JNU: VC के विवादित बोल, LEFT का लॉकडाउन कॉल और ABVP से हुए टकराव की पूरी कहानी
22 फरवरी की रात जवाहर लाल छात्र विश्वविद्यालय (जेनयू) में छात्र गुटों में झड़प हुई. जेनयूएसू ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के खिलाफ रैली निकाली थी. छात्रों का आरोप है कि कुलपति की टिप्पणी “जातिवादी” है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. द संडे गार्डियन पॉडकास्ट में कुलपति ने यूजीसी की इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को “अनावश्यक” बताते हुए कहा, “कुछ लोगों की मानसिकता खुद को स्थायी तौर पर पीड़ित मानने की हो गई है.. आप हमेशा खुद को पीड़ित मानकर या विक्टिम कार्ड खेलकर आगे नहीं बढ़ सकते. यह पहले अश्वेतों (अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों के संदर्भ में) के लिए किया गया था, और वही चीज यहां दलितों के लिए लागू की गई.” गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के समतामूलक दिशानिर्देश सुप्रीम कोर्ट के कहने पर आए थे. यह विश्वविद्यालय परिसरों को अधिक “समावेशी” बनाने और “जातीय भेदभाव” रोकने के उद्देश्य से लाए गए थे. हालांकि, इन पर विवाद हुआ और मामला जब फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो उन पर रोक लगा दी गई. कुलपति के बयान के खिलाफ जेएनयूएसयू और अन्य छात्र संगठनों ने कैंपस में “लॉकडाउन” का आह्वान किया लेकिन देर रात स्थिति तनावपूर्ण हो गई. आईसा और एबीवीपी ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और मारपीट के आरोप लगाए. चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर झड़पें हुईं, जिससे माहौल और बिगड़ गया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बयान जारी कर “सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान” और “कैंपस के समावेशी माहौल को बाधित करने” की निंदा की. प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय नियमों और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने जेएनयूएसयू से जुड़े छात्रों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं- जैसे आपराधिक साजिश, गैरकानूनी जमावड़ा, हमला और गंभीर चोट पहुंचाने के तहत एफआईआर दर्ज की. दूसरी ओर, जेएनयूएसयू के छात्रों ने वसंत कुंज थाने में एबीवीपी सदस्यों के खिलाफ पत्थरबाजी और मारपीट की शिकायत दी है. इस पूरी घटना ने एक बार फिर जेएनयू कैंपस में छात्र राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बहस को तेज कर दिया है. क्या यह सिर्फ एक बयान पर विरोध था या कैंपस में लंबे समय से चल रहा वैचारिक टकराव इसकी जड़ में है? जवाब तलाशने के लिए देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट. आइए ख़बरों का भविष्य साथ मिलकर बनाएं : https://rzp.io/rzp/NL14 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi

स्वर्ग में सनातन चाय वाले की टपरी पर Anjana और पूर्व प्रधानमंत्रियों की गर्मागरम बहस | NLTippani 285

JNU V-C’s podcast remarks spark ‘chaos,’ FIR against students, and campus ‘lockdown’

कल Modi-Shah की तैयारी GenZ Protest रोक पाएगी! | Abhishek Kumar

इंदिरा के बॉडीगार्ड की पत्नी कैसे बनी सांसद? | बिमल कौर खालसा की असली कहानी | Kissa Ep 139

Sonam Wangchuck, Conspiracy Theory, ज़हरीला संगीत रागी और DY Chandrachud | NL Tippani 255

London में भयंकर फंसे Suryakant, 73 सेकंड का वीडियो सामने आया! महिला के सवाल पर बवाल!

Cockroach Janta Party के फाउंडर Abhijeet Deepke 'Airport मत आना' || 24 घंटे पहले पलटे? || Dharmendra

NRI Nationalism का नया सीजन | Political Naari by Nivedita

🥳 SPECIAL EPISODE 50 with MODIJII 🤣 | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E50

Cockroach Janta Party | The Rajneeti | Thalapathy Vijay | Abhijeet Dipke | Rahul Gandhi | Amit Shah

14 साल का Influencer, लाखों फॉलोअर्स… और अब FIR : कौन है Ashwamit Gautam?

NDTV को लगा सूतक, डंकापति ने खोला खजाने का दरवाजा | NL Tippani 252

Media की लफ्फाजी, डंकापति का मौन और Holi पर चढ़ा मजहबी रंग | NL Tippani 275

How Vijay Mallya Scammed Banks Out of ₹9,000 Crore | The Kingfisher Story ft. Sonal | Jist

Are coaching teachers a "mafia"? Hear their opinions on the government and the media.

दंतकटौव्वल के खतरे से बाल-बाल बचे Modiji और मुसलमानों को गोली मारते Assam के CM Himanta |Tippani 271

DHURANDHAR 2: वो Shocking Fact जो किसी ने नहीं बताया! | Aditya Raj Kaul | Shubhankar Mishra

Adani को लेकर BJP में भयंकर लड़ाई?, क्या टूट रही है BJP? | Dekhi Jaayegi

Rahul के साथ खड़े हुए Modi के सचिव & सलाहकार, खतरे में सरकार? संसद भवन में टॉप अफसरों की पेशी!

