मरने से पहले खोली पोल! इश्क में जला लोकेश? प्रेमिका के घर मौत कैसे? उधार पर ज़िंदा जलाने का सच क्या?

मरने से पहले खोली प्रेमिका की पोल! इश्क में जला लोकेश? प्रेमिका के घर मौत कैसे? उधार पर ज़िंदा जलाने का सच क्या? इश्क में वादे भी होते हैं और धोखे भी.. वो वादे जो अक्सर टूट जाते हैं.. वो भरोसे जो आग में जलकर खाक हो जाते हैं.. और इस इश्क में कभी सपने सजते हैं तो कभी ज़िंदगी जलती है.. ये कहानी भी एक इश्क की है लेकिन इसका भी अंजाम मौत हुआ.. जहां इश्क था वहीं साजिश निकली, और जहां भरोसा था वहीं मौत मिली.. सवाई माधोपुर के सुरवाल थाना क्षेत्र का धनोली गांव.. यहां एक ऐसा खौफनाक कांड हुआ है जहां प्यार, पैसे और भरोसे का अंत आग की लपटों के साथ हुआ.. प्यार हुआ था टेक की झोपड़ी भारजा नदी के रहने वाले 27 साल के लोकेश मीणा को धनोली गांव की पूजा मीणा से.. इतना प्यार कि लोकेश पूजा से शादी के सपने संजोने लगता है.. लेकिन इस रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं था बल्कि करीब 7 से 8 लाख रुपये का लेन-देन भी था.. पूजा के परिवार को पैसों की जरूरत थी.. और लोकेश उससे इतना प्यार करता था कि उसने अलग-अलग टुकड़ों में करीब 8 लाख रुपए पूजा को दे दिए.. लोकेश पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले वो सरकारी नौकरी लेना चाहता था.. सरकारी नोकरी के लिए वो लगातार तैयारी भी कर रहा था.. यहां तक कि लोकेश का पूजा के घर धनोली में आना जाना भी लगा रहता था.. पूजा का परिवार न सिर्फ लोकेश को अच्छे से जानता था बल्कि उससे ठीकठाक बातचीत भी थी.. लेकिन क्या हुआ कि अचानक लोकेश को घर बुलाकर ज़िंदा जला दिया गया.. अब आरोप है कि 23 मार्च सोमवार की शाम.. पूजा के परिजन लोकेश को उधारी के 8 लाख रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाते हैं.. यहां पूजा से भी राय ली जाती है और जब सबकी राय एक हो गई तो लोकेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जाती है और 27 साल का लोकेश मीणा अपनी प्रेमिका के घर में.. उसके सामने ही ज़िंदा जल रहा था.. पूजा का भाई कुलदीप.. मां काली देवी और पिता हरिराम ये सब बस देखते रहे और लोकेश इनके सामने बस एक ही गुहार लगाता रहा.. मेरी जान बक्क्ष दो.. लेकिन जिस पूजा को लोकेश एक दिन पहले तक अपनी जान समझ रहा था उस पूजा ने भी उसकी जान बचाने की कोशिश तक नहीं की.. बल्कि अपने सामने देखती रही.. इन लोगों ने लोकेश का जो हाल किया.. पूरे तरीके से जल जाने के बाद उसका शरीर ऐसा था कि हम आपको दिखा भी नहीं सकते.. लेकिन गनीमत समझिए कि उसने किसी तरीके से मरने से पहले अपना आखिरी बयान दर्ज करा दिया और बता गया उसके कातिल कौन हैं.. ये आवाज़ थी मरने से ठीक पहले अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हुए लोकेश मीणा की.. उसकी हालत ऐसी थी कि मजबूरन हम सिर्फ उसकी आवाज़ ही सुना सकते थे.. कम से कम इसी बात से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं लोकेश को किस कदर जलाया गया.. अपनी आखिरी बात में लोकेश खुद बताता है कैसे पूजा उसे धोखे से घर बुलाती है और उसके परिवारवाले उसपर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला देते हैं.. लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है.. जब पुलिस कहती है लोकेश ने खुद ही पेट्रोल डालकर जान दी है.. अगर सवाई माधोपुर पुलिस की मानें तो लोकेश मीणा और पूजा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था.. लोकेश पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन पूजा और लोकेश दोनों एक ही गोत्र के थे.. इस कारण से पूजा का परिवार लोकेश के साथ उसकी शादी नहीं करवाना चाहता था.. यही कारण है कि पहली नज़र में पुलिस ये मान रही है कि लोकेश खुद पूजा के घर चला गया और जब उसके परिवार ने शादी के लिए मना किया तो लोकेश ने खुद ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.. लेकिन अगर ऐसा है तो उस 8 लाख रुपए का क्या हुआ.. उस कर्जे का क्या जो पूजा और उसके परिवार को लोकेश को लौटाना था.. और अगर 23 मार्च के रोज़ लोकेश खुद पूजा के घर गया था तो लोकेश के उस दावे का क्या जिसमें वो कहता है उसे पूजा ने बुलाया था.. और अगर लोकेश पूजा के घर जान देने गया था तो क्या पेट्रोल भी अपने साथ लेकर गया था.. ऐसे न जाने कितने ही सवाल हैं जिनके कारण लोकेश का परिवार ये मानने को तैयार नहीं कि उनके बेटे ने जान दी है.. अब एक तरफ लोकेश के परिवार के गंभीर आरोप हैं तो दूसरी तरफ पुलिस के सामने पूजा के परिवार की एक अलग कहानी.. इसमें सच क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ होगा.. लेकिन लोकेश की मौत के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.. परिवार के साथ गांव वाले भी सड़कों पर उतर आए हैं.. सवाई माधोपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया है, मांग है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की.. और अब सबकी नजरें सवाई माधोपुर पुलिस की जांच पर ही टिकी हैं, कि आखिर सच क्या है.. लोकेश और पूजा के प्यार की कहानी सच्ची है या हत्या की या फिर लोकेश ने वाकई खुदकुशी की है.. Watch more from CRIME SCENE -    • CRIME SCENE   #sawaimadhopur #sawaimadhopurcrimenews #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene #RAT014 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak   #Crimescene

EP 2260: Even after giving birth from the womb, DNA from parents did not match, story of twin dau...
▶︎

EP 2260: Even after giving birth from the womb, DNA from parents did not match, story of twin dau...

