Haryana के हिसार में किन्नरों ने काटा बवाल , लाखों रुपए की कर दी डिमांड़.. | inkhabar Haryana
हरियाणा के हिसार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.. जहां गांव शिकारपुर में पुलिस कर्मचारी के घर 6 दिन पहले पोता होने पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों ने 1 लाख रुपए की डिमांड रख दी। इसे लेकर हंगामा हो गया। परिवार ने 5 हजार से ज्यादा रकम न देने से मना कर दिया, जबकि किन्नर 1 लाख से एक रुपया भी कम न लेने पर अड़ गए। जिसके बाद विवाद बढ़ा तो किन्नरों ने तेज-तेज बोलना शुरू कर दिया। डिमांड एक लाख से घटकर 51 हजार रुपए पर आ गई, लेकिन परिवार ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतने रुपए देने से हाथ खड़े कर दिए। हंगामा हुआ तो शर्म के मारे परिवार 2 हजार रुपए और देने पर राजी हुआ, मगर किन्नर अड़े रहे। परिवार ने ने किन्नरों को बताया कि हमारे खेत पानी में डूबे हुए हैं और अभी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही परिवार के लोगों ने कहा कि, अपनी खुशी से जो रकम दे रहे हैं, उसे किन्नरों को ले लेना चाहिए था, मगर वे जिद पर अड़ गए... परिवार का आरोप था कि किन्नर जबरदस्ती कर रहे हैं और मान नहीं रहे। उधर, पुलिस को देख किन्नरों के तेवर भी ढीले पड़ गए। पुलिसकर्मियों के समझाने पर किन्नर परिवार की मर्जी से पैसे लेने पर राजी हो गए। आपको बता दें कि, इस मामले में किन्नरों ने कहा कि यह परिवार नौकरी पेशे वाला परिवार है, इसलिए यहां हमने 11000 रुपए मांगे। गांव में गरीब घरों में हम 200 से 300 रुपए भी लेते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि हंगामे की सूचना पर वे गांव शिकारपुर पहुंचे थे। परिवार और किन्नरों में बधाई की रकम को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा दिया है। इस मामले में परिवार की ओर से कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई। वहीं, किन्नरों को भी चेताया गया है कि आगे से इस तरह की बात दोबारा आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं आपरको बता दें कि, हरियाणा के कैथल में अब 2 गांवों की पंचायतों ने किन्नरों की मनमानी वसूली पर पाबंदी लगाते हुए उनको दी जाने बधाई की राशि तय कर दी है। इस फैसले के तहत अब गांव में किन्नरों को 1100 रुपए से अधिक बधाई राशि नहीं दी जाएगी। तो वहीं हरियाणा में पोता होने पर किन्नरों को प्लाट गिफ्ट दिया गया था... जी हां घर बधाई मांगने किन्नर पहुंचे थे तो दादा ने खुशी में 15 लाख की जमीन दे दी थी... आपकी इस खबर पर क्या राय है जरूर बताई.. A shocking incident has come to light from Hisar in Haryana.. where eunuchs who came to the house of a police employee in village Shikarpur to congratulate him on the birth of a grandson 6 days ago, demanded 1 lakh rupees. This led to an uproar. The family refused to give more than 5 thousand rupees, while the eunuchs insisted on not taking even a rupee less than 1 lakh. #haryana #hisar #kinner #hisarpolice #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana

Haryana विधानसभा में उठा अशोक अरोड़ा का मामला, CM सैनी बोले- एक ही थाली में खाना खाते थे दोनों

Real Life of Poor Street Vendor in Pakistan | Cheap Food Story | Street Food in Pakistan

Hisar में किन्नरों के विवाद में दो गुटों का संघर्ष ,बीच सड़क उतारे कपड़े/देखिए

BREAKING: U.S. launches new strikes on Iran

British Pakistani UK Police Officer’s Secret Double Life Exposed | Pakistani-Origin Constable Jailed

Narender modi का युग!!!! गिरो क्योंकि गिरने की बहुत संभावनाएं हैं

बाठ से उलझा जमीन का मालिक, पुलिस ने हटाया, फिर नहीं रुका बुलडोजर, ढहा दी अवैध झुग्गियां

भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा की कानून व्यवस्था ध्वस्त, मुख्यमंत्री सैनी को प्रदेश से ज्यादा पंजाब..

Hisar : tanu Bishnoi ने शुरू किया कपड़े का कारोबार । बोले हम से सस्ता कोन ? #interview #haryana

हरियाणा डायरी | Hindi Khabar | Nayab Singh Saini | 23 June, 2026 | Haryana News

हिसार में महिला की मौत....फिर मॉर्च्युरी में हुआ कुछ ऐसा कि भड़के परिजन | Hisar Civil Hospital News

Indian man Arrested for this Big Mistake | Hit and Run in America

2 Bacho ki Maan Nay Sari Hadian Paar Krdi | Taftishi With Salman Quresh | 16 June 2023 | Lahore Rang

Patiala Crime News | ਫੌਜੀ ਨੇ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਨਹਿਰ 'ਚ ਕਿਉਂ ਸੁੱਟਿਆ? Mystery Solved!

Desperation mounts as officials say death toll from Venezuela earthquake nears 1,500

पहाड़ी मछुवारे ने दिखाई सालों पुरानी तकनीक!😲|पकड़ी 20 kg मछलियां!🥳|Pahadi-styleFishing In The River

दूरदर्शन की एंकर सलमा ने जब यह ख़बर पढ़नी शुरू की,तो उनके होंठ...

सोहना में RS Bhaath का महा बुलडोजर एक्शन! 3 दिन में 250 अवैध मकान जमींदोज

ASSANDH Karnal असंध करनाल Assandh City Haryana Assandh Ki Video

