Kashtbhanjan Hanuman Mandir | कष्टभंजन हनुमान मंदिर |श्री हनुमान मंदिर | सारंगपुर भावनगर , Gujarat
भक्तों नमस्कार! प्रणाम और हार्दिक अभिनन्दन! भक्तों आज हम आपको एक ऐसे प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा करवाने जा रहे हैं। जो देखने में विशाल राजदुर्ग की भांति है। यह मंदिर पूर्णतः कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी यहाँ कष्टभंजन नाम से विराजमान होकर भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। कष्टभंजन हनुमान जी स्थानीय लोगों में दादा देव के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ न्याय के देवता शनिदेव स्त्रीरूप धारण करके हनुमान जी के चरण पकडे हुए हैं। भक्तों कष्ट भंजन हनुमान जी का मंदिर गुजरात के बोटाद जिले में भावनगर के पास सारंगपुर नामक स्थान में स्थित है। सारंगपुर को सालानपुर भी कहा जाता है। कष्टभंजन हनुमान मंदिर, हनुमानजी का एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन मात्र से मनुष्य को भूत, प्रेत और ब्रह्मराक्षस की पीडाओं से शीघ्र मुक्ति मिल जाती है। प्रत्येक मंगलवार, शनिवार और पूर्णिमा के दिन दूर दूर से लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं और कष्टभंजन हनुमान जी की पूजा अर्चना कर जीवन में सुख शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। यह मंदिर बजरंगबली के अत्यंत सिद्ध मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन करने से शनिदेव की भी खास कृपा प्राप्त होती है। भक्तों गुजरात के सारंगपुर में स्थित कष्टभंजन हनुमान जी मंदिर लगभग 175 वर्ष पुराना मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना, श्री स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रमुख संत सद्गुरु गोपालानंद स्वामी जी ने, विक्रम संवत 1905 में बड़ी पंचम के सुपावन दिवस पर, स्थानीय लोगों के आर्थिक और आध्यात्मिक उत्थान हेतु की थी। Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। #kashtbhajanhanumanmandir #hanumantemple #tilak #hinduism #devotional #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples

मणि मंदिर | वाराणसी | उत्तर प्रदेश |

વહુના ફોનની રીંગ વાગી અને તેની સ્ક્રીન પર જે નામ દેખાયું તે જોઈને હું ચોંકી ગઈ|heart touching story

चमत्कारी कष्टभंजन देव हनुमान मंदिर | कष्टभंजन देव | दादा देव | सारंगपुर गुजरात | 4K | दर्शन 🙏

સાળંગપુર મંદિરમાં ફ્રી માં રોકાવાની બેસ્ટ જગ્યા | Salangpur Temple | Milan Danidhariya

श्री सुरभि सदन गोशाला भूमि पूजन | Nalwa Goshala | 15 July 2026 ISKCON Ujjain

श्री हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa GULSHAN KUMAR I HARIHARAN, Full HD Video, Shree Hanuman Chalisa

Ram Naam Jap - 11,000 Times with Counter | Ram Ram Chanting with Hanuman Ji | The Creator Room

Untold Mystery of Stambheshwar Mahadev | The Disappearing Shiva Temple | स्तंभेश्वर मंदिर का रहस्य |

Salangpur Hanumanji Mandir Full Tour | Accomodations | Kashtbhanjan Temple | A-Z Information

शनिवार के दिन सभी ग्रहों से मुक्ति दिलाएगा ये #सुंदरकाण्ड पाठ मात्र 30 मिनट सुन लेना #sundarkand

यह मंदिर बजरंगबली के अत्यंत सिद्ध मंदिरों में से एक है | Kashtbhanjan Hanuman Mandir | Gujarat

जैन धर्म का इतिहास आपका दिमाग चकरा जाएगा | History of Jainism | jain dharm

सूरत से सारंगपुर कष्टभंजन हनुमानजी मंदिर lBy Tata Punch l सौराष्ट्र यात्रा l Explore kathiyawad 😍

Shri Bhupendra Patel | visit temple on 23.04.2024 | | Salangpurdham |

Sarangpur Hanuman Mandir Full Guide | सारंगपुर हनुमानजी मंदिर

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏 shree hanuman chalisa original video 🙏🌺gulshan kumarhariharan full hd

Aarti Darshan Salangpur Date 07/12/2026

1 hour Nonstop मेरे तन में भी राम मेरे मन में भी राम | Ram Naam Jap | Powerful Ram Bhajan

मंगलवार भक्ति भजन : आशुतोष शशाँक शेखर, ॐ नमः शिवाय, कर्पूर गौरम करुणावतारं, शिव अमृतवाणी व शिव आरती