Jhalawar के देवीकृपाल की अय्याशी का सच,पत्नी रेणु की सीढ़ी से मौत नहीं, सच जान पुलिस भी हैरान!
▶︎

Jhalawar के देवीकृपाल की अय्याशी का सच,पत्नी रेणु की सीढ़ी से मौत नहीं, सच जान पुलिस भी हैरान!

Kerala toddler Arshith’s death: The call that could have saved him  | Let Me Explain Special Episode
▶︎

Kerala toddler Arshith’s death: The call that could have saved him | Let Me Explain Special Episode

Tonk: Naresh Meena के आते ही झुका प्रशासन? करंट से झुलसे धनराज बैरवा के परिवार को बड़ा पैकेज!
▶︎

Tonk: Naresh Meena के आते ही झुका प्रशासन? करंट से झुलसे धनराज बैरवा के परिवार को बड़ा पैकेज!

Is this the sanctity of Ram? A 200 crore donation heist was underway, and no one knew?
▶︎

Is this the sanctity of Ram? A 200 crore donation heist was underway, and no one knew?

मुस्लिम धर्म अपनाने वाले हिंदू आयुष का चौंकाने वाला खुलासा! | Shamli Ayush Converted In Islam
▶︎

मुस्लिम धर्म अपनाने वाले हिंदू आयुष का चौंकाने वाला खुलासा! | Shamli Ayush Converted In Islam

UP: Wife murders husband of 15 years by poisoning his kheer, all for her Instagram boyfriend
▶︎

UP: Wife murders husband of 15 years by poisoning his kheer, all for her Instagram boyfriend

Trump हुए ऐसा सरेंडर..' इसरायल के होश उड़ गए! ईरान की ऐसी-ऐसी शर्तें मान ली..
▶︎

Trump हुए ऐसा सरेंडर..' इसरायल के होश उड़ गए! ईरान की ऐसी-ऐसी शर्तें मान ली..

Shamli Viral News:  Ayush Malik की नई तस्वीर वायरल,'घर वापसी' की चर्चा,धर्मांतरण केस में नया मोड़
▶︎

Shamli Viral News: Ayush Malik की नई तस्वीर वायरल,'घर वापसी' की चर्चा,धर्मांतरण केस में नया मोड़

बकरीद पर 15 साल छोटे प्रेमी फैसल अंसारी से मिलने Mumbai से Bijnor आई शादीशुदा प्रेमिका का कत्ल
▶︎

बकरीद पर 15 साल छोटे प्रेमी फैसल अंसारी से मिलने Mumbai से Bijnor आई शादीशुदा प्रेमिका का कत्ल

Crime Scene: The girlfriend also came to know the hidden truth of her boyfriend, when they met al...
▶︎

Crime Scene: The girlfriend also came to know the hidden truth of her boyfriend, when they met al...

Atiq Ahmad : बेटे के एनकाउंटर के बाद फफक- फफक कर रो पड़ा अतीक और कहा- बेटे को कंधा देने दो!
▶︎

Atiq Ahmad : बेटे के एनकाउंटर के बाद फफक- फफक कर रो पड़ा अतीक और कहा- बेटे को कंधा देने दो!

शत्रुघ्न सिन्हा बन गए नाना, कपिल के शो में आये बेटी के साथ | The Kapil Sharma Show S2
▶︎

शत्रुघ्न सिन्हा बन गए नाना, कपिल के शो में आये बेटी के साथ | The Kapil Sharma Show S2

We Raided A Bonded Labour Camp (Shocking Twist) ft. Sonal | Jist
▶︎

We Raided A Bonded Labour Camp (Shocking Twist) ft. Sonal | Jist

Iran has won, America will return from the battlefield, America will lift the blockade on Hormuz.
▶︎

Iran has won, America will return from the battlefield, America will lift the blockade on Hormuz.

चमत्कार बड़े को छोटा और छोटे को बड़ा बना दिया  #EP3272  #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar
▶︎

चमत्कार बड़े को छोटा और छोटे को बड़ा बना दिया #EP3272 #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar

How India Is Becoming the New Dr*g Capital of Asia? ft. Medha | Jist
▶︎

How India Is Becoming the New Dr*g Capital of Asia? ft. Medha | Jist

Meerut Amit Murder Case: पति को मारने वाली रविता का पूरा सच आया सामने ! हैरान रह जाएंगे !
▶︎

Meerut Amit Murder Case: पति को मारने वाली रविता का पूरा सच आया सामने ! हैरान रह जाएंगे !

Sanchita Ugale Case: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत में सुशांत एंगल?भाई के बयान से हड़कंप
▶︎

Sanchita Ugale Case: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत में सुशांत एंगल?भाई के बयान से हड़कंप

Chakwal CCD Incident | 9 Years Ki Hania Q@tal | Australia Say Ayi Family Kay Sath Kya Hua?
▶︎

Chakwal CCD Incident | 9 Years Ki Hania Q@tal | Australia Say Ayi Family Kay Sath Kya Hua?