Ep 05 | Mukhba Temple: Winter Home of Maa Ganga | A Beautiful Village near Harshil, Uttarakhand

Winter Home of Mata Gangotri | Mukhba Village near Harshil | Strolling India with Sanjaya Shepherd About Harshil :- Falling in route Gangotri from Uttarkashi, Harsil is covered in dense Oak and Deodar Forests and is a place where nature greets with a warm embrace. Best Time to Visit Harshil :- Summer is considered as the ideal season to visit Harsil. During this time the weather is moderate and the beauty of the town remains at its peak. However, the village always remains in danger of landslides during the monsoon. The winters experienced here are a bit cold and are perfect for adventure lovers seeking to get some adrenaline rush. हिमालय पूरी तरह से रहस्यों से भरा हुआ है। आप जैसे-जैसे इसके करीब जाते हैं यह रहस्य और भी गहराता जाता है। कुछ दिन पहले मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। मैंने गंगोत्री जाने कि इच्छा ज़ाहिर की तो एक सज्जन ने कहा वह तो ठीक है पर यहां से गंगा जी का मायका महज़ दो किमी दूर है पहले वहां चले जाइये। गंगा जी का मायका? मैंने थोड़ा सा आश्चर्य भरे लहजे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां पास में मुखबा गांव है जहां पर गंगा माता सर्दियों के दौरान रहती हैं। अभी तो वह गंगोत्री में हैं लेकिन दीवाली बाद जैसे ही सर्दियां शुरू होंगी उनकी मूर्ति को मुखबा गांव में स्थापित कर दिया जाएगा और पूरे छह महीने तक गंगोत्री के तीर्थपुरोहित सेमवाल लोगों के द्वारा इसी गांव में उनकी पूजा अर्चना और आरती किया जाएगा। यही कारण है कि मुखबा को गंगोत्री के तीर्थपुरोहित सेमवाल लोगों का गांव कहा जाता है। इस जगह पर उनकी चौदह पीढि़यां रह चुकी हैं। इतना जानने के बाद मेरी भी इच्छा वहां जाने की हुई परन्तु हरसिल से मुखबा जाने के लिए  कोई गाड़ी नहीं जाती। एक ही विकल्प पैदल चलकर जाने का होता है पर रास्ते मे लिफ्ट मिलने की संभावना रहती है।  मैं अपना बैकपैक पीठ पर लादकर निकल पड़ा। कुछ ही दूर गया था कि लगा किसी अलग ही दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। हरे-भरे खूबसूरत रास्तों से गुजरते हुए हम महज़ पंद्रह मिनट में मुखबा पहुंच गए। नीले आसमान के बिल्कुल समान्तर सफेद रंग में रंगा हुआ श्रीकंठ हिम शिखर, दूर तक फैले हरे-भरे सेब के बागान और तलहटी में बहती भागीरथी। इतना मनोरम दृश्य होता है कि मन प्रसन्नता से भर जाता है।  गांव में घुसते ही मंदिर शुरू हो जाता है जिसका दर्शन करने के उपरान्त गांव भी घुमा जा सकता है। इस पूरे गांव में चारो तरफ फूलों और जड़ी बूटियों की खुशबू आती रहती है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर गंगोत्री राजमार्ग पर स्थित मां गंगा के इस शीतकालीन प्रवास स्थल को मुख्य मठ भी कहा जाता है। धराली से भी दो किमी पैदल चलकर इस गांव में जाया जा सकता है।  इस गांव में तकरीबन तीन से चार सौ परिवार रहते हैं।  गांव के ज्यादातर घर परंपरागत तरीके से लकड़ी के बने हुए हैं। इस गांव से प्रकृति की छटा को देखना हवा को महसूस करना अपने आपमें एक अलहदा अनुभव होता है। सर्दियों में बर्फ से इस गांव में ठहरने का एक अलग ही अनुभव और रोमांच होता है, पूरा क्षेत्र बर्फ़ से पटा होता है और ज्यादातर लोग गांव छोड़कर नीचे की तरफ वाले गांव में चले जाते हैं।  इस गांव में रौनक फिर कहीं जाकर मार्च के बाद से शुरू होती है और कुदरत इस पूरे इलाके में खूबसूरत रंग भरने शुरू कर देती है। गांव में चारों ओर जड़ी बूटियों की कोंपलें फूटने लगती हैं। फलदार पेड़ फूलों से लकदक हो जाते हैं और जैसे ही मई-जून का महीना शुरू होता है चारों ओर हरियाली पसर जाती है।  इस गांव में सेब के बागान खूब हैं और ज्यादातर लोगों की आजीविका का यही साधन भी है। थोड़ी बहुत राजमा की खेती भी होती है और बाकी का सारा गांव पूजा पाठ कराने का धार्मिक कार्य करता है। इसी गांव से होकर ऊपर मेरु और सुमेरु भी जाया जा सकता है जहां पर सुबह के समय सोने के समान पहाड़ दिखाई देते हैं। गांव से ऊपर रास्ते में एक झरना भी है जहां पर सैलानी जाना पसंद करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वानप्रस्थ के दौरान विचरण करते हुए पांडव मुखबा पहुंचे थे और यहां पर उनका प्रवास रहा था। मार्कंडेय ऋषि ने तप कर यही अमरत्व का वरदान हासिल किया था। कपाट खुलने के बाद माता गंगा को फिर से गंगोत्री में स्थापित किया जाता है जिसके लिए पूरे गांव में खूब जोर-शोर से तैयारी चलती है और भव्य आयोजन होता है।  इसलिए, अगर गंगोत्री आते हैं तो मुखबा गांव घूमना नहीं भूलें। Location: https://www.google.com/maps/dir/28.58... Our Queries :- People also search for Gangotri glacier, the Best place to stay in Harshil, how to reach Harshil Valley, how to reach Harshil Village, Harshil in winters, Yamunotri to Gangotri distance, things to do in harshil, How to reach Mukhba Village, Gangotri Dham, Gangotri, Gangotri temple, Gangotri Dham yatra, Gangotri Dham Uttarakhand, Saat Taal Trek in Harshil Apne Bhai Ko Follow Karna :- INSTAGRAM -   / strollingindia   FACEBOOK -   / strollingindian   TWITTER -   / strollingindia   WEBSITE - https://www.strollingindia.com/ https://www.strollingworld.com/ For Business Enquiry Email :- [email protected] Don’t Forget To Like , Comment , Share & Subscribe [ THANKS FOR WATCHING THIS VIDEO ] Strolling India From - Delhi ( India ) #StrollingIndia #Sanjayashepherd #Harshilvalley

