हमारे विचार हमारा भाग्य बनाते हैं - भाग 2 - BK Motivation

हमारे विचार हमारा भाग्य बनाते हैं - भाग 2 पहले भाग मे हमने देखा कि कैसे हमारे विचार, हमारी भावनाओं को जन्म देते हैं और हमारी भावनाएं हमारे दृष्टिकोण को परिभाषित करती हैं। आइए इस प्रक्रिया के शेष चरणों पर नज़र डालें। मेरा नजरिया मुझे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। लोगों और परिस्थितियों के प्रति मेरा नजरिया मेरे दृष्टिकोण, व्यवहार और प्रतिक्रिया को निर्धारित करता है। इसलिए मेरे नजरिए से मेरे कार्य संचालित होते हैं। कल के उदहारण का उपयोग करते हुए - मैं एक कर्मचारी हूँ जिसका स्वयं के कार्यालय के प्रति नजरिया अपनेपन का है। इसके चलते मुझे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूँ। मैं लगन से काम करता हूँ और अपनी कंपनी के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाता हूँ। बार-बार किए गए कार्य मेरी आदतें बनाते हैं। किसी भी कार्य को दो बार, तीन बार या दस बार दोहराने से वह हमारी आदत बन जाती है। जब मैं एक अच्छा प्रदर्शन करने वाला कर्मचारी बन जाता हूँ, तो मैं उससे जुड़े सभी फायदों का आनंद लेता हूँ। इससे मेरी खुशी बढ़ती है और मुझे अगले कार्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इसलिए मुझे खुश रहने, अच्छा प्रदर्शन करने और सफल होने की आदत पड़ जाती है। आदतें मेरे व्यक्तित्व को परिभाषित करती हैं। जो मैं बार-बार करता हूँ, वही बन जाता हूँ। इसलिए मेरी सभी आदतें मिलकर मेरे व्यक्तित्व को आकार देती हैं। और मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन जाती है, मेरे व्यवहार में दिखना शुरू होती हैं। इस तरह से मेरी खुशी सिर्फ़ मेरे कार्यस्थल तक ही सीमित नहीं रहती बल्कि हर जगह मेरे साथ रहती है और मैं जो कुछ भी करता हूँ उसमें मेरी खुशी झलकती है। व्यक्तित्व के कार्य करने से मेरे भाग्य का निर्माण होता है। जैसे मेरा व्यक्तित्व होगा, वैसा ही मेरा हर कार्य होगा। और जैसा मेरा कार्य होगा, वैसा ही परिणाम होगा। यह परिणाम ही मेरा भाग्य है। सारांश: इस तरह सभी तत्व एक साथ आते हैं; मेरे विचार भावनाओं को जन्म देते हैं, भावनाएं मेरे दृष्टिकोण को, और दृष्टिकोण कार्य में आता है और बार-बार किए गए कार्य आदतों को जन्म देते हैं। आदतें मेरे व्यक्तित्व को प्रभावित करती हैं, और मेरा व्यक्तित्व मेरे भाग्य की स्क्रिप्ट लिखता है। इसलिए पूरे दिन में मैं कैसा महसूस करना चाहता हूँ यह मेरी चॉइस है। मुझे किन भावनाओं का उपयोग करना है और किनसे बचना है, इस बात का चुनाव मैं ही करता हूँ। मेरे पास स्वयं के पसंद का भाग्य लिखने की शक्ति है। इसलिए मेरे द्वारा क्रिएट किए गए सकारात्मक विचार, मेरे भाग्य में खुशियां ही खुशियां आकर्षित करते हैं।

Frequency Of God 963 Hz ✨ Attract Miracles, Divine Blessings & Deep Inner Peace In Your Life
▶︎

Frequency Of God 963 Hz ✨ Attract Miracles, Divine Blessings & Deep Inner Peace In Your Life

जीवन मेंआत्मिक उन्नति कैसे करें || 13 JUNE 2026 || B4JESUS WORSHIP MINISTRIES
▶︎

जीवन मेंआत्मिक उन्नति कैसे करें || 13 JUNE 2026 || B4JESUS WORSHIP MINISTRIES

Wake Up with Krishna 🌿 Peaceful Dawn Meditation Music
▶︎

Wake Up with Krishna 🌿 Peaceful Dawn Meditation Music

मानसिक थकावट से कैसे बचें? BK Motivation
▶︎

मानसिक थकावट से कैसे बचें? BK Motivation

RAISE Your ENERGY - Your Energy ATTRACTS Your LIFE: Part 2: BK Shivani: English
▶︎

RAISE Your ENERGY - Your Energy ATTRACTS Your LIFE: Part 2: BK Shivani: English

God Says:"STOP HERE — LISTEN AND HEAR ME SPEAK"/God Message Now/God Message
▶︎

God Says:"STOP HERE — LISTEN AND HEAR ME SPEAK"/God Message Now/God Message

Fall asleep while I build a zoo
▶︎

Fall asleep while I build a zoo

Christian Morning Worship Song 2026 🌅 | शनिवार की आराधना ✝️ | Hindi Jesus Worship Song | #jesus
▶︎

Christian Morning Worship Song 2026 🌅 | शनिवार की आराधना ✝️ | Hindi Jesus Worship Song | #jesus

खुद को ऐसा बनाओ लोग तुमको पाने के लिए तरसें//BK Shivani Hindi Best motivation//
▶︎

खुद को ऐसा बनाओ लोग तुमको पाने के लिए तरसें//BK Shivani Hindi Best motivation//

When Sudha Murthy 'Humiliated' at Boston Airport — What Really Happened
▶︎

When Sudha Murthy 'Humiliated' at Boston Airport — What Really Happened

Tuscan Cottage Wildflowers Oil Painting | 4K Vintage Wallpaper Art Screensaver | Vintage Frames
▶︎

Tuscan Cottage Wildflowers Oil Painting | 4K Vintage Wallpaper Art Screensaver | Vintage Frames

The day you give up laziness 😴 your life will change 💯 | Premanand Ji Maharaj
▶︎

The day you give up laziness 😴 your life will change 💯 | Premanand Ji Maharaj

ASMR ✨ Starting My Fantasy Shop in Winkeltje 💰 Close Up Whispering
▶︎

ASMR ✨ Starting My Fantasy Shop in Winkeltje 💰 Close Up Whispering

Jaishankar’s Ice-Cold Reply Leaves Arrogant American Speechless
▶︎

Jaishankar’s Ice-Cold Reply Leaves Arrogant American Speechless

हमारे विचार हमारा भाग्य बनाते हैं - भाग 1 - BK Motivation
▶︎

हमारे विचार हमारा भाग्य बनाते हैं - भाग 1 - BK Motivation

15 Sunnah Foods That Reverse Aging Instantly
▶︎

15 Sunnah Foods That Reverse Aging Instantly

The Secret of 5 AM | One Habit That Changed a Poor Man’s Life
▶︎

The Secret of 5 AM | One Habit That Changed a Poor Man’s Life

New Jellyfish Aquarium • Healing of Stress, Anxiety and Depressive States • Goodbye Insomnia #30
▶︎

New Jellyfish Aquarium • Healing of Stress, Anxiety and Depressive States • Goodbye Insomnia #30

HOLY ROSARY TODAY THURSDAY, JUNE 11, 2026 ST. JUDE THADDEUS & LUMINOUS MYSTERIES | DAILY HOLY ROSARY
▶︎

HOLY ROSARY TODAY THURSDAY, JUNE 11, 2026 ST. JUDE THADDEUS & LUMINOUS MYSTERIES | DAILY HOLY ROSARY

Listen and Feel the Peace | Tibetan Healing Sounds for Deep Meditation, Inner Peace & Soul Healing
▶︎

Listen and Feel the Peace | Tibetan Healing Sounds for Deep Meditation, Inner Peace & Soul Healing