Bareilly News: बरेली में मज़हब बदलने वाली छात्रा की उम्र पर सवाल | Religious Conversion
#bareilly #religiousconversion #bareillynews #theleaderhindi यूपी के ज़िला बरेली में स्कूल और कॉलेज के बाद अब एक मदरसे की छात्रा ने इस्लाम मज़हब छोड़कर हिंदू धर्म में प्रवेश किया है. उसने ख़ुद को बालिग़ बताया है लेकिन मां का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग़ है. आदाब नमस्कार मैं वसीम अख़्तर और आप देख रहे हैं द लीडर हिंदी. पहले आप इस लड़की की बात सुनिए-कि इसने धर्म क्यों बदला उसके बाद हम आपको बताएंगे कि लड़की ने किस नामवर मदरसे से तालीम हासिल की है और उसकी उम्र को लेकर विवाद क्याा खड़ा हुआ है. इस लड़की नाम इफ़रा है, जो रामपुर रोड स्वालेनगर की रहने वाली है. पिता का नाम गुड्डू है. स्वालेनगर में ही दरगाह आला हज़रत के मुफ़्ती मुहम्मद हनीफ़ ख़ान की विश्व विख्यात इमाम अहमद रज़ा अकादमी है, जिसमें आला हज़रत की हस्तलिखित किताबों का ख़ज़ाना मौजूद है. उसी में मदरसा चलता है. इसी मदरसे से धर्म परिवर्तन करने वाली छात्रा इफ़रा भी पढ़ी है. इस्लाम से नाता तोड़ते वक़्त इफ़रा ने क्या कहा आपको यह भी सुनवाते हैं. हिंदू धर्म अपनाने वाली इफ़रा ने ख़ुद को बालिग़ बताकर जिस लड़के से मढ़ीनाथ के अगस्त मुनि आश्रम में विवाह किया है. वो भी स्वालेनगर के पास ही मुहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है. लड़की की मां ने पुलिस में कंपलेंट दर्ज कराई है, जिसमें उनका कहना है कि मदरसे में लिखाई गई उम्र के मुताबिक़ इफ़रा का जन्म 2007 में हुआ है. इस तरह वो अभी 16 साल की है, जबकि उसके आधार कार्ड पर पैदा होने की सन 2002 है. दोनों में 5 साल का फ़र्क़ है. खै़र क़िला पुलिस सच पता करने के लिए तफ़्तीश में जुट गई है. मुफ़्ती हनीफ़ साहब ने बताया कि पुलिस उनके मदरसे में पूछताछ के लिए आई थी. रिकॉर्ड दिखा दिया है. रजिस्टर पर एडमिशन के वक़्त 2007 ही दर्ज है. वो हमारे मदरसे में ढाई साल तक पढ़ी है. इफ़रा आलिमा की पढ़ाई कर रही थी लेकिन पूरी नहीं की. बहरहाल, बरेली में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं, पिछले दिनों स्कूल की हाई क्वालिफाइड टीचर नेहा असमत के धर्म परिवर्तन करके शादीशुदा शख़्स से शादी का मामला तूल पकड़ा था. हालांकि नेहा के पति की पहली पत्नी की शिकायत पर विवाह सर्टिफकेट को मंदिर ने अमान्य घोषित कर दिया था लेकिन नेहा ने अपनी मां रानी बेगम की घर लौट आने की गुज़ारिश को ठुकरा दिया है. वो उसी शख़्स के साथ रह रही हैं, जिसके साथ भागने का मुक़दमा रानी बेगम की तरफ से दर्ज है. अब अगस्त मुनि आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार के मदरसे की छात्रा को हिंदू धर्म में प्रवेश कराने से उसकी उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस जांच किस करवट बैठती है. Follow Us:- FACEBOOK- / theleaderhindi TWITTER- https://twitter.com/TheLeaderHindi?t=... WEBSITE- https://theleaderhindi.com/ Contact for Business inquiries: 9837099181

Bareilly: 'तलाक-हलाला' का इतना खौफ कि टीचर ने बदल लिया अपना धर्म... । TV9UPUK

Bareilly Bulletin | बरेली की बड़ी ख़बरें | Bareilly News Updates | UP News

Nimisha Priya Death Case: Indian Nurse की मौत की सजा कैसे टली? Yemen | Trending News

Bareilly में हैरान करने वाला राज़फ़ाश | GST Fraud | Cyber Crime | Police | UP News

Police Lathicharge: बरेली में I love Muhammad पर हंगामा ,पुलिस का लाठीचार्ज | Bareilly Violence

Muslim लड़की और Hindu लड़के ने 3 बार क़ुबूल है बोलकर, Whatsapp पर किया शादी, Bharat Ek Nayi Soch

Azam Khan की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर आदेश से Iqra Hasan-Owaisi का बड़ा ऐलान,BJP हैरान !

DNA ने खोली पोल! IVF से जन्मे जुड़वा बच्चे किसके? | Gurugram IVF Case | IVF Treatment | SKT

असरानी जी ने सुनाए देवानंद के मजेदार किस्से | The Kapil Sharma show

Madarsa को आतंक का अड्डा कहने वालों की आंखें खोल देने वाली रिपोर्ट |Pragya Mishra Report On Madarsa

Quran में Jerusalem का नाम नहीं — फिर Islam में इसका इतना महत्व क्यों? | Dr. Vikas Divyakirti

Bareilly: ड्रिंक में मिलाया नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video...कर दी बड़ी डिमांड

बरेली केस: यूपी पुलिस ने दुरुस्त कर दी 55 आरोपियों की चाल, वीडियो देखें कैसे हुआ इनका हाल

🤣 Aamir Khan की अगर एक भी लुगाई हरियाणा की होती तो.. | Arun Gemini | Hasya Kavi Sammelan Comedy 2026

New Released South Indian Hindi Dubbed Movie 2025 | Sonia Agarwal, Pooja Gandhi, Makarand |New Movie

Bareilly Barawafat Ka Juloos: बरेली में बारावफा जुलूस को रोकने पर दो समुदाय आए आमने-सामने?

Bareilly मे ऐसे पूरा किया जा रहा डॉक्टरी का ख़्वाब | Farman Miya | Free Coaching | Delta Classes

इश्क में 2 मुस्लिम लड़कियां बनी हिन्दू, मंदिर में की शादी, Bharat Ek Nayi Soch

प्यार में पगलाया प्रेमी, माशूका से मिलने पहुंचा पाकिस्तान, Bharat Ek Nayi Soch

