Visit to Historic Masjid of Patna | Sher Shah Suri | Mughal | Bihar | Azimabad | Mosque | Heritage
Visit to Historic Masjid of Patna | Sher Shah Suri | Aurangzeb | Bihar | Azimabad | Mosque पटना के पुराने इलाक़े में एक मुहल्ला है हाजीगंज, वहाँ एक मस्जिद है जो हाजी तातार की मस्जिद कहलाती है, इस मस्जिद को मुगल बादशाह औरंगज़ेब के दौर में उसके मामू और बिहार के सूबेदार शाईस्ता ख़ान ने बनवाई है। इस मस्जिद में दो तरह का गुंबद है, जो बिहार में किसी और मस्जिद में देखने को नहीं मिलता है। इसका दरवाज़ा भी संग ए मूसा का बना हुआ है। इसी के थोड़ी दूर पर एक मस्जिद है जिसका निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था। इस मस्जिद में पाँच गुम्बद है पर दिखेगा तीन ही, ये इसी तरह से बनाया गया है, बीच में एक बड़ा गुम्बद है, और उसके चारो कोने पर एक गुम्बद उससे छोटा है, और ये चारो जानिब से एक जैसा दिखेगा। जब ये मस्जिद बनी थी, तब इसकी संरचना में अफ़ग़ानी वास्तुशिल्प का प्रभाव था, था इसलिए क्यूँकि 1934 ज़लज़ले के बाद हुवे इसकी मरम्मत ने इसका असल रूप को निगल लिया है। इसी सफ़र को आगे बढ़ाते हुए हम पहुँचे सैफ़ ख़ान की मस्जिद, जिसे मदरसा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, ये पटना की सबसे बड़ी और पुरानी मस्जिदों में से एक है, इसके साथ एक मदरसा भी जुड़ा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे तालीम हासिल किया करते थे। उसमे तालीम हासिल करने वालों में राजा राम मोहन राय जैसे लोग शामिल हैं। इसकी बनियाद 1629 में बिहार के सूबेदार सैफ़ ख़ान ने डाली थी; जो शाहजहां का अपना साढ़ू था, वक़्त के सब कुछ बदलता गया। मुल्क अंग्रेज़ों का ग़ुलाम हो गया; तब भारत की आज़ादी में इस मस्जिद का बहुत बड़ा रोल था, सैंकड़ों जलसे इसके कैम्पस में हुवे। मुल्क आज़ाद हुआ, और इसी के साथ इस मदरसा मस्जिद का ज़वाल शुरू हो गया। मदरसा तो ख़त्म ही हो गया; इमारत पर लोगों ने क़ब्ज़ा कर लिया। प्लेटिंग कर के बेच दी गई। बाक़ी बच गई मस्जिद। पाँच गुम्बद वाली ये मस्जिद पटना के चौक थाने के पास गंगा के किनारे खड़ी है। कब तक बचेगी ये देखने लायक़ होगा। क्योंकि इसके सहन के आस पास ज़बरदस्त प्लोटिंग कर मकान बनाया गया है, और बेचने वाले कोई ग़ैर भी नहीं है। आज कल वक़्फ़ को लेकर बहुत हंगामा है, लेकिन वक़्फ़ चोर है कौन ?? इस पर भी तो बात हो। See More :~ https://heritagetimes.in #LostMuslimHeritageOfBihar #biharimuslimdiaspora #bihar #Bihari #बिहार #BihariMuslims #BihariMuslim #MuslimOfBihar #MuslimsOfBihar #Patna #Azeemabad #Azimabad #PatnaCity #Patliputra #Behar #Bankipur #Magadh #Vaishali #Gaya #Shahabad #Arrah #Tirhut #Muzaffarpur #Chapra #Nawada #Nalanda #Samastipur #Darbhanga #Champaran #Bhagalpur

इस बिहारी से मुग़ल क्यों डरते थे? | Sher Shah Suri | Story of GT Road | Bihar Elections 2020

Built An Insane Long Motorcycle From Scrap To Haul 200+ Logs

Patna गोलघर के बारे में आप कितना जानते हैं ? | Bihar Tak

Heritage Walk - Patna : A City of Lost Heritage | Bihar | History | Ashok Raj Path | Culture

शिया और सुन्नी आपस में क्यों लड़ते हैं? | Karbala की जंग का असली सच ! |Imam Hussain की शहादत | Islam

Visit to Dargaah Shah Arzan of Patna, Bihar | Sufism | Heritage | Afghanistan

Kaaba : Islam की पहली इबादतगाह और Mecca - Medina की पूरी कहानी | कैसे बना काबा? | Kissa EP 122

लाहौर में मिला जाकिर नाइक को चुनौती देने वाला!

Azimabad Heritage Walk | Untold Stories of Old Patna (Azimabad), Bihar

History of Patna - 1, By Dr Syed Shamim Munemi

Panama vs. England Highlights 2026 FIFA World Cup | Sportschau

जामा मस्जिद लखनऊ एक बादशाह का अधूरा सपना | Jama Masjid Husainbad Lucknow History

Pakistani 🇵🇰Girls Showed Modern Lahore | ਲਾਹੌਰ ਅੱਗੇ ਚੰਡੀਗੜ ਫੇਲ

मुहर्रम में ड्रॉन कैमरे से किस पर रखी जाएगी नजर, देखें खबर #मुहर्रम #muharram #police #lalganj

400 years old Shahi Idgah of Patna was built by Saif Khan, brother-in-law of Shah Jahan

Historic Mughal Era Mosque in Hajipur, Bihar | 16th Century Heritage Unveiling | Makhsus Khan Mosque

4 घुमक्कड़ 1 कार और भारत से नेपाल | A Family Road Trip Vlog #travel #nepal

Visit to Eastern Part of Historic Patna | Azimabad | Patliputra | Bihar | Didarganj | Kachchi Dargah

Inside Patna’s 100 Year Old Bakarkhani Bakery | Bihar | Mughal | Food Vlog

