10Th Muharram राजाबाजार से कर्बला, Rajabazar Badlapur Jaunpur tajiya 2025,
10Th Muharram राजाबाजार से कर्बला, Rajabazar Badlapur Jaunpur tajiya 2025, Ya husain ya Ali karbala karbala ka maidan muharram 2025 tajiya 2025 world famous tajiya muharram julus मुहर्रम :(अरबी/उर्दू/फ़ारसी : محرم) इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। साथ ही इस मास में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की है। मुख्तलिफ हदीसों, यानी हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के कौल (कथन) व अमल (कर्म) से मुहर्रम की पवित्रता व इसकी अहमियत का पता चलता है। ऐसे ही हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने एक बार मुहर्रम का जिक्र करते हुए इसे अल्लाह का महीना कहा। इसे जिन चार पवित्र महीनों में रखा गया है, उनमें से दो महीने मुहर्रम से पहले आते हैं। यह दो मास हैं जीकादा व जिलहिज्ज। एक हदीस के अनुसार अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने कहा कि रमजान के अलावा सबसे उत्तम रोजे वे हैं, जो अल्लाह के महीने यानी मुहर्रम में रखे जाते हैं। यह कहते समय नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने एक बात और जोड़ी कि जिस तरह अनिवार्य नमाजों के बाद सबसे अहम नमाज तहज्जुद की है, उसी तरह रमजान के रोजों के बाद सबसे उत्तम रोजे मुहर्रम के हैं। करबला, इराक़ की राजधानी बग़दाद से 100 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में एक छोटा-सा कस्बा। 10 अक्टूबर 680 (10 मुहर्रम 61 हिजरी) को समाप्त हुई। इसमें एक तरफ 72 (शिया मत के अनुसार 123 यानी 72 मर्द-औरतें और 51 बच्चे शामिल थे) और दूसरी तरफ 40,000 की सेना थी। हजरत हुसैन की फौज के कमांडर अब्बास इब्ने अली थे। उधर यजीदी फौज की कमान उमर इब्ने सअद के हाथों में थी। हुसैन इब्ने अली इब्ने अबी तालिब हजरत अली और पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्ल.) की बेटी फ़ातिमा (रजि.) के पुत्र। जन्म : 8 जनवरी 626 ईस्वी (मदीना, सऊदी अरब) 3 शाबान 4 हिजरी। शहादत: 10 अक्टूबर 680 ई. (करबला, इराक) 10 मुहर्रम 61 हिजरी। मुसलमानों का मानना है कि मोहर्रम के इस माह में अल्लाह की खूब इबादत करनी चाहिए। पैगंबरों ने इस माह में खूब रोजे़ रखे। जानकारी के लिए बता दें कि अल्लाह की बन्दगी तो आठों पहर और सोते जागते करनी चाहिए। मुहर्रम महीने के १० वें दिन को 'आशूरा' कहते है। [1] आशूरा के दिन हजरत रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन को और उनके बेटे घरवाले और उनके साथियों (परिवार वाले) को करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था।[2] मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। इस माह की बहुत विशेषता और महत्व है। सन् 680 में इसी माह में कर्बला नामक स्थान मे एक धर्म युद्ध हुआ था, जो पैगम्बर हजरत मुहम्म्द स० के नाती तथा इब्न ज़्याद के बीच हुआ। इस धर्म युद्ध में वास्तविक जीत हज़रत इमाम हुसैन अ० की हुई। पर जाहिरी तौर पर इब्न ज़्याद के कमांडर शिम्र ने हज़रत हुसैन रज़ी० और उनके सभी 72 साथियों (परिवार वालो) को शहीद कर दिया था। जिसमें उनके छः महीने की उम्र के पुत्र हज़रत अली असग़र भी शामिल थे। और तभी से तमाम दुनिया के ना सिर्फ़ मुसलमान बल्कि दूसरी क़ौमों के लोग भी इस महीने में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का ग़म मनाकर उनकी याद करते हैं। आशूरे के दिन यानी 10 मुहर्रम को एक ऐसी घटना हुई थी, जिसका विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इराक में स्थित कर्बला में हुई यह घटना दरअसल सत्य के लिए जान न्योछावर कर देने की जिंदा मिसाल है। इस घटना में हजरत मुहम्मद के नवासे (नाती) हजरत हुसैन को शहीद कर दिया गया था।[3] कर्बला की घटना अपने आप में बड़ी विभत्स और निंदनीय है। बुजुर्ग कहते हैं कि इसे याद करते हुए भी हमें हजरत मुहम्मद (सल्ल.) का तरीका अपनाना चाहिए। जबकि आज आमजन को दीन की जानकारी न के बराबर है। अल्लाह के रसूल वाले तरीकों से लोग वाकिफ नहीं हैं। ऐसे में जरूरत है हजरत मुहम्मद (सल्ल.) की बताई बातों पर गौर करने और उन पर सही ढंग से अमल करने की जरुरत है। इमाम और उनकी शहादत के बाद सिर्फ उनके एक पुत्र हजरत इमाम जै़नुलआबेदीन, जो कि बीमारी के कारण युद्ध मे भाग न ले सके थे बचे| दुनिया मे अपने बच्चों का नाम हज़रत हुसैन और उनके शहीद साथियों के नाम पर रखने वाले अरबो मुसलमान हैं। इमाम हुसेन की औलादे जो सादात कहलाती हैं दुनियाभर में फैली हुयी हैं। जो इमाम जेनुलाबेदीन अ० से चली।

Rajabazar Ansar Mohalla to Karbala Full video 🤲🤲All Tajiya Full video #muharram2024

10Th Muharram , 🆕 Rajabazar Badlapur jaunpur Taziya 2025🆕🆕

गरईया,का,करबला

مقتل الامام العباس ع في واقعة الطف ١٤٤١ هـ | هيئة اسد الله الغالب

Akhri Sajda | Nadeem Sarwar | 46th Album - 2025 / 1447

7 मुहर्रम नया बाजार मजमा ## नरसिंहपुर मोहर्रम 2026 ##muharramspecial ##likeforlikes ##morelikes

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput

मुहर्रम ढ़ोल अखाड़ा राजाबाज़ार जौनपुर #Bhogipur #Kathar #rajabazar #jaunpur #dhol #muharram #akhada #vi

Molana Mumtaz Ali | Musalema E Fatmiyah 2024 | Mawana Meerut

What Life Is Like in Small Town IRAN?! 🇮🇷 Real Life & Local Culture

سورة الواقعة ( كاملة ) ❤️ للرزق و البركة في البيت😴 | تلاوة هادئة بصوت مريح | القارئ بلال دربالي قرآن

Taziya rajabazar badlapur jaunpur,#muharram2023 #muharram #islamic #trending

Karbala ka Dard bhara wqia dekh ke Rona aa jaye

Ram Mandir Scam is WORSE Than You Think | Dhruv Rathee

दुल्हीपुर मोहर्रम की झलक 🚩|दुल्हीपुर पोखरा #Moharram2026 #Dulhipur #Moharram #Taziya #Viral #Trendin

Muharram Best Qawwali - Nana Madina Humse Chhut Gaya (Qawwali) | Tahir Chishti | Kabrala Qawwali

🎬 حسینیه معلی - فصل 9 قسمت 1- محرم 1448 🏴

"Friends, Bahraich New Basti Chandmari's Muharram of the New Year 2026."

عندما بكي الشيخ عبد الباسط عبد الصمد ؟! Sheikh Abdulbasit Rare Quran Recitation❤️

