Daily Bread| ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |June(जून)25| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश!
Daily Bread| ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |June(जून)25| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! ********************************************************************* ईश्वरीय भेदों का प्रकाश परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से जून 25/June 25 “तू सींची हुई बारी और ऐसे सोते के समान होगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।” (यशायाह 58:11) फुलवारी या बाग को यदि सुन्दर रखना हो तो पूरे वर्ष प्रतिदिन उसे पानी देना पड़ता है। बागीचे को देखभाल की आवश्यकता होती है। खेत को मौसम में पानी से सींचें तो काफी है, परन्तु बागीचे के लिए इस रीति से नहीं चलेगा। दिन में एक या दो बार पानी देना पड़ता है। प्रतिदिन इस रीति से करने के द्वारा फल या साग पात या फूलों की अच्छी पैदाइश होती है। वर्षा नहीं हो तो माली दूर दूर से भी पानी लेकर आता है। यदि कुँआ न हो तो दूर के कुँए से उसे पानी खींचना पड़ता है। मध्य पूर्व में एक देश है जिसका नाम 'बहरीन' है, एक समय यह देश बिलकुल सूखा और उजाड़ हो गया था, जहाँ कुछ भी उगता नहीं था। परन्तु वहाँ एक हजार मील जैसी लम्बी दूरी से अच्छी मिट्टी लाई गई थी। सींचाई के लिये अनेक लोगों को काम पर लगा दिया गया था। वहाँ के बगीचे की घास को वर्ष भर ताजा एवं हराभरा रखने के लिए, उन्हें बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। अब इस सूखे स्थान में एक सुन्दर बगीचा देखने को मिलता है और यह एक धन्य दृश्य है। दोहा-कतार नामक देश में मेरे मित्र का एक बगीचा है, जो एक अद्भुत द्रश्य है। यह स्थान पहले तो मीलों-मील तक केवल बालू से भरा हुआ था। बहुत परिश्रम करके वे अलग अलग स्थानों से मिट्टी लेकर आए और सुन्दर फूलों के बीज बोए गए। अब पूरे वर्ष वहाँ एक सुन्दर बाग खिला रहता है, जहाँ अनेक लोग टहलने के लिए जाते हैं। परमेश्वर के वचन में पूरे विश्व की एक जंगल, और गरजनेवाले एवं सुनसान सूखे स्थान के साथ तुलना की गई है (व्यवस्था विवरण 32:10)। हमारे आसपास लोग पाप से पराजित, पाप और अंधकार एवं मूर्तिपूजा का जीवन बिताते हैं, इसलिए वह बहुत ही सुनसान है। पाप के सिवाय और कुछ भी नहीं, न ही शांति है और न ही खुशी, फिर भी इधर-उधर प्रभु ने थोड़े विश्वासीयों को रखा है, जो पानी पिये हुए बागीचे के समान हैं। जैसे दूर दूर से लोग ताजगी पाने के लिए बागीचे में आते हैं, वैसे ही सुनसान मरूभूमि में विश्वासी लोग बागीचे के समान बन सकते हैं और बहुत से लोग उनके पास ताज़गी पाने के लिए आ सकते हैं। परमेश्वर आपको किसी शहर में गवाह के रूप में रखे और दूर दूर से लोग आपके पास आकर आपसे कहेंगे, ‘भाई, मेरे लिए प्रार्थना करें। मैं दुःख, तकलीफ और कठ़िन परिस्थिति में आ पड़ा हूँ,’ और इस रीति से जो आपके पास आए उनको आप वचन दे सकेंगे और खुद को आत्मिक रीति से ताजा एवं स्वस्थ रख सकेंगे। परमेश्वर स्वयं हमको उसके जीवित वचन द्वारा पानी पिलाता है। प्रार्थना और वचन का ध्यान मनन करने के द्वारा हमारे आसपास के लोगों को हम किस रीति से सांत्वना दे सकें यह हम सीखते हैं। #dailybreadhindi #biblesandesh #hindibiblemessage #shortbiblemessage #hindibiblestudy #yeshudarshan #hebronheadquater #hebronassembly #brobakhtsingh

LIVEआराधना8pm|24-Jun| मैं सीधे लोगों की गोष्ठी में..सम्पूर्ण मन से यहोवा का धन्यवाद करूँगा।भजन111:1

The Man Asked If I Was Still Looking for My Son—Then He Said, “I’m the Kid in..." - Calm Dad Stories

Daily Bread | Light of Divine Mysteries | June 22 | Daily Message from God's Servant Brother Bakh...

Fall Asleep Instantly in 3 Minutes with Heavy Rain | Rain Sounds & Distant Thunder for Deep Sleep

TV ART SLIDESHOW 24/7 | Vintage Floral Gallery 🌼4K Framed Art Screensaver for Living Room

Ajay Banga ने उठायी पंजाब की मांग क्या आएगा खालसा राज? मुफ्तखोर पंजाबी और Neet में हो गया बड़ा कमाल।

God Says:"TAKE THIS MESSAGE SERIOUSLY, BECAUSE ONLY YOU ARE SEEING IT"/God Message Now/God Message

People Who Messed With The Royal Guard and Regretted It!

मूंग दाल मसाला पूरी ऐसे बनाएंगे तो कचौड़ी खाना भूल जाएंगे | Moong Dal Masala Puri

🔥Settlers and refugees: who finds it easier to adapt in Germany?

LIVE Worship@8pm|06/17/2026| Do not call anything impure that God has made clean-Acts 10:15

Daily Bread | Light of Divine Mysteries | June 13 | Daily Message from God's Servant Brother Bakh...

25 Buddhist Stories for Every Kind of Human Struggle

Politics Chat, June 25, 2026

COME SHOP TRINITY CHURCH RUMMAGE SALE WITH ME & MY MOM ON A BIG THRIFTED HOME DECOR HAUL

🔴 Makkah Live | مكة مباشر | الحرم المكي مباشر | قناة القران الكريم السعودية مباشر | مكه المكرمه

LIVE Prayer@8:00pm|June 15, 2026| I sought for a man among them who should build up the wall-Ezek...

जब गांधारी ने कृष्ण से पूछा— तुम चाहते तो महाभारत युद्ध रोक सकते थे! | 99% लोग नहीं जानते इसका उत्तर

What comes after death? - The truth everyone should know!

