पहाड़ के छोटे-छोटे मंदिरों वाले शक्तिशाली लोक देवता | भैरव का थान
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आपने अक्सर छोटे-छोटे मंदिर देखे होंगे. कभी सड़क के किनारे तो कभी गांव को जाती किसी पगडंडी के पास और कभी गाड़-गदेरों के किनारे तो कभी दूर किसी पहाड़ी चोटी पर स्थित, आड़े-तिरछे पत्थरों से बने छोटे-छोटे मंदिर. न तो इन मंदिरों में बद्रीनाथ या केदारनाथ के मंदिरों जैसी विशालता और भव्यता होती है, न जागेश्वर या बैजनाथ के मंदिरों जैसे निर्माण शैली और न ही कोई भौतिक आकर्षण. छोटे-बड़े पत्थरों या हद से हद सीमेंट से बने, बमुश्किल दो बाई दो के इन मंदिरों में किसी चर्चित देवता की तस्वीर या मूर्ति तक नहीं होती है. न तो ये मंदिर भगवान शिव के होते हैं, न विष्णु या श्री राम के और न ही भगवती या काली के. तो आख़िर ये मंदिर होते किन देवताओं के हैं? क्या है इन मंदिरों का इतिहास? क्यों ये पहाड़ के कोने-कोने में सदियों से पूजे जाते हैं और क्यों इन मंदिरों को स्थानीय लोग इतना प्रभावशाली मानते हैं कि यही मंदिर उनके लिए न्याय की अंतिम उम्मीद भी होते हैं, तो रुष्ट होने पर दोष लगाने वाली सबसे ख़तरनाक शक्ति भी. इन मंदिरों को असल में थान या मंडुला कहा जाता है. ये उन लोक देवताओं के पूज्य स्थल होते हैं जिन्हें भुम्याल देवता भी कहते हैं. भुम्याल का अर्थ हुआ भूमि के देवता. यानी वो देवता जो स्वर्ग में नहीं बल्कि यहीं इसी धरती पर, आम लोगों के बीच ही निवास करते हैं और आम लोगों पर ही अवतरित भी होते. पहाड़ों में जगह-जगह जो छोटे-छोटे थान नजर आते हैं, वो इन्हीं स्थानीय देवताओं के हैं जिनमें नरसिंह, नागरजा, घण्डियाल या घंटाकर्ण, क्षेत्रपाल और भैरू या भैरव देवता के थान प्रमुख हैं. William S Sax विलियम एस सैक्स Join this channel to support baramasa: / @baramasa बारामासा को फ़ॉलो करें: Facebook: / baramasa.in Instagram: / baramasa.in Twitter: / baramasa_in

उत्तराखंड के भैरव देवता अलग कैसे ? Story of Bhairav Devta

नंदा मां के धर्म भाई लाटू देवता की पूरी कहानी | Latu Devta | Nanda Devi Rajjat

भारत का इकलौता मेंढ़क की पीठ पर बना तांत्रिक मंदिर | Mendhak Mandir Lakhimpur | Anuj Krops

Reality of Gurmeet Ram Rahim: From Godman to Convicted Criminal

Uttarakhand में नर्सिंग देवता K Ansune चमत्कार😱 ft. Rohit | Realtalk Clip

40 साल से ढोल-दमाऊ बजा रहे हैं गुरु धामी जी!

जहांगीर की डायरी: मुग़ल इतिहास के सबसे भयानक रहस्य का पर्दाफाश

काला जादू या अतिथि सत्कार, क्या है जौनसार से जुडी मान्यताओं का सच?

💥 आपकी पत्नी ही आपका कर्म है! 😱 | आत्मा का ऐसा रहस्य जानकर दंग रह जाएंगे 😳🔥|| LUCKY VEDANT STORIES

Uttarakhand ki Kasar Devi or Bhoomiya Devta ke Chamatkar | Mystical Talks Ep119

क्यों दिखाई देते है पहाड़ों में रात को गीठू राक्षस । माता हिडिंबा की शक्ति ।TLT Podcast |TLT Podcast

उत्तराखंड के नरसिंह देवता की अनसुनी और अनकही कहानी | Narsingh devta uttarakhand

300 साल पहले क्यों बदली बद्रीनाथ की मुख्य परंपरा | BADRINATH Dham

Uttrakhand K Golu Devta K Chamatkar | RealTalk Clips

उत्तराखंड का प्राचीन धर्म । Buddhism: Ancient Religion Of Uttarakhand | @Thirdpolelive

Life Lessons and Spiritual Wisdom of Gorakhnath Ji with Balyogi Balak Nath Ji

Uttarakhand के पहाड़ों में रहने वाले लड़कों को क्यों नहीं मिल रही दुल्हन?

पहाड़ी गानों के ’तिलै धारू बोला’ का असली मतलब जानते हैं आप?

🔥😱 जो लोग हर देवी-देवता की पूजा करते हैं, उनके साथ क्या होता है? 🤔🙏 आदि शंकराचार्य का रहस्य 🕉️✨

