लक्ष्मण मेघनाद युद्ध। लक्ष्मण शक्ति। राम का विलाप | Ramayan Katha

विभीषण राम को सूचित करते हैं कि आज मेघनाद पूरी शक्ति के साथ प्रबल वेग से युद्ध करने आ रहा है। इस सूचना पर राम हनुमान को अपनी सेना की व्यूह रचना का पुनर्निरीक्षण करने भेजते हैं। मेघनाद का प्रथम सामना हनुमान से होता है। हनुमान परास्त होते हैं। मेघनाद की ललकार पर लक्ष्मण उससे लड़ने को उद्धत होते हैं। विभीषण का परामर्श मानकर राम अंगद, हनुमान और नील को लक्ष्मण की सुरक्षा हेतु उनके आसपास रहने को भेजते हैं। लक्ष्मण और मेघनाद दोनों महाभट योद्धा हैं। उनके बीच कांटे की टक्कर होती है। मेघनाद एक बार फिर कपट युद्ध का सहारा लेता है, वह अदृश्य होकर बाण चलाता है। लक्ष्मण राम से ब्रह्मास्त्र चलाने की अनुमति माँगते हैं किन्तु राम इनकार करते हुए कहते हैं कि सम्मुख युद्ध न करने वाले पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग धर्म विरुद्ध है। लक्ष्मण धर्मसंगत युद्ध करते हैं किन्तु मेघनाद शक्ति का आह्वान करके लक्ष्मण पर आघात करता है। लक्ष्मण की ओर हुए इस प्रहार को रोकने में हनुमान की गदा और ऋषियों की मानसिक साधना विफल रहती है। लक्ष्मण शक्ति के आघात से अवचेतन होकर गिर पड़ते हैं। तीनों लोकों में हाहाकार मचता है। अयोध्या में उर्मिला को अपशकुन के संकेत मिलते हैं। मेघनाद मूर्च्छित लक्ष्मण को लंका के अन्दर उठा ले जाना चाहता है किन्तु लक्ष्मण तो धरती को अपने फन पर धारण करने वाले शेषनाग के अवतार हैं, मेघनाद पसीना बहा जाता है किन्तु उन्हें उठा नहीं पाता। हनुमान मेघनाद को पदप्रहार से दूर फेंक देते हैं और लक्ष्मण को उठाकर सुरक्षित समुद्र तट पर ले जाते हैं। राम, सुग्रीव, हनुमान, अंगद, विभीषण आदि सभी वहाँ पहुचते हैं। उधर लंका में विजयभेरी बजती है। रावण व माल्यवान दोनों मेघनाद का अभिनन्दन करते हैं। दम्भ में चूर मेघनाद राम को अपना अगला लक्ष्य बताता है। उधर राम धरा पर मूर्च्छित पड़े अपने भाई लक्ष्मण का सिर गोद में रखकर विलाप करते हैं। वे कहते हैं कि यदि उनका भाई नहीं रहा तो वे भी जीवित नहीं रहेंगे। सुग्रीव युद्ध जारी रखकर लंका का नामोनिशान मिटाने की हुंकार भरते हैं। इसपर राम कहते हैं कि लक्ष्मण जैसे भाई को खोने के बाद वे युद्ध जीतकर क्या करेंगे। राम को ग्लानि है कि जब वे अयोध्या में उर्मिला के समक्ष पहुँचेंगे तो क्या उससे यह कहेंगे कि उन्होंने अपनी पत्नी को वापस पाने के लिये युद्ध किया और उसमें उसके पति की आहुति दे दी। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #vikrambetal #rajavikramaditya #ramayanstories #shreekrishnaleela #krishnakatha #gangaavataran #mahalakshmikatha #hindumytho #bhaktibhavna #naitikkahani #devikatha #dharmaauradharma #mythostory #epiclegends #ramkatha #krishnabhakti #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindistoryshorts

लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी का संजीवनी लाना | रामायण महाएपिसोड
▶︎

लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी का संजीवनी लाना | रामायण महाएपिसोड

हनुमान का सुषेण वैद्य को लाना। संजीवनी बूटी लेने हिमालय पर्वत जाना | Ramayan Katha
▶︎

हनुमान का सुषेण वैद्य को लाना। संजीवनी बूटी लेने हिमालय पर्वत जाना | Ramayan Katha