Ep 06 | Lama Top: Where CALM Your MIND | Rescue- Finding Lost Hiker in Harshil | True Scary Story
▶︎

Ep 06 | Lama Top: Where CALM Your MIND | Rescue- Finding Lost Hiker in Harshil | True Scary Story

Gangotri Dham Yatra | Suraj Kund and Pandu Gufa | Harsil | Uttarakhand
▶︎

Gangotri Dham Yatra | Suraj Kund and Pandu Gufa | Harsil | Uttarakhand

Harsil का नाम कैसे पड़ा हर्षिल? Village tour
▶︎

Harsil का नाम कैसे पड़ा हर्षिल? Village tour

गंगोत्री : जहां स्वर्ग से उतरीं गंगा | भगीरथ की तपस्थली | हिमालय पदयात्रा–8
▶︎

गंगोत्री : जहां स्वर्ग से उतरीं गंगा | भगीरथ की तपस्थली | हिमालय पदयात्रा–8

Retiring in the Hill Stations: Dream Life or Big Mistake?
▶︎

Retiring in the Hill Stations: Dream Life or Big Mistake?

Harsil Valley Uttarakhand – India’s Hidden Winter Wonderland!
▶︎

Harsil Valley Uttarakhand – India’s Hidden Winter Wonderland!

गंगोत्री गंगा के दर्शन भयंकर बर्फ़बारी में, जब कोई नही होता तब क्या होता है | Gangotri Uttarakhand
▶︎

गंगोत्री गंगा के दर्शन भयंकर बर्फ़बारी में, जब कोई नही होता तब क्या होता है | Gangotri Uttarakhand

The Mystery of Mount Kailash
▶︎

The Mystery of Mount Kailash

The most beautiful resort in the Himalayas || Everyone's dream to stay here || Best Hotel In Hars...
▶︎

The most beautiful resort in the Himalayas || Everyone's dream to stay here || Best Hotel In Hars...

Most Beautiful Villages of Uttarakhand | Harsil Valley | Bagori & Mukhwa | Gartang Gali | Gangotri |
▶︎

Most Beautiful Villages of Uttarakhand | Harsil Valley | Bagori & Mukhwa | Gartang Gali | Gangotri |

गोमुख, रहस्य–रोमांच का परमसुख | गंगोत्री से गोमुख | चीड़ों-भोजपत्रों की घाटी | हिमालय पदयात्रा भाग–9
▶︎

गोमुख, रहस्य–रोमांच का परमसुख | गंगोत्री से गोमुख | चीड़ों-भोजपत्रों की घाटी | हिमालय पदयात्रा भाग–9

पहुँच गया हर्षिल वैली के खुबसूरत तिब्बत सांस्कृतिक वाले गाँव में | Harsil Valley Uttrakhand
▶︎

पहुँच गया हर्षिल वैली के खुबसूरत तिब्बत सांस्कृतिक वाले गाँव में | Harsil Valley Uttrakhand

Bagori village | Harsil valley, Uttarakhand | on the way to Gangotri Dham | Harsil
▶︎

Bagori village | Harsil valley, Uttarakhand | on the way to Gangotri Dham | Harsil

Satopanth Swargarohini Yatra | Satopanth Tal Trek | Satopanth Glacier | Badrinath | Mana Village
▶︎

Satopanth Swargarohini Yatra | Satopanth Tal Trek | Satopanth Glacier | Badrinath | Mana Village

 पास जानें पर बादलों में छिप जाता है, राजस्थान का ये रहस्यमई क़िला...
▶︎

पास जानें पर बादलों में छिप जाता है, राजस्थान का ये रहस्यमई क़िला...

Nelong Valley: Uttarakhand's Hidden Gem Awaits Your Exploration
▶︎

Nelong Valley: Uttarakhand's Hidden Gem Awaits Your Exploration

Harshil & Mukhwa , Switzerland of Uttarakhand हर्षिल एवं मुखवा
▶︎

Harshil & Mukhwa , Switzerland of Uttarakhand हर्षिल एवं मुखवा

Why is The Harsil Resort the first choice of tourists || Best Resort In Harsil Valley||
▶︎

Why is The Harsil Resort the first choice of tourists || Best Resort In Harsil Valley||

Why I Spent 1.5 Years in Rishikesh as a Solo Female
▶︎

Why I Spent 1.5 Years in Rishikesh as a Solo Female

गंगा किनारे उत्तराखंड की सबसे सुंदर Harsil Valley | Harsil Uttarakhand | हर्षिल Gangotri Dham
▶︎

गंगा किनारे उत्तराखंड की सबसे सुंदर Harsil Valley | Harsil Uttarakhand | हर्षिल Gangotri Dham