मत्ती रचित सुसमाचार 1 अध्याए #bibleverse
Today's Bible Verse | Bible Verse Today 📖 Today's Bible Verse – "मत्ती रचित सुसमचा 1 इब्राहीम की सन्तान, दाऊद की सन्तान, यीशु मसीह की वंशावली। इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ; इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ; और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए। यहूदा से फिरिस, और यहूदा और तामार से जोरह उत्पन्न हुए; और फिरिस से हिस्रोन उत्पन्न हुआ, और हिस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ। और एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ; और अम्मीनादाब से नहशोन और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ। और सलमोन और राहब से बोअज उत्पन्न हुआ। और बोअज और रूत से ओबेद उत्पन्न हुआ; और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ। और यिशै से दाऊद राजा उत्पन्न हुआ॥ और दाऊद से सुलैमान उस स्त्री से उत्पन्न हुआ जो पहिले उरिय्याह की पत्नी थी। और सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ; और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ; और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ; और आसा से यहोशफात उत्पन्न हुआ; और यहोशाफात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्ज़ियाह उत्पन्न हुआ। और उज्ज़ियाह से योताम उत्पन्न हुआ; और योताम से आहाज उत्पन्न हुआ; और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ। और हिजकिय्याह से मनश्शिह उत्पन्न हुआ। और मनश्शिह से आमोन उत्पन्न हुआ; और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ। और बन्दी होकर बाबूल जाने के समय में योशिय्याह से यकुन्याह, और उस के भाई उत्पन्न हुए॥ बन्दी होकर बाबुल पहुंचाए जाने के बाद यकुन्याह से शालतिएल उत्पन्न हुआ; और शालतिएल से जरूब्बाबिल उत्पन्न हुआ। और जरूब्बाबिल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, और अबीहूद से इल्याकीम उत्पन्न हुआ; और इल्याकीम से अजोर उत्पन्न हुआ। और अजोर