सिंगरौली स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा हैं देह व्यापार
स्पा सेंटर्स में देह व्यापार, न जांच न कार्रवाई लंबे समय से पुलिस कार्रवाई नहीं होने से धंधेवाज बेखौफ सिंगरौली के सभी स्पा सेंटरों की जांच होनी चाहिए युवा पीढ़ी इस अनैतिक कार्यों के दल-दल में धंस रहे हैं दीवार पर आकर्षक तस्वीरें, शीशा और स्क्रीन पर मनमोहक अदाओं का प्रदर्शन, बाल और चेहरे की स्टाइलिस दिखाने का प्रयास। जी हां, यह अपील और पहचान है बॉडी मसाज-स्पा सेंटरों की। मगर दावा और सेवाओं का सच बहुत ही स्याह है। कुछ महीने पुर्व स्पा सेंटरों के पर्दे के पीछे का सच सिंगरौली कप्तान ने सामने ला दिया था। यहां आपत्तिजनक गतिविधि पकड़ी गयी। ऐसे ही अनगिनत केंद्र हैं सिंगरौली में। लेकिन, पुलिस इनकी अनदेखी कर रही है। कुछ असरदार और जिम्मेदारों की कृपा से ऐसे संदिग्ध लोगों का मन बढ़ा हुआ है। क्या युवा, क्या बुजुर्ग, अधिकारी औैर कालोनी में में रहने वाले रईसजादों की की संताने स्पा सेंटरों में आनंद की डुबकी लगा रहे है। उसके बदले स्पा सेंटर वाले मोटी कमाई कर रहे है। हर महीने बाहर के मसाज एक्सपर्ट को बुलाने के बाद अपने परमानेंट कस्टमरों की फरमाइश पर स्पा सेंटरों में रिलेक्स के लिए आमंत्रित करते है। सिंगरौली स्पा सेंटरों में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया उसके उस मामले में क्या हुआ आज तक किसी को कोई जानकारी नहीं। हां स्पा सेंटरों में फेशियल से लेकर बाडी समाज तक की तकनीक की जानकारी शौकीनों तक जरूर पहुंच रही है। सिंगरौली के चारों कोनों चल रहे स्पा सेंटरों में देह व्यापार का गोरखधंधा बेरोकटोक फल फूल रहा है। अगर बात करे की वैढ़न क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले स्पा सेंटर की तो एक माजन बगीचा के पास तो वही दूसरा महापौर बंगला रोड के पास तीसरा अटल बिहारी सामुदायिक भवन के पास चौथा विंध्य नगर बैढ़न रोड़ इस तरह के धंंधों को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों में चर्चाएं यह भी है कि ये सब मिलीभगत व सांठगांठ से होता है। क्योंकि इस तरह के धंधे सबको करने की छूट नहीं होती है। इस कार्य में बड़े-बड़े नेताओं व लोगों का हाथ होता है। खैर जो भी हो इन सेंटरों में जो भी हो रहा है या होता आ रहा है जिले के लिए व स्थानीय लोगों के लिए ठीक नहीं है। जांच हो तो हो सकता है खुलासा स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मानी धंधे को अब इस आधुनिक दुनिया एक हिस्सा भी कह सकते हैं। लोग अपने को तरोताजा करने के लिए स्पा सेंटरा में स्पा की सुविधाएं ले रहे हैं। स्पां सेंटर भले ही लाइसेंसी हो लेकिन इन सेंटरों में मात्र स्पा का ही लाइसेंस होगा और कार्य सब कुछ चल रहा होता है। खैर जो भी अगर इन स्पा सेंटरों की जांच हो तो कई बड़ा खुलासा जरूर हो सकता है। सामाजिक माहौल हो रहा है ख़राब शहर व अन्यत्र स्थानों पर चल रहे इस तरह के स्पा से सामािजक माहौल खराब हो रहा है। जिस तरह से ये धंधे फल फूल रहे हैं उससे वहां रहने वाले लोगाें व बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। प्रबुद्ध लोगोें का कहना है कि इस तरह से हर जगह चल रहे स्पा से स्थानीय स्तर पर रह रहे पारिवारिक लोगो पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जिससे यहां रहे रहे छोटे- बच्चे व बच्चियों पर बुरा असर साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त करते रहते है। इस तरह के स्पा को बंद कराये जाने के लिए लोग साफ तौर पर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन आंतरिक तौर पर इसे बंद कराना चाहते हैं।

Top 3 Red Light Area In Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश के 3 गर्म जगह | Jabalpur | Shivpuri | Gwalior

सागर में Royal Spa का Sting Operation, स्पा की आड़ में चल रहा दे–ह व्यापार !

Delhi Police & Maa Sanstha Community Awareness Program | Road Safety Workshop | Paschim Vihar Delhi

Relaxing Rain Sounds and Soft Piano Music for Deep Sleep, Stress Relief, and Peaceful Nights

Javed Akhtar बनकर Sunil Grover ने Screen Awards 2026 के मंच पर कर दिया सभी को हैरान! | Sunil Grover

10th Faculty Induction Programme (Online) From 09.06.2026 to 09.07.2026

dilli gb road yaha raat me kya Hota he full watching 👀

🔴 Makkah Live | مكة مباشر | الحرم المكي مباشر | قناة القران الكريم السعودية مباشر | مكه المكرمه

जिला कलेक्टर को दिखा स्पा सेंटर, दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे अधिकारी तो दिखा कुछ यह सब....

The Federal Botch Office: Disgusting Toilets, Ruined Carpets & Structural Failures at the Chancel...

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging

Information about all trains running from Agra to Amritsar | Agra To Amritsar All Running Trains ...

Singrauli waidhan City, सिंगरौली सिटी मध्य प्रदेश

A girl working in a Spa Centre in Jabalpur told how the prostitution business is carried out!

Parenting then vs. now: The hilarious reality

Calming Jazz In Forest Living Space Ambience | Elegant Jazz Music & Nature Therapy For Deep Relaxing

Delhi road famous place in delhi !! Delhi area !! #Delhiarea #Delhiplace !!

Best ISKCON Kirtan 2026 | Hare Krishna Hare Rama | Deep Meditation & Inner Peace

क्या इंदिरा गांधी एक तानाशाह प्रधानमंत्री थीं? , खान सर द्वारा आपातकाल 1975 का इतिहास.?

