DECODE with Sudhir Chaudhary : Ajit Doval । Radhika Yadav Murder Case । Drone Force । F 35
देश के NSA अजीत डोभाल (Ajit Doval) IIT मद्रास के 62वें कॉन्वेक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को ललकारा. इस दौरान डोभाल ने विदेशी मीडिया को जमकर फटकार लगाई. आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशी मीडिया ने ये झूठी ख़बर फैलाई थी कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को नुकसान हुआ है. इस पर अजीत डोभाल ने ललकारते हुए कहा कि अगर कोई एक भी फोटो है तो दिखाइए. अब आने वाले समय में युद्ध जंग के मैदानों में बंदूकों से नहीं बल्कि Drones से होगा। यानी जिस तरह से दुनिया के ज्यादातर देशों के पास अपनी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी है उसी तरह से अब Drones की सेना भी तैयार होगी। इसका मतलब है कि भविष्य के युद्ध Drones की मदद से ही लड़े जाएंगे और अमेरिका ने दुनिया की सबसे ताकतवर Drone Force बनाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने आज Drones के विकास और तैनाती में तेज़ी लाने का ऐलान किया है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के हेडक्वार्टर Pentagon के LAWNS में खड़े होकर पीट हेगसेथ ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उनके आसपास ड्रोन उड़ रहे थे। इसी बीच एक छोटे Drone ने उनको एक डॉक्यूमेंट Deliver किया और LIVE वीडियो में ही उन्होंने नई Drone पॉलिसी के Document पर हस्ताक्षर किए। जिसकी दो बड़ी बातें हैं। पहली बात..अमेरिका ने वर्ष 2027 तक Drones के मामले में भी सुपरपावर बनने का लक्ष्य रखा है। अमेरिका हथियारों के मामले में पहले ही दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। और दूसरा..1 September 2025 तक अमेरिका की आर्मी, एयर फोर्स, नेवी और मरीन कोर को अपनी एक-एक ड्रोन यूनिट बनानी होगी। यानी अमेरिका की हर एक सेना अब Drones की मदद से निगरानी और युद्ध करेगी। ये अमेरिका की डिफेंस पॉलिसी में बड़ा बदलाव है और इसका मतलब ये है कि अब दुनिया में Drones को लेकर एक नई रेस शुरु होगी। अक्सर लड़कियों के माता पिता को एक ताना सुनाया जाता है और वो ताना है- बेटी की कमाई खाना। कल दिल्ली के पास गुरुग्राम (Gurugram Murder case) में एक 25 साल की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की, इस ताने की वजह से उसी के पिता ने हत्या कर दी। राधिका का अपराध सिर्फ इतना था कि वो अपनी Tennis Academy चलाती थीं, जो उसके पिता को पसंद नहीं था। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे राधिका यादव और उसके पिता दीपक यादव (Deepak Yadav) के बीच इस Tennis Academy को लेकर कहा-सुनी हुई। इसके बाद गुस्से में दीपक यादव ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका यादव पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सिर्फ 25 साल की उम्र में राधिका ने वो सब कुछ किया, जिस पर किसी भी पिता को गर्व हो सकता है, लेकिन पिता ने गर्व करने के बजाए, अपनी ही बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका यादव टेनिस की एक बेहतरीन खिलाड़ी थी। वो नेशनल लेवल पर अपने शानदार प्रदर्शन से कई ट्रॉफी भी जीत चुकी थी। जिस फाइटर जेट को दुनिया में सबसे हाई-टेक..एडवांस और Cutting Edge तकनीक वाला माना जाता है वो 14 जून से केरल में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा है। और इस लड़ाकू विमान का नाम है F-35 . इस समय अमेरिका की एक बड़ी कंपनी Lockheed Martin के साथ ब्रिटेन के Top Aviation Engineers की एक टीम F-35 को रिपेयर कर रही है। F-35 का निर्माण Lockheed Martin करती है और इस मरम्मत के दौरान भी पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। एयरपोर्ट के जिस हैंगर में ये F-35 विमान मौजूद है, उस पूरे एरिया को कवर किया गया है। ताकि कोई ये ना देख सके कि दुनिया के सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट की मरम्मत कैसे की जा रही है। सोशल मीडिया के इस युग में कई बार आप मैसेज का जवाब देना नहीं चाहते हैं,लेकिन शिष्टाचार के कारण आप हर मैसेज का जवाब देने को विवश हो जाते हैं। कहीं आप भी ये तो नहीं सोचने लगते हैं कि अगर आपने मैसेज का उत्तर नहीं दिया तो अगला व्यक्ति आपके बारे में क्या सोचने लगेगा ? इस बात को सोचकर कहीं आपका मन ग्लानि से नहीं भर जाता है। इसी तरह अगर आपने किसी को मैसेज भेजा और उसके बाद आपको Double Blue Tick भी दिख जाए, और फिर भी सामने वाला व्यक्ति लंबे समय तक आपके मैसेज का जवाब ना दे, तो क्या आपका मन भी बेचैनी से भर जाता है? अगर ये दोनों ही स्थितियां आपके साथ हैं तो आप Texting Anxiety या Social Response Anxiety का शिकार हो चुके हैं। अगर ऐसा है तो आप भी मैसेज के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस चुके हैं, जिससे आपका निकलना बेहद जरुरी है। #decode #decodewithsudhirchaudhary #ajitdoval #opertionsindoor #radhikayadav #f35fighterjet #mobileaddiction #sudhirchaudhary #ddnews " DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews

