Origin of Shrimali Brahmins || श्रीमाली ब्राह्मणों की उत्पत्ति

स्कंद पुराण के कल्याण खंड में लिखा है कि एक समय गौतम ऋषि ने हिमालय के समीप भृगुतुंग क्षेत्र में शिवजी की आराधना की । शिवजी ने प्रसन्न होकर वर मांगने को कहा तो गौतम ऋषि बोले , ऐसा स्थान बताइये जहाँ निर्भय होकर तपस्या करूँ । तब शिव जी ने कहा सौगन्धिक पर्वत के उत्तर अर्बुदारण्य से वायव्य कोण की ओर जाओ , वहां त्र्यंबक सरोवर के समीप आश्रम बनाओ , वह विश्वप्रसिद्ध तीर्थ होगा । तब गौतम जी ने वहां जाकर कठिन तपस्या की । तब ब्रह्मादिक सब देवताओं ने आकर वर दिया कि आज से यह गौतम आश्रम नाम से विख्यात होगा और सब देवता यहां निवास करेंगे यह कहकर देवता चले गए । आश्रम का नाम श्रीमाल क्षेत्र हुआ । इस नाम का कारण यह है कि भृगु ऋषि की अद्वैतरूपिणी श्री नाम की एक कन्या थी । नारद जी ने विष्णु भगवान के निमित्त वह कन्या देने को कहा । भृगु ऋषि सम्मत हुए तब भगवान विष्णु ने नारद के वचन से माघ शुक्ल एकादशी को उसका पानीग्रहण किया । तब नारद जी बोले , भगवन् ! अब इस वधू को त्र्यम्बक सरोवर में स्नान कराया जाए तब यह अपने स्वरूप को पहचानेगी । स्नान करते ही वह कन्या लक्ष्मी स्वरुप को प्राप्त हो गई । सब देवता विमानों में बैठ स्तुति करने लगे । तब लक्ष्मी ने देवताओं से कहा जैसा यहां का आकाश विमानों सुशोभित है , वैसी यहां की पृथ्वी घरों से शोभित हो जाए । अनेक गोत्र के ऋषि मुनि यहां आवें । मैं उनको यह भूमि दान करुंगी , अपने अंश से मैं यहां निवास करूंगी । देवताओं ने तथास्तु कहा । विश्वकर्मा ने वहां सुंदर नगर बनाया , तब ब्रह्मा जी बोले - श्री के उद्देश्य से देवताओं की विभाग माला से यह पृथ्वी व्याप्त हुई है । इस कारण श्रीमाल नाम से यह नगर विख्यात होगा । तब भगवान् विष्णु के दूत अनेक ऋषि - मुनियों को बुला कर लाए । कौशिकी , गंगा तटवासी गयाशीर्ष , कालिंजर , महेन्द्राचल , मलयाचल , गोदावरी , प्रभास , उज्जयंत , गोमती , नंदिवर्द्धन , सौगन्धिक पर्वत , पुष्कर , प्रयाग , कुरुक्षेत्र , हेमकूटआदि अनेक तीर्थों से 45 हजार ब्राह्मण आये । उनको बड़े सत्कार के साथ घरों में सब सामग्री रखकर लक्षदान करने लगी , और सबसे पहले गौतम की पूजा की इच्छा की । इसका सिंध देशवासी ब्राह्मणों ने विरोध किया , तब आंगिरस ब्राह्मणों ने कहा तुम महातपस्वी गौतम का विरोध करते हो इस कारण तुमसे वेद पृथक हो जाएगा । वह यह सुन कर चले गए वे सिंधुपुष्करणा ब्राह्मण कहलाते है। जब लक्ष्मी ने कहा पृथ्वी ब्राह्मणों को दान दी और साथ में चार लाख गायें दी । वरुण देवता ने उस समय देवी लक्ष्मी को 1008 स्वर्ण के कमलों की माला पहनाई । माला के पत्रों में स्त्री - पुरुषों के प्रतिबिंब दिखने लगे । और वह प्रतिबिंब के स्त्री - पुरुष भगवती की इच्छा से कमलों से बाहर प्रकट हो गए । उन्होंने लक्ष्मी से पूछा कि हमारा नाम और कर्म क्या है ? भगवती बोली , हे प्रतिबिम्बोत्पन्न ब्राह्मणों ! तुम नित्य सामगान किया करो , और श्रीमाल क्षेत्र में कलाद नाम वाले ( जिनको त्रागड सोनी कहते हैं ) होंगे ; और ब्राम्हणों की स्त्रियों के आभूषण बनाना तुम्हारा काम होगा । इस प्रकार यह प्रतिबिंब से उत्पन्न ने 8064 कलाद त्रागड ब्राह्मण हुए । उनमें से वैश्यधर्मी , बसोनी हुए , यह पठानी सूरती अहमदाबादी खम्बाती ऐसे अनेक भेद वाले हुए । यह जिन ब्राह्मणों के पास रहे उन्हीं के नाम से कलाद त्रागड ब्राह्मणों का गोत्र चला इस प्रकार यह त्रागड ब्राह्मण भी अध्ययन करते और भूषण बनाते । फिर ब्राह्मणों के धन आदि की रक्षा के लिए विष्णु ने अपनी जंघा से गूलर , दण्डधारी दो वैश्य उत्पन्न किए और उनको ब्राह्मणों की सेवा में लगाया । गोपालन व्यापार उनका कार्य हुआ और 90 हजार वैश्यों ने वहां निवास किया और उनके स्वामी ब्राह्मणों के गोत्र से उन वैश्यों के गोत्र हुए । उस नगर के पूर्ववासी प्राग्वाट पोरवाल कहलाये , दक्षिण के पटोलिया , पश्चिम के श्रीमाली और उत्तर के उर्वला कहलाए । इन ब्राह्मणों के गोत्र हैं कौशिक, शांडिल्य, मौद्गल्य, लौड़वान, हरितस, ऑप्मन्यव, गौतम, कपिंजल, भारद्वाज, वत्सस, चंद्राश, काश्यप, पाराशर ओर सनकस हैं।

पृथ्वी पर कैसे हुई ब्राह्मण की उत्पति? जानकर हैरान हो जायेंगे | How Did Brahmins Originate On Earth?
▶︎

पृथ्वी पर कैसे हुई ब्राह्मण की उत्पति? जानकर हैरान हो जायेंगे | How Did Brahmins Originate On Earth?

