करोड़ों के मालिक गैंगस्टर lawrence bishnoi की कहानी | Hindi News | Latest News | Viral News | N18V

#lawrancebisnoi #trending #viralvideo करोड़ों के मालिक गैंगस्टर lawrence bishnoi की कहानी | Hindi News | Latest News | Viral News | N18V #salmankhan #bollywood #attackonsalman मशहूर एक्टर सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर इसी साल 14 अप्रैल को कुछ अनजान लोगों ने फायरिंग की थी. इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी. इस हमले के बाद से इस मामले में मुंबई पुलिस काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है. मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं. पिछले दिनों इस मामले में सलमान खान ने पुलिस को नया बयान दिया है. स्टार एक्टर ने क्राइम ब्रांच को दिए बयान में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग मुझे मारना चाहता है. फायरिंग करने वाले दो शूटर्स को कच्छ (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया गया था. जांच में सामने आया था कि ये दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैं. मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई इस समय तिहाड़ जेल में बंद है. आइए जानते हैं कौन हैं आखिर कौन है ये लॉरेन्स विश्नोई 12 फरवरी 1993 को जन्मा लॉरेंस बिश्नोई लॉ ग्रेजुएट है और पंजाब के फिरोजपुर का निवासी है. लॉरेंस के पिता 1992 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे. लेकिन उन्होंने पांच साल बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और खेतीबाड़ी शुरू कर दी. जन्म के समय उसका चमकदार चेहरा देखकर उसकी मां इतनी खुश हुई कि नाम ही रख दिया, लॉरेंस. पुलिसकर्मी पिता ने घोषणा की कि उनका बेटा आईपीएस अधिकारी बनेगा. लॉरेंस ने एलएलबी की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की. साल 2009 में पढ़ाई के दौरान वह पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन से जुड़ा. उसी दौरान उसकी मुलाकात छात्र संगठन के प्रेसीडेंट गोल्डी बराड़ से हुई. गोल्डी से मिलने और यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में आने के बाद बिश्नोई के कदम अपराध की दुनिया की ओर मुड़ गए. उसने अवैध गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया. अपने जीवन के 31 वसंत देख चुका लॉरेंस बिश्नोई पर आज एक ‘आतंकवादी’ का ठप्पा है. उसके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी कि NIA और दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी कि UAPA के तहत मामला दर्ज किया है. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का दावा किया था. लॉरेंस वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल की जेल नंबर 8 में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में कैद है. लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले हैं जिनमें हत्या और जबरन वसूली के मामले भी शामिल हैं. हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार किया है. गैंगस्टर बनने की कहानी... जो लोग बिश्नोई को करीब से जानते हैं वे उसके गुणों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. वह कॉलेज चुनाव में एक कुशल योजनाकार साबित हुआ. उसने स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी SOPU का गठन किया, जो आज भी मौजूद है. अच्छी योजना और दिन-रात प्रचार के बावजूद बिश्नोई चुनाव हार गया. कॉलेज चुनाव में हार बिश्नोई के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आई. वह बचपन से ही हार स्वीकार नहीं कर पाता था. प्रतिद्वंद्वी की जीत का जश्न चरम पर था. उसने अपमानित महसूस किया. एक पुलिस वाले ने खुलासा किया था कि हारने के बाद उसका पहला कदम रिवॉल्वर खरीदना था. फरवरी 2011 में, एक हाथापाई के दौरान बिश्नोई ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और गोलियां चला दीं. इस घटना के बाद बिश्नोई के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई. तब 19 साल के बिश्नोई ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और रॉकी फाजिल्का से मदद मांगी. युवा लॉरेंस ने अपराध की दुनिया में अपने कदम रखे और उसके लिए इन गैंगस्टरों का साथ घातक साबित हुआ. गुरदासपुर का रहने वाला भगवानपुरिया बिश्नोई और फाजिल्का के लिए एक तरह से गुरु था. उसने न केवल धंधे के गुर सिखाए बल्कि उसे अपने कामों में खुली छूट भी दी. बिश्नोई तेजी से आगे बढ़ा और उसने खुद को पंजाब के अपराध जगत में स्थापित कर लिया. लॉरेंस का घनिष्ठ मित्र संपत नेहरा उसका सबसे करीबी सहयोगी बन गया. संपत एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा और एक बढ़िया एथलीट था. पुलिस जांचकर्ताओं का कहना है कि बिश्नोई कभी भी एक हिटमैन नहीं था, बल्कि एक योजनाकार और एक सम्मोहक नेता था. उसने उत्तर भारत के हर राज्य में गिरोहों के साथ गठबंधन बनाने का लगभग असंभव और खतरनाक विचार को अंजाम दिया. पंजाब के बाहर, इस तिकड़ी ने हरियाणा में काला जठेड़ी और दिल्ली में जितेंद्र गोगी के साथ गठबंधन किया. राजस्थान में आनंदपाल और बाद में उसकी शिष्या अनुराधा साझेदार बन गए. भगवानपुरिया द्वारा बिश्नोई से परिचय कराने के बाद उत्तर प्रदेश के एक नेता ने भी उसका समर्थन किया. Hindi News Live | news18 live | news18 india live | live news | aaj ki taaja khabar न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates:    / @news18india   Like us:   / news18india   Follow us:   / news18india   News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube

Ketan Agarwal Murder Case : Lohagad Fort में सीन रीक्रिएशन, अब कौन सा सच आएगा सामने? | Pune Case
▶︎

Ketan Agarwal Murder Case : Lohagad Fort में सीन रीक्रिएशन, अब कौन सा सच आएगा सामने? | Pune Case

Lawrence Bishnoi की Diary, Sidhu Moosewala केस का सच और Gangs of Punjab की कहानी: Crime Branch
▶︎

Lawrence Bishnoi की Diary, Sidhu Moosewala केस का सच और Gangs of Punjab की कहानी: Crime Branch

Lawrence Bishnoi के अनदेखे Video | Shahzad Bhatti  | Salman Khan | Baba Siddique
▶︎

Lawrence Bishnoi के अनदेखे Video | Shahzad Bhatti | Salman Khan | Baba Siddique

Kahani 2.0 Full Episode: Punjab से Bollywood, कहानी Lawrence Bishnoi की दहशत की | Salman Khan
▶︎

Kahani 2.0 Full Episode: Punjab से Bollywood, कहानी Lawrence Bishnoi की दहशत की | Salman Khan

शक्ति कपूर के परिवार का कपिल ने किया शानदार स्वागत | The Kapil Sharma Show S2 | New Episode 2026
▶︎

शक्ति कपूर के परिवार का कपिल ने किया शानदार स्वागत | The Kapil Sharma Show S2 | New Episode 2026

Sidhu Moosewala Murder: 'हां मैंने मारी गोली', फोन कर खुद को बताया Sachin Bishnoi
▶︎

Sidhu Moosewala Murder: 'हां मैंने मारी गोली', फोन कर खुद को बताया Sachin Bishnoi

Decode: Ram Mandir Donation Theft — कैसे पकड़ी गई चोरी? | Sudhir Chaudhary | Champat Rai Resign
▶︎

Decode: Ram Mandir Donation Theft — कैसे पकड़ी गई चोरी? | Sudhir Chaudhary | Champat Rai Resign

Lawrence Bishnoi Story : कैसे लॉरेंस बिश्नोई बना गैंगस्टर?, देखिए पूरी कहानी | Latest News |Top News
▶︎

Lawrence Bishnoi Story : कैसे लॉरेंस बिश्नोई बना गैंगस्टर?, देखिए पूरी कहानी | Latest News |Top News

Lawrence Bishnoi के पावरफुल बनने की सीक्रेट स्टोरी!| News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Hindi News
▶︎

Lawrence Bishnoi के पावरफुल बनने की सीक्रेट स्टोरी!| News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Hindi News

How Punjab became a hub of Gangsters ft. Jupinderjit Singh & Mukul | Jist
▶︎

How Punjab became a hub of Gangsters ft. Jupinderjit Singh & Mukul | Jist

Sidhu Moosewala Murder Case | Lawrence Bishnoi की वकील Rajwant Kaur से खास बातचीत | Hindi News
▶︎

Sidhu Moosewala Murder Case | Lawrence Bishnoi की वकील Rajwant Kaur से खास बातचीत | Hindi News

Black And White Full Episode: Lawrence Bishnoi Salman Khan के पीछे क्यों पड़ा है? | Sudhir Chaudhary
▶︎

Black And White Full Episode: Lawrence Bishnoi Salman Khan के पीछे क्यों पड़ा है? | Sudhir Chaudhary

Tihar से Lawrence Bishnoi कैसे गैंग को ऑपरेट करता है? Lawrence Hero या Villian ? जानें पूरा सच।
▶︎

Tihar से Lawrence Bishnoi कैसे गैंग को ऑपरेट करता है? Lawrence Hero या Villian ? जानें पूरा सच।

Sidhu Moosewala Murder का आरोपी, मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर Goldy brar Interview में क्या-क्या बोल गया?
▶︎

Sidhu Moosewala Murder का आरोपी, मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर Goldy brar Interview में क्या-क्या बोल गया?

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कैसे हुआ विस्तार ? | Latest News | Salman Khan | Gangster
▶︎

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कैसे हुआ विस्तार ? | Latest News | Salman Khan | Gangster

EP 2267: The Full Story of Siya's Conspiracy, Those 2.5 Hours Before Ketan's Death
▶︎

EP 2267: The Full Story of Siya's Conspiracy, Those 2.5 Hours Before Ketan's Death

Lawrence Bishnoi Gang : कौन है लॉरेंस बिश्नोई ? कैसे चलता है ? | Baba Siddique Shot Dead
▶︎

Lawrence Bishnoi Gang : कौन है लॉरेंस बिश्नोई ? कैसे चलता है ? | Baba Siddique Shot Dead

Deepak Vohra Exclusive: Trump, Iran और Israel... Middle East में कौन लिख रहा नई पटकथा? | Netanyahu
▶︎

Deepak Vohra Exclusive: Trump, Iran और Israel... Middle East में कौन लिख रहा नई पटकथा? | Netanyahu

Lawrence Bishnoi के गांव पहुंची News18 India की टीम ,गैंगस्टर से खौफज़दा दुतरावाली के लोग हुए ख़ामोश
▶︎

Lawrence Bishnoi के गांव पहुंची News18 India की टीम ,गैंगस्टर से खौफज़दा दुतरावाली के लोग हुए ख़ामोश

Top Cop Explains How Gangs Operate From Jail
▶︎

Top Cop Explains How Gangs Operate From Jail