देश छोड़ते प्रोफेसर, वाइट सुप्रिमेसी, सियासत में धर्म: कहां खड़ा है अमेरिका? | DW Documentary हिन्दी

जो देश कभी लोकतंत्र की मशाल रहे, वहां आज लोकतंत्र ख़तरे में दिख रहा है. दुनिया के कई देश तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं और जिस लोकतंत्र को ख़ून-पसीने से हासिल किया गया था, उसे संकट में डाल रहे हैं. इन्हीं में से एक देश है अमेरिका. DW की ये नई डॉक्यूमेंट्री ‘ख़तरे में लोकतंत्र: जान दुइंदार और ट्रंप का अमेरिका’ इन संघर्षों के मूल में एक गंभीर नज़र डालती है. ये उन देशों को आगाह करती है, जहां लोकतांत्रिक मूल्यों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. लगातार बंट रही इस दुनिया में आज के लोकतंत्र कितने मज़बूत हैं? तुर्की के खोजी पत्रकार जान दुइंदार इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रहे हैं. जान 2016 से निर्वासन में जर्मनी में रह रहे हैं. DW की ओरिजनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘गार्जियन्स ऑफ़ ट्रुथ’ में वो मेक्सिको, बेलारूस और अपने देश तुर्की की कहानियां दिखा चुके हैं. वो ऐसे लोगों से मिले, जो उन्हीं की तरह भ्रष्ट संस्थाओं और पंगु मीडिया के नतीजे झेल रहे हैं. बढ़ती तानाशाही को क़रीब से अनुभव करने के बाद दुइंदार का मानना है कि अब चेतावनी देने का समय आ गया है, क्योंकि दुनियाभर में लोकतंत्र पर ख़तरा बढ़ता जा रहा है. पहले एपिसोड ‘ख़तरे में लोकतंत्र: जान दुइंदार और ट्रंप का अमेरिका’ में हम अमेरिका देखेंगे. 2026 में अमेरिका में अपनी स्थापना की 250वीं जयंती मनाएगा. आधुनिक लोकतंत्र का पालना रहा ये देश अभी भारी दबाव में है. सियासी खेमों में एक-दूसरे के प्रति ज़रा भी मुरव्वत नहीं रह गई है. आलोचक मानते हैं कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बहुत ही तानाशाही रवैये से सरकार चला रहे हैं. वह और उनके समर्थक आलोचकों पर ज़ोरदार हमले कर रहे हैं. फ़िल्म के डायरेक्टर जान दुइंदार और डेमिड शेरोंकिन एक ऐसे शख़्स से मिले, जो ख़ुद निशाने पर आ गए हैं. रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर मार्क ब्रे को ‘डॉ. एंटीफ़ा’ कहकर निशाना बनाया गया. जब दक्षिणपंथी युवा संगठन ‘टर्निंग पॉइंट USA’ के सदस्यों ने उन्हें यूनिवर्सिटी से हटाने के लिए पिटीशन डाली, तो प्रोफ़ेसर को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. इस वजह से वह और उनका परिवार देश छोड़कर स्पेन चले गए. डायरेक्टर्स अमेरिकी कॉलेज कैंपसों और एक राजनीतिक सम्मेलन के बीच सफ़र करते हैं. वहां वे छात्र कार्यकर्ताओं, ‘टर्निंग पॉइंट USA’ के सदस्यों और प्रोफ़ेसरों से बातचीत करते हैं. ये डॉक्यूमेंट्री लोकतंत्र के अलग-अलग और आपस में टकराते हुए विचारों का एक तनावपूर्ण टकराव सामने लाती है. अमेरिका में अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र की स्थिति क्या है? क्या अमेरिकी लोकतंत्र वाक़ई में ख़तरे में है? #dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #trump #usa #democracy ---------------------------------------------------------------------------------------- अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: ‪@dwhindi‬ और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

अफ्रीका: यूरोप का नया गैस सप्लायर [Gas from Africa & Europe’s needs] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

अफ्रीका: यूरोप का नया गैस सप्लायर [Gas from Africa & Europe’s needs] | DW Documentary हिन्दी

ख़तरनाक ऐप्स: डेटा ब्रोकर्स के चंगुल में [Dangerous Apps and Data Brokers] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

ख़तरनाक ऐप्स: डेटा ब्रोकर्स के चंगुल में [Dangerous Apps and Data Brokers] | DW Documentary हिन्दी

जंग के बाद से पहली बार आई ईरान की ये फ़ुटेज [Iran: Diary from a warzone] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

जंग के बाद से पहली बार आई ईरान की ये फ़ुटेज [Iran: Diary from a warzone] | DW Documentary हिन्दी

How Vijay Mallya Scammed Banks Out of ₹9,000 Crore | The Kingfisher Story ft. Sonal | Jist
▶︎

How Vijay Mallya Scammed Banks Out of ₹9,000 Crore | The Kingfisher Story ft. Sonal | Jist

ईश्वर है या नहीं? दिमाग के पोर खोलने वाली बातचीत | Blasphemy | Kushal Mehra | Kitabwala
▶︎

ईश्वर है या नहीं? दिमाग के पोर खोलने वाली बातचीत | Blasphemy | Kushal Mehra | Kitabwala

पराग्वे: तानाशाह चले गए, पर सिस्टम पूरा छोड़ गए [Legacy of Operation Condor] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

पराग्वे: तानाशाह चले गए, पर सिस्टम पूरा छोड़ गए [Legacy of Operation Condor] | DW Documentary हिन्दी

China में पढ़ी Expert से सुनिए Trump के चीन दौरे की कहानी! | China US RIvalry | Trump Visit China
▶︎

China में पढ़ी Expert से सुनिए Trump के चीन दौरे की कहानी! | China US RIvalry | Trump Visit China

ट्रंप के अमेरिका में महिला अधिकारों पर इतना संकट [Trump, USA & Women's Rights] DW Documentary हिन्दी
▶︎

ट्रंप के अमेरिका में महिला अधिकारों पर इतना संकट [Trump, USA & Women's Rights] DW Documentary हिन्दी

Hitler के खूंखार वैज्ञानिकों को US ने क्यों पनाह दी? Operation Paperclip | NASA | Alif Laila EP192
▶︎

Hitler के खूंखार वैज्ञानिकों को US ने क्यों पनाह दी? Operation Paperclip | NASA | Alif Laila EP192

इंदिरा के बॉडीगार्ड की पत्नी कैसे बनी सांसद? | बिमल कौर खालसा की असली कहानी | Kissa Ep 139
▶︎

इंदिरा के बॉडीगार्ड की पत्नी कैसे बनी सांसद? | बिमल कौर खालसा की असली कहानी | Kissa Ep 139

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: ड्रग ट्रैफ़िकिंग और आतंकवाद (1/3) | DW Documentary हिन्दी
▶︎

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: ड्रग ट्रैफ़िकिंग और आतंकवाद (1/3) | DW Documentary हिन्दी

बंटवारे से बर्बादी तक: पाकिस्तान की अनकही दास्तान  | Untold Stories of Pakistan
▶︎

बंटवारे से बर्बादी तक: पाकिस्तान की अनकही दास्तान | Untold Stories of Pakistan

Is India’s Economy in Trouble? The Reality Behind the Growth Numbers ft. Prof. Arun Kumar | Jist
▶︎

Is India’s Economy in Trouble? The Reality Behind the Growth Numbers ft. Prof. Arun Kumar | Jist

Demis Hassabis: The Man Racing to Build Humanity’s First AGI | Google Deepmind | Alif Laila EP193
▶︎

Demis Hassabis: The Man Racing to Build Humanity’s First AGI | Google Deepmind | Alif Laila EP193

बेबस करके रेप करने वाले अपराधी, जो हमेशा बच जाते हैं! [Knockout Drops Pt. 1] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

बेबस करके रेप करने वाले अपराधी, जो हमेशा बच जाते हैं! [Knockout Drops Pt. 1] | DW Documentary हिन्दी

डीप स्टेट के तीन मोहरे पिट गए, चौथे पर दांव  #EP3218 #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar
▶︎

डीप स्टेट के तीन मोहरे पिट गए, चौथे पर दांव #EP3218 #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar

अंगेला मैर्केल - दुनिया को संकट से निकालने वाली नेता [Angela Merkel] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

अंगेला मैर्केल - दुनिया को संकट से निकालने वाली नेता [Angela Merkel] | DW Documentary हिन्दी

The Rise, Fall & Rise of India’s Economy ft. PM Modi’s Advisor Sanjeev Sanyal History| UPSC| JOBS
▶︎

The Rise, Fall & Rise of India’s Economy ft. PM Modi’s Advisor Sanjeev Sanyal History| UPSC| JOBS

Pakistan का रुपया India से बेहतर, Trump ने खोल दी ट्रेड डील की पोल? || Ashok Kumar Pandey
▶︎

Pakistan का रुपया India से बेहतर, Trump ने खोल दी ट्रेड डील की पोल? || Ashok Kumar Pandey

मरते-मरते ज़िंदा कैसे हो गई Huawei? America रोक क्यों नहीं पाया? US vs China | Alif Laila EP178
▶︎

मरते-मरते ज़िंदा कैसे हो गई Huawei? America रोक क्यों नहीं पाया? US vs China | Alif Laila EP178