Air India Plane Crash: DNA टेस्ट पर टिकी शव की पहचान, अंतिम संस्कार के लिए रिपोर्ट का इंतजार
#gujarat #ahmedabad #airindiacrash उदयपुर के शैलीनगर के रहने वाले दो भाई-बहन लंदन घूमने जा रहे थे. लेकिन गुजरात में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में इनकी मौत हो गई. रविवार 15 जून को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ अहमदाबाद के थलतेज के शवदाह गृह में किया गया. संजीव मोदी और श्वेता मोदी के दो ही बच्चे थे और दोनों अब इस दुनिया में नहीं है. संजीव के एक दोस्त यशपाल सिंह कहते हैं, ‘‘समझ ही नहीं आ रहा कि ऐसा हो सकता है.’’ सिंह ने हमें बताया कि दोनों बच्चे लंदन से एमबीए की पढ़ाई कर अपने पिता के मार्बल के कारोबार से जुड़े थे. इनका उदयपुर में मार्बल, आयात-निर्यात का कारोबार है. अभी दोस्तों से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. थलतेज के शव दाह गृह में एक शव जल ही रहा था कि दूसरा शव पहुंच गया. रविवार को यह एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए चार लोगों का अंतिम संस्कार हुआ. बता दें कि अभी तक मृतकों का सरकारी आंकड़ा जारी नहीं हुआ. हालांकि, पुलिस और अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो यह आंकड़ा 270 के आसपास है. इस बीच डीएनए जांच रिपोर्ट में ही रही देरी के चलते शवों के अंतिम संस्कार के लिए भी परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला यासीन इस्माइल भाई बोरा का भी है. यासीन की पत्नी लंदन जा रही थी. अभी भी वो अपनी पत्नी के डीएनए मैच होने का इंतज़ार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक कुल 86 शवों का ही डीएनए मैच हो पाया है. सभी मृतकों के डीएनए मैच होकर रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा तब तक परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव का इंतजार करना होगा. देखिए ये वीडियो रिपोर्ट. हमारे नए एनएल सेना प्रोजेक्ट 'ई-वेस्ट का अंडरवर्ल्ड' में सहयोग दें : https://t.co/1Pt5Bbr8xb न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://hindi.newslaundry.com/subscri... अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi

Air India Plane crash में मारे गए वो लोग कौन हैं जो उसके यात्री नहीं थे | Ground Report

Air India AI 171: एक साल बाद भी इंसाफ़ के इंतजार में 260 परिवार । Ahemdabad Plane Crash

‘मेरे भाई फोन उठा…’ Ahmedabad Air India Crash में Javed का फोन ऑन,भटकते भाई ने क्या बताया?

Ahmedabad Plane Crash Rescue Operation LIVE : सामने आ रही दर्दनाक तस्वीरें | Air India Plane Crash

Bharat Ki Baat Batata Hoon LIVE : चढ़ावा चोरी में गर्लफ्रेंड की एंट्री ! Ram Chori Chanda

Inside The World Of Bageshwar Baba!😳

Lahore Police Big Mistake: DIG Press Conference: CCTV Footage || Imran Riaz Khan VLOG

din bhar ki khabar |news of the day, hindi news india | top | NEET | rahul gandhi | protest #dblive

Haqiqat Kya Hai: कल से राम मंदिर में चंपत राय की नो एंट्री? | Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai

‘Promised to take me to London’: How the Air India plane crash shattered Gujarati dreams | BBC News

#planecrash: एयर इंडिया विमान हादसे के चश्मदीदों की जुबानी | Ground Report

राहुल गांधी के चहेतों पर क्यों उठ रहीं हैं उंगलियां | Khabarhaat

Air India 171 Plane Crash ने दिया जिंदगी भर का इंतजार, शादी के बाद पत्नी आ रही थी London | Ahemdabad

'24 घंटे पहले सेल्फी ली थी, आज ऐसा DNA टेस्ट करवा रहा हूं' Ahmedabad Plane Crash की दर्दनाक कहानी

Air India Plane Crash: हादसे के मंजर के बारे में बताते हुए भावुक हुए चश्मदीद, क्या बोले?|Hindi News

Dharmyudh: 48 घंटे खतरे की घंटी, फिर डूब गई मुंबई | Mumbai Heavy Rain | Red Alert | Weather Update

Ahmedabad Plane Crash: 'देखकर दिल दहल गया..' Rajasthan का वो चश्मदीद जिसके ठीक सामने गिरा प्लेन!

Air India Crash: Over 200 Families Give DNA Samples As Heartbreak Unfolds At Crash Site |India Today

Today Breaking News ! आज 06 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें, PM Modi, UP, Bihar, Delhi, SBI