PoK Action Against Pakistan: POK में पाकिस्तान की एंट्री बंद बोर्ड लग गया ! Asim Munir | Pak Army

PM Modi का Nice, France में आयोजित ‘Bharat Innovates 2026’ के उद्घाटन समारोह में संबोधन

Uddhav Thackeray Emergency Meeting at Matoshree| 6 MPs Missing Amid Rebellion Buzz| Dr. Manish Kumar

LIVE: भारत इनोवेट्स | विश्व मंच पर नए भारत की गूंज | PM Modi in France | Bharat Innovates 2026

India Bangladesh Border Live : बांग्लादेश बॉर्डर से आई बहुत बड़ी खबर ! | Breaking News | Top News

PoK Action Against Pakistan: PoK में शुरू युद्ध..पाकिस्तान के विरुद्ध | Asim Munir | Exclusive

DECODE Live: Sudhir Chaudhary | TMC-Congress Merger | Britain Protest| Belfast Riots| PM Modi Record

India's Reply To America, India Will Not Bow Down to America | India's Geopolitical Decision

आपकी थाली में ज़हर घोलने वाले 'Food Mafia' DECODE | Ultra Processed Food | Decode | Sudhir Chaudhary

PM Modi, President Macron inaugurate the 'Bharat Innovates' event

DECODE with Sudhir Chaudhary : Donald Trump । Nvidia । Mobile Addiction । Aakash Deep । DD News

फ्रांस के President Macron और PM Modi एक साथ LIVE | Bharat Innovates' event | Narendra Modi |

PoK Protest LIVE: PoK में हालात बेकाबू, Pakistan सेना का सरेंडर! | India’s Reaction on PoK |Breaking

A political twist in Tamil Nadu, CM Vijay's chair in jeopardy! Stalin-DMK-AIADMK | Capital TV

Ye Bharat Ki Baat Hai: मोदी का ऑर्डर, 9 आतंकी ढेर! | PM Modi | J&K Encounter | Pakistan News

PoK Violence LIVE Updates: पीओके में बगावत! | PoK Protest News | Pakistan Army | Asim Munir | India

PM Modi France Visit LIVE: 2 देशों के दौरे पर फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय से मुलाकात

'तुष्टीकरण' के लिए वंदे मातरम् के 'टुकड़े-टुकड़े'? | Vande Matram | Decode With Sudhir Chaudhary

मनमोहन सरकार में 'आतंकवादियों' से बातचीत क्यों? | Congress | Decode with Sudhir Chaudhary

