महासागरीय जल की उत्पत्ति कैसे होती है | एल नीनो की उत्पत्ति कैसे होती है | Ocean Current 🌊| EI Nino
महासागरीय जल की उत्पत्ति कैसे होती है | एल नीनो की उत्पत्ति कैसे होती है | Ocean Current 🌊| EI Nino . . .======================================== #oceancurrent #elnino #worldgeography #worldgeographymapping #quickias . . .======================================= महासागरीय धाराएँ मुख्य रूप से हवा के कारण होती हैं जो सतही धाराएँ उत्पन्न करती हैं और समुद्र की सतह पर चलती हैं। समुद्र की सतह पर हवाएँ चलती हैं। वायुमंडल और पानी के बीच यह घर्षण सतही पानी को हवा की दिशा में स्थानांतरित करने का कारण बनता है। . पृथ्वी का घूर्णन और गुरुत्वाकर्षण: पृथ्वी के घूमने से कोरिओलिस बल उत्पन्न होता है जो पानी की गति की दिशा को प्रभावित करता है और समुद्री धाराओं के निर्माण की ओर ले जाता है। . . पृथ्वी के परिभ्रमण (घूर्णन) से संबंधित कारक- पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में गति करती है। इसी गति के कारण महासागरीय जल में पृथ्वी की गति के विपरीत बल (पूर्व से पश्चिम की ओर) उत्पन्न होती है जिससे विषुवत रेखीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं। कुछ जल पृथ्वी की गति की दिशा में अग्रसर हो जाता है, जिससे ‘प्रति विषुवत धारा’ उत्पन्न होती है। उत्तरी गोलार्द्ध में धाराएँ विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर चलती हैं तथा दायीं ओर मुड़ जाती हैं वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में ध्रुवों से विषुवत रेखा की ओर चलती है तथा अपने बायीं ओर मुड़ जाती हैं। महासागरों से संबंधित कारक- तापमान में भिन्नता तापमान में भिन्नता के कारण सागरीय जल के तल में अंतर के फलस्वरूप महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति होती है। विषुवत रेखा पर वर्षभर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं इससे महासागरीय जल का तापमान बढ़ जाता है तथा उसका घनत्व कम हो जाता है। परिणामस्वरूप विषुवत जलधारा के रूप में जल में गति प्रारंभ हो जाती है। लवणता में अंतर सागरीय लवणता में भिन्नता पाई जाती है। अधिक लवणता वाला जल अधिक घनत्व वाला एवं भारी होता है। भारी जल नीचे बैठता है जिसका स्थान भरने के लिये कम लवणता एवं घनत्व वाला जल आता है और एक धारा बन जाती है। घनत्व में भिन्नता तापमान, लवणता, दाब, तथा उच्च अक्षांशों में बर्फ के पिघलने से भी घनत्व में अंतर आता है। घनत्व में भिन्नता के फलस्वरूप धाराओं की उत्पत्ति होती है। बाह्य महासागरीय कारक महासागर के जल पर विविध दशाओं का प्रभाव होता है। जिसमें, वायुदाब, हवाएँ, वाष्पीकरण तथा वर्षण इत्यादि है। वायुदाब तथा हवाएँ महासागर के जल में जहाँ वायुदाब अधिक होता है, वहाँ पर सागरीय जल का तल नीचे होता है तथा जहाँ वायुदाब कम होता है, वहाँ पर सागरीय जल का तल ऊँचा होता है, जिसके कारण कम वायुदाब के क्षेत्र से जल अधिक वायुदाब की ओर गति करता है जिससे धाराएँ उत्पन्न होती हैं। प्रचलित हवाओं के कारण भी महासागरीय जल में धाराएँ उत्पन्न होती हैं। जब हवाएँ सागर से होकर चलती है तो रगड़/घर्षण से अपने साथ सागरीय जल को भी ले जाती हैं, जिससे धाराओं की उत्पत्ति होती है। गर्म धारा: जो जल धाराएँ निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं गर्म जलधाराएँ कहलाती हैं। इन जलधाराओं का तापमान मार्ग में आने वाले जल के तापमान से अधिक होता है। अतः ये तापमान जिन क्षेत्रों की ओर चलती हैं, वहाँ का तापमान बढ़ा देती है। ठंडी जलधारा जो धाराएँ उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांशों की ओर चलती हैं उन्हें ठंडी जलधाराएँ कहलाती हैं। इन जलधाराओं का तापमान मार्ग में आने वाले जल के तापमान से कम होता है। अतः ये तापमान जिन क्षेत्रों की ओर चलती हैं, वहाँ का तापमान कम कर देती हैं। प्रशांत महासागर की धाराएँ: उत्तरी एवं दक्षिणी विषुवतीय गर्म धारा: उत्तरी विषुवतीय धारा मध्य अमेरिका के पश्चिमी तट से आरंभ होकर पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होकर फिलीपाइन्स द्वीप तक पहुँचती है। यह धारा हमेशा विषुवत रेखा के उत्तर में ही प्रवाहित होती है। क्यूरोशियो की गर्म जलधारा: उत्तरी विषुवतीय धारा फिलीपाइन्स द्वीप समूह के बाद जापान तट के साथ उत्तर दिशा में बहती है। कैलीफोर्निया की ठंडी जलधारा: उत्तरी प्रशांत धारा उत्तरी अमेरिका पश्चिमी तट से टकराकर उत्तर तथा दक्षिण की ओर दो भागों में बँट जाती है। दक्षिण की ओर बहने वाली धारा कैलीफोर्निया की धारा कहलाती है। ओयोशिवों तथा क्यूराइल की ठंडी धारा: यह बेरिंग जल-डमरू-मध्य से होकर दक्षिण दिशा में प्रवाहित होती है। उसके द्वारा आर्कटिक सागर का ठंडा जल प्रशांत महासागर में लाया जाता है। पेरू धारा: यह दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे दक्षिण में उत्तर दिशा में प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा है। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया धारा: दक्षिणी विषुवत रेखीय जलधारा ऑस्ट्रेलिया तट के पास विभाजित हो जाती है। यह पूर्वी ऑस्ट्रेलिया की धारा के नाम से जानी जाती है। जो गर्म धारा है। अटलांटिक महासागर की प्रमुख धाराएँ: उत्तरी विषुवत रेखीय धारा: अफ्रीका के पश्चिमी तट पर उत्पन्न होकर पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। यह गर्म जल धारा है। दक्षिणी अमेरिका के पूर्वी तट से टकराकर दो शाखाओं में विभाजित हो जाती है। पहली शाखा एंटलीज़ की धारा दूसरी शाखा कैरेबियन की धारा के नाम से जानी जाती है। ========================================= . . . . ocean currents,ocean,deep ocean currents,currents,types of ocean currents,ocean currents explained,ocean currents geography,ocean currents upsc,ocean current,ocean currents in hindi,ocean currents geography upsc,how ocean currents affect climate,surface currents,current,ocean current (literature subject),warm ocean currents,cold ocean currents,rip current,oceans,ocean currents summary,ocean currents for kids,ocean currents science @Quickias . . . . . . . THANKS FOR WATCHING - QUICK IAS @QUICK IAS #QUICK IAS