कान्हा की शरारतों के बीच प्यार—मैया और बाबा को खिलाए मीठे आम || YMKN || Shree Krishan leela | यशोमती
▶︎

कान्हा की शरारतों के बीच प्यार—मैया और बाबा को खिलाए मीठे आम || YMKN || Shree Krishan leela | यशोमती

श्री कृष्ण भाग 194 - अश्वत्थामा ने चलाया ब्रह्मषिर अस्त्र । रामानंद सागर कृत
▶︎

श्री कृष्ण भाग 194 - अश्वत्थामा ने चलाया ब्रह्मषिर अस्त्र । रामानंद सागर कृत

इंद्रजीत वध | Ramayan Katha
▶︎

इंद्रजीत वध | Ramayan Katha

Sunny Deol ने मंत्री को घर से घसीटकर कोर्ट में खड़ा कर दिया | Bollywood Blockbuster Action Movie
▶︎

Sunny Deol ने मंत्री को घर से घसीटकर कोर्ट में खड़ा कर दिया | Bollywood Blockbuster Action Movie

कुम्भकरण का युद्ध प्रस्थान | विभीषण कुम्भकरण संवाद | कुम्भकरण युद्ध और परमगति | Ramayan Katha
▶︎

कुम्भकरण का युद्ध प्रस्थान | विभीषण कुम्भकरण संवाद | कुम्भकरण युद्ध और परमगति | Ramayan Katha

ना अस्त्र से ना शस्त्र से, ना दिन है ना रात - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध - Apni Bhakti
▶︎

ना अस्त्र से ना शस्त्र से, ना दिन है ना रात - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध - Apni Bhakti

शिव जी ने हनुमान को क्यों दबाया अपने पैरो के निचे | अंजना माँ हुई क्रोधित | #vighnaharta #shiv
▶︎

शिव जी ने हनुमान को क्यों दबाया अपने पैरो के निचे | अंजना माँ हुई क्रोधित | #vighnaharta #shiv

लक्ष्मण जी ने किया मेघनाध का वध | रामायण महाएपिसोड | Tilak
▶︎

लक्ष्मण जी ने किया मेघनाध का वध | रामायण महाएपिसोड | Tilak

गरुड़ का पराक्रम । राम और लक्ष्मण का नागपाश से मुक्ति | Ramayan Katha
▶︎

गरुड़ का पराक्रम । राम और लक्ष्मण का नागपाश से मुक्ति | Ramayan Katha

लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी का संजीवनी लाना | रामायण महाएपिसोड | Tilak
▶︎

लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी का संजीवनी लाना | रामायण महाएपिसोड | Tilak

रामायण कथा - इंद्रजीत वध
▶︎

रामायण कथा - इंद्रजीत वध

विष्णु पुराण गाथा - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध | Lord Vishnu Stories
▶︎

विष्णु पुराण गाथा - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध | Lord Vishnu Stories

रामायण - EP 65 - मेघनाद का युद्ध । राम और लक्ष्मण का नागपाश में बँधना ।
▶︎

रामायण - EP 65 - मेघनाद का युद्ध । राम और लक्ष्मण का नागपाश में बँधना ।

Bhasmasur (भस्मासुर) | New Shiv Bhakti Movie Bhole Bhandaari Leela 2024
▶︎

Bhasmasur (भस्मासुर) | New Shiv Bhakti Movie Bhole Bhandaari Leela 2024

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की - Hum Katha Sunate - Lyrical Video | Tilak Bhajanavali
▶︎

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की - Hum Katha Sunate - Lyrical Video | Tilak Bhajanavali

रामायण - EP 52 - राम का समुद्र पर कोप। समुद्रदेव का त्राहिमाम्। सेतुबन्ध प्रारम्भ।
▶︎

रामायण - EP 52 - राम का समुद्र पर कोप। समुद्रदेव का त्राहिमाम्। सेतुबन्ध प्रारम्भ।

राम रावण संग्राम | Ramayan Katha
▶︎

राम रावण संग्राम | Ramayan Katha

इंद्र के बज्र से हनुमान की मृत्यु! कांप उठा देवलोक | Jay Jay Jay Bajrang Bali | Full Movie
▶︎

इंद्र के बज्र से हनुमान की मृत्यु! कांप उठा देवलोक | Jay Jay Jay Bajrang Bali | Full Movie