अष्टावक्र महादेव मंदिर । Ashtavakra Mahadev । Srinagar - Uttarakhand | Tilak Darshan
"हर महादेव !!! भारत के उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में अलकनंदा नदी के किनारे बसा हुआ शहर है श्रीनगर। जहाँ ऐसे अनेकों पौराणिक महत्व के प्राचीन मंदिर हैं जिनके दर्शन करने के लिए पूरे देश से श्रद्धालु पधारते हैं। और आज हम आपको दर्शन करवाने जा रहे हैं यहाँ स्थित “अष्टावक्र महादेव मंदिर” के. जो भगवान शिव को समर्पित मंदिर है तथा जिसका वर्णन केदारखंड में भी प्राप्त होता है। अष्टावक्र महादेव मंदिर श्रीनगर गढ़वाल के खोला गांव में वहि पर्वत की ऊंची चोटी पर स्थित है। मंदिर के आसपास की भूमि समतल होने के कारण यहां खोला, सुमाडी, चडीगाव, धरिगाव, डांग, ऐठाना, बछेली, बलोडी जैसे अनेक गांव बसे हुए हैं जो इस पर्वत की चोटी के चारों तरफ दिखाई देते हैं। इस मंदिर का नाम अष्टावक्र कैसे पड़ा इसके पीछे भी एक कथा है। प्राचीन काल में अष्टावक्र नामक एक ऋषि हुए थे जिनका शरीर उनके ही पिता के श्राप के कारण जन्म से ही आठ स्थानों से वक्र था अर्थात मुड़ा हुआ था। एक बार ऋषि अष्टावक्र ने इस स्थान पर महादेव की तपस्या की थी। तपस्या इतनी कठोर थी कि ऋषि के शरीर पर पक्षियों तथा कीट पतंगों ने घर बना लिए तथा उनके शरीर पर दीमक तक लग गई। ऋषि अष्टावक्र की इस कठोर साधना को देखकर महादेव प्रसन्न हुए और उन्होंने ऋषि को साक्षात् दर्शन दिए। ऋषि अष्टावक्र की साधना स्थली होने के कारण ही इस स्थान पर स्थित इस मंदिर का नाम अष्टावक्र महादेव मंदिर पड़ा… Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। #devotional #ashtavakratemple #hinduism #shivtemple #tilak #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples

#अष्टावक्र का शास्त्रार्थ जनक जी के दरबार में, जन्म से पहले मिला अष्टावक्र को पिता का शाप अद्भुतGyan

भक्ति भजन - आशुतोष शशाँक शेखर, कर्पूर गौरम करुणावतारं, ॐ नमः शिवाय, शिव अमृतवाणी व शिव आरती

Gaumukh Glacier - Source of Sacred River Ganga 🚩

Badrinath to Neelkanth Parvat: संतों के संग नीलकंठ पर्वत की दिव्य यात्रा और हिमालय के दुर्लभ दर्शन

फूँस की कुटिया में वैदिक परम्परा से रहने वाले संत:कुटिया में न लाइट न अन्न @BrajVihar #brajkesant

Why this French saint living in KEDARNATH? Free Unlimited Food & Stay at 11000 FT *ललित बाबा आश्रम

कोटेश्वर महादेव मंदिर | हजारों शिवलिंगों की कथा | Koteshwar Mahadev Temple | Rudraprayag Shiv Mandir

Indians Leaving UK: Britain छोड़कर जा रहे हजारों Indian Students Workers? आखिर बड़ी वजह क्या? | Visa

खोला गांव श्रीनगर गढ़वाल बहुत ही खूबसूरत खोला गांव

भीख माँगने आया था भिखारी। घमंडी सास ने अपनी ही विधवा बहू को भीख में दे दिया। फिर भिखारी ने जो किया,

कल्पेश्वर | पंचम केदार | यहां हैं शिव की जटाएं | इंद्र को यहीं मिला कल्पवृक्ष | हिमालय पदयात्रा–24

अष्टावक्र गीता | Ashtavakra Gita in Hindi | PART 1@SanatanGyan9

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी | Shri Krishna Govind Hare Murari | अत्यंत मधुर कृष्ण भजन 2026

Mana Village Near Badrinath Travel Guide | Vasudhara Falls Trek | Hidden Offbeat Destination

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

Delhi To Kanakchauri By Road EP-1 | Rishikesh To Kanakchauri | Delhi To Kartik Swami by Road

Operation Sindoor पर बोलते हुए Swami Rambhadracharya ने 2029 Lok Sabha Election पर की भविष्यवाणी

Kya Sach Mein Travel Ke Bina Moksha Nahi Mil Sakta? | Akshat Gupta Secrets

प्रभु महावीर ने सुनाई वासना की भयानक घटना 🤯 | Updeshmala Granth : Ep 25