UPSC World Mapping -Ocean Water Current | Formation of Ocean Current And Type | StudyIQ IAS Hindi

EP 2255: जंगल में टेंट में 3 दोस्त और Babita Pandey ग़ायब, लड़की की तलाश में सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन
![Bukłaki [#21] Czy św. Faustynie naprawdę objawił się Jezus? || siostra Gaudia Skass](https://i.ytimg.com/vi/2l9eQV4hPGc/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLADJsmyMp-Wc5cF6xpo5LTN8eOXpA)
Bukłaki [#21] Czy św. Faustynie naprawdę objawił się Jezus? || siostra Gaudia Skass

Ceasefire Dead? | Trump Vows To Hit Iran 'Very Hard' After Apache Helicopter Downing |Akash Banerjee

PoJK में बग़ावत, Pakistan फेल, Munir ने चलवाईं गोलियां, India ने क्यों तैनात किए परमाणु बम|Duniyadari

Geography : Ocean current | महासागरीय जलधाराएँ | Geography GK Question for SSC CHSL, CGL, Railway

#1292 Ekantik Vartalaap & Darshan/10-06-2026/ Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj

India's Fertility Rate Is Falling Fast! | Why Is It Happening & What Comes Next? | By Ankit Sir

Manoj Bajpayee Opens Up Like Never Before! | Life, Success & Untold Stories | Podcast with Ankit Sir

Inside India's Bureaucracy: UPSC, IAS, Corruption & Political Power | Amit Kilhor |FO520 Raj Shamani

Ocean Currents | World Geography | Oceanography | Crazy Gk Trick UPSC, PCS | by Dinesh sahu

Earth’s Rotation and Revolution | पृथ्वी का घूर्णन और परिक्रमण | मौसम क्यों और कैसे बदलते हैं ☔🌧️⛈️

Lecture-17 || महासागरीय धाराएं || Ocean Currents || By Shikha Gupta

Giants of the Deep (Full Episode) | OceanXplorers | Nat Geo Animals

महासागरीय जलधाराएं | Notes & Tricks | गर्म व ठंडी धाराएं आसानी से याद करें | Geography Notes |

El Niño and effect on Geopolitics | How big change is loading | Global Affairs by Sandeep Manudhane

Oceanic Topography & Relief | UPSC Geography | Animation Video by Amrit Upadhyay | StudyIQ IAS Hindi

LIVE: ईरान-US ने फिर किए एक दूसरे पर हमले, अब बातचीत पर क्या होगा(BBC Hindi)

Ocean Current/महासागरीय जलधारा Trick | Atlantic | Pacific & Indian Ocean |BY: UMESH HIRAM SIR