श्री राम राज्याभिषेक और राम रावण युद्ध प्रसंग | Ram Ravan Yudh By Pujya Rajan Ji Maharaj
▶︎

श्री राम राज्याभिषेक और राम रावण युद्ध प्रसंग | Ram Ravan Yudh By Pujya Rajan Ji Maharaj

Arnab Warns Pakistan Over Indus Threat: No More Rewarding Terror
▶︎

Arnab Warns Pakistan Over Indus Threat: No More Rewarding Terror

LIVE - DAY 6, श्रीभक्तमाल कथा ,श्री स्वामी हरिदास जी चरित्र, राधा गोल्फ गोवर्धन#rajendradasjimaharaj
▶︎

LIVE - DAY 6, श्रीभक्तमाल कथा ,श्री स्वामी हरिदास जी चरित्र, राधा गोल्फ गोवर्धन#rajendradasjimaharaj

नीच ब्राह्मण कौन – धार्मिक मतभेद की जड़ ? | Rambhadracharya | Shubhankar Mishra
▶︎

नीच ब्राह्मण कौन – धार्मिक मतभेद की जड़ ? | Rambhadracharya | Shubhankar Mishra

Algebra 2 Introduction, Basic Review, Factoring, Slope, Absolute Value, Linear, Quadratic Equations
▶︎

Algebra 2 Introduction, Basic Review, Factoring, Slope, Absolute Value, Linear, Quadratic Equations

आज्ञाचक्र से भविष्य का ज्ञान | Aagyachakr Se Bhavishy Kka Gyan | Kundali Jagaran | Dharm ki yatra
▶︎

आज्ञाचक्र से भविष्य का ज्ञान | Aagyachakr Se Bhavishy Kka Gyan | Kundali Jagaran | Dharm ki yatra

चंदेल वंश की उत्पत्ति | इतिहास ( मध्यप्रदेश का इतिहास ) | #sidharthyadaveducation
▶︎

चंदेल वंश की उत्पत्ति | इतिहास ( मध्यप्रदेश का इतिहास ) | #sidharthyadaveducation

राम मंदिर के निर्माण में कमीशनबाजी का भयावह खेल? राम मंदिर इंजीनियर का ये खुलासा होश उड़ा देगा!!
▶︎

राम मंदिर के निर्माण में कमीशनबाजी का भयावह खेल? राम मंदिर इंजीनियर का ये खुलासा होश उड़ा देगा!!

प्रभु महावीर ने सुनाई वासना की भयानक घटना 🤯 | Updeshmala Granth : Ep 25
▶︎

प्रभु महावीर ने सुनाई वासना की भयानक घटना 🤯 | Updeshmala Granth : Ep 25

केवल नाम के आसरे हो जाओ आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा | Rajendra Das ji Maharaj |
▶︎

केवल नाम के आसरे हो जाओ आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा | Rajendra Das ji Maharaj |

Terence Tao on the cosmic distance ladder
▶︎

Terence Tao on the cosmic distance ladder

पितृ दोष मुक्ति सिर्फ़ 1 Minute रोज़ का चमत्कारी उपाय | सबकुछ मिलेगा| EP-122
▶︎

पितृ दोष मुक्ति सिर्फ़ 1 Minute रोज़ का चमत्कारी उपाय | सबकुछ मिलेगा| EP-122

हमारी बात मानकर एक बार इस तरह नाम जप करके देखों जीवन नही बदले तो कहना | Rajendra Das ji Maharaj |
▶︎

हमारी बात मानकर एक बार इस तरह नाम जप करके देखों जीवन नही बदले तो कहना | Rajendra Das ji Maharaj |

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी
▶︎

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

💀 यमराज मृत्यु का समय कैसे तय करते हैं?🤔आदि शंकराचार्य ने खोला रहस्य!😱|| LUCKY VEDANT STORIES||
▶︎

💀 यमराज मृत्यु का समय कैसे तय करते हैं?🤔आदि शंकराचार्य ने खोला रहस्य!😱|| LUCKY VEDANT STORIES||

Din Badlde Der Nahi Lagdi - Full Katha | Giani Sant Singh Ji Maskeen
▶︎

Din Badlde Der Nahi Lagdi - Full Katha | Giani Sant Singh Ji Maskeen

Rajasthan, Politics and Mali Samaj Rajasthan, Politics and Mali Samaj
▶︎

Rajasthan, Politics and Mali Samaj Rajasthan, Politics and Mali Samaj

इन 3 आदतों से दूर रहो तो जीवन में हमेशा सफलता मिलेगी || Bhagwat Kalpadrum
▶︎

इन 3 आदतों से दूर रहो तो जीवन में हमेशा सफलता मिलेगी || Bhagwat Kalpadrum

अति शीघ्र भगवद् साक्षात्कार करना है तो यह करों | Rajendra Das ji Maharaj |
▶︎

अति शीघ्र भगवद् साक्षात्कार करना है तो यह करों | Rajendra Das ji Maharaj |