दानव की क्यों होती है यहां पूजा ||आखिर क्या है इसका रहस्य|जानिए इस वीडियो में2025 @RKC Musafir Vlog
दानव की क्यों होती है यहां पूजा ||आखिर क्या है इसका रहस्य|जानिए इस वीडियो में2025 @RKC Musafir Vlog दोस्तों यहां क्यों होता है एक दानव का पूजा और यहां के लोग दानव देवता के रूप में क्यों पूजा करते है यहां किसी भगवान,देवी,देवता की पूजा नई होती n यह कोई पंडित पूजा करता है यहां बैगा के द्वारा पूजा किया जाता है । बता दें कि सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत खोपा गांव है. यहां खोपा धाम में देवी-देवताओं की जगह दानव की पूजा होती है. खोपा नाम के गांव में धाम होने के कारण यह खोपा धाम के नाम से प्रसिद्ध है. यहां छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी पूजा करने आते हैं। नारियल और सुपाड़ी चढ़ाकर पहले लोग पूजा कर मन्नत मांगते हैं. ऐसी मान्यता है कि यहां चढ़ाया हुआ प्रसाद भी घर नहीं लाया जाता. मन्नत पूरी होने के बाद मुर्गे-बकरों की बलि देने के साथ ही शराब भी चढ़ाया जाता है. पहले यहां महिलाओं के पूजा करने पर पाबंदी थी, लेकिन अब महिलाएं भी पूजा करने आती हैं. बैगा द्वारा होती है राक्षस की पूजा खोपा धाम में पूजा कराने वाले बैगा ने बताया कि दानव की पूजा करने के पीछे की मान्यता है कि खोपा गांव के पास से गुजरे रेण नदी में बकासुर नाम का राक्षस रहता था. बकासुर गांव के ही एक बैगा से प्रसन्न हुआ और वहां रहने लगा, तब से यहां दानव की पूजा होने लगी. यही कारण है कि यहां पंडित या पुजारी नहीं बल्कि बैगा ही पूजा कराते हैं. खोपा धाम में पिछले कई दशक से दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा करने आते हैं, इसके बावजूद यहां मंदिर नहीं बनाया गया. इस संबंध में यहां के लोगों का कहना है कि बकासुर ने उसे किसी मंदिर या चारदीवारी में बंद करने के लिए नहीं कहा था. उसने खुद को स्वतंत्र खुले आसमान के नीचे ही स्थापित करने की बात कही थी. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मन्नत के लिए लाल कपड़ा बांधते हैं. कोपा धाम के बैगा भूत-प्रेत और बुरे साए से बचाने का दावा भी करते हैं. यहां भूत-प्रेत बाधा से छुटकारा पाने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है. महिलाओं के लिए अलग से कुंड की व्यवस्था यहां की पूजा की विधि बहुत ही अलग है. पहले यहां नारियल तेल और सुपारी के साथ पूजा कर अपनी मान्यता मांगते हैं और मान्यता पूरी होने पर शराब का प्रसाद चढ़ाया जाता है. कहा जाता है इस स्थान पर महिलाओं के आने पर पाबंदी थी, लेकिन बदलते वक्त के अनुसार यहां महिलाएं भी पूजा करने पहुंचती हैं, हालांकि आज भी यहां के मुख्य कुंड में उन्हें पूजा करने की पाबंदी है और उनके लिए अलग कुंड बनाया गया है. वहीं महिलाएं यहां का प्रसाद नहीं खाती हैं. लोग चढ़ाते हैं बकासुर को बलि लोग यहां बकासुर को प्रसन्न करने के लिए बकरे की बलि भी देते हैं. इस प्रसाद को घर ले जाकर बनाकर खाना मना है, बल्कि इसे खुले मैदान में ही पकाकर खाया जाता है. लोगों की आस्था है कि यहां जो भी मन्नत मांगी जाती है, वो अधिकतम एक साल में पूरी हो जाती है. ---------------------------------------------------------------- 2nd part:- • खोपाधाम जहां राक्षस की होती है पूजा | Mano... -------------------------------------------------------- #khopadham #danav #bakasur #surajpur #ambikapur #chhattisgarh #rkcmusafirvlog #devdham #sarguja

खोपा के दुलरूवा देवता || सीजी सेवा जश गीत || नवरात्री भजन || खोपा देव सिंगार भजन || मनौती गीत

छत्तीसगढ़ के खोपा का अनछुआ रहस्य... मन्नत पूरी करते है दानव | Khopa's Secret | Khopa Dhaam

Drishyam TV9: A 'True Incident' From Chhattisgarh | Kondagaon Shivling | Chhattisgarh

जंगलों के बीच मौजूद एक दुर्गम गाँव - कांडा #uttrakhandculture #mountains #travel

ट्रेनों की रफ्तार क्यों धीमी हो जाती है यहाँ? 😱 Marhi Mata Bhanwartank Vlog!!

मौत की घाटी में मिलता है जंगली Mutton Curry | Rs200 में खाए 1KG देहाती खस्सी मीट | Mutyon Recipe

छछूदर का घर में रहना शुभ या खतरनाक # छबूंदर साक्षात महालक्ष्मी! क्या कहते श्री कृष्ण !

वैज्ञानिक भी है हैरान इन जगहों से | Unseen Wonders of The World

It is forbidden to go to the old shrine of Kudargarh #kudargarh_ka_mandir #kudargarmandir #kudarg...

खोपा के पवित्र धाम में।खोपा देव की प्रतिमा आखिर किसने उखाड़ा।ग्रामीणों में आक्रोश।#khopadham#khopa

महा माता घूमे मूमे सेवा होई माता घटा घटा घो सवा महापा धारा पी माता घटा घाई महोधा हो

कालाग्नि के बाद भी ,गुफा के अंदर कबूतर कैसे बचे ? | EP10 | Amarnath Mystery Explained

70 रूपए में आधा केजी चिकन मटन भुजा जाता है || कोलडिया बाजार अंबिकापुर छत्तीसगढ़|| Kolldhiha market

jawara jas Geet | jawara sewa geet | Ramdev singh | Sunita dewangan | cg song sarguja | khopa dham

संत ने कुटिया में बनाया भगवान के लिए 56 भोग! 🙏

The Mother Born from a Spark of Fire! The Mysterious Story of Adi Shakti Angar Moti Dai

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

Navratri Special 🔥 Chupne Lage Saare Bhakt | Ghasiya Baaja Vibes 💥

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput

