Mumbai Heavy Rain Alert:मुंबई में भारी बारिश-तूफान का कहर 9 लोगों की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
#mumbaiweather #mumbaiflood #mumbaiheavyrain #mumbairain #mumbainews #hightides #weather #weatherreport #weatherupdate मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। तेज बारिश के साथ चल रही तूफानी हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और उनकी बड़ी-बड़ी शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, उसके अधिकार क्षेत्र में अब तक करीब 400 पेड़ और 600 शाखाएं गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हुआ, कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनाओं की जानकारी मिलते ही बीएमसी के उद्यान विभाग, आपदा प्रबंधन कक्ष और मुंबई फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर गिरे हुए पेड़ों और शाखाओं को हटाने का अभियान शुरू किया, ताकि यातायात सामान्य हो सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बीएमसी ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सड़कें साफ कर दी गई हैं और जहां अभी भी कार्य जारी है, वहां संबंधित विभाग लगातार मशीनों और कर्मचारियों की मदद से रास्ता खोलने में लगे हुए हैं। नगर प्रशासन ने यह भी कहा कि मानसून के दौरान ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, गिरे हुए पेड़ों, बिजली के तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा जिन स्थानों पर पेड़ों को हटाने या राहत कार्य चल रहा हो, वहां सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की भी सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके तथा नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "4 दिन की मुंबई की बारिश में 9 लोगों की मृत्यु हो गई। एक बस पर पेड़ गिर गया, कल एक इमारत गिर गई। इन सबके लिए कौन जिम्मेदार है? यह प्राकृतिक आपदा नहीं, मानव रचित आपदा है। मुंबई में हर साल ऐसा होता है तो आपको तैयारी करनी चाहिए थी। आप अब मुआवजा दे रहे हैं, इससे क्या होगा? एक जवाबदेही तय होनी चाहिए। हम चाहेंगे कि छोटी मछलियों को सस्पेंड करने से बेहतर है कि मेयर जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें.सरकार की कमी के कारण आम आदमी क्यों परेशान हो? सरकार से मांग है कि जवाबदेही तय करके कड़ी कार्रवाई करे।" About Channel: Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #amarujalanews #hindinews देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ : https://www.whatsapp.com/channel/0029... हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें - / amarujala ट्विटर पर फॉलो करें - / amarujalanews इंस्टाग्राम पर फॉलो करें - / amarujala अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb

LIVE: Mumbai में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न | Mumbai Rain | Maharashtra | Mumbai Pune Expressway

Weather Update: पुणे में बारिश का कहर, NDRF ने संभाला मोर्चा- Tv9 | Maharashtra | Pune Flood Alert

Mumbai Heavy Rain: मुंबई-पुणे में आफत की बारिश! सड़कें बनीं नदी | Weather Update | Maharashtra

Weather Update Today: भयंकर बारिश का अलर्ट, डूब गई Mumbai, सड़कों पर पानी! | Maharashtra | IMD Alert

Amazing Process of Making Millions of Padlocks & key In Factory | Manufacturing process

Inside The World Of Bageshwar Baba!😳

80 Times Sea Animals Messed With The Wrong Opponent

When Animals Surprise Photographers in the Sweetest Way! 😍

Superfast News : Mumbai Rain | Ram Mandir Donation Theft | Champat Rai Resigns | PM Modi | Aaj Tak

Mumbai Maharashtra Heavy Rains LIVE | Heavy Waterlogging in Mumbai LIVE

AMARNATH Yatra 2026 | FREE 5 Star Langar Experience for PILGRIMS | Har Har MAHADEV

Maharashtra Rain Alert: Nashik में पानी-पानी, हाईवे डूबा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें | Mumbai Rain

Millions on the streets of Tehran, all propaganda against Khamenei collapses

Mumbai Flood Explained: करोड़ों के बजट के बावजूद क्यों नहीं बदलते हालात? Monsoon Rain News। BMC

Maharashtra To Jammu Kashmir…बादलफाड़ तबाही ! फिर पानी-पानी Mumbai | Ground Report

Mumbai Local | Rain: पानी में डूब गई सपनों की नगरी? मुंबई में रेड अलर्ट और भारी तबाही का असली सच!

Weather Alert: अगले 48 घंटे बेहद अहम,मुंबई से दिल्ली तक बारिश, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड।

Mumbai Heavy Rain : महाराष्ट्र में किन किन इलाकों में मॉनसूनी आफत? Maharashtra Heavy Rain

Mumbai Flood News: पहली बारिश में ही क्यों फेल हो जाती है BMC का प्लान? Top News | OTP Episode 6

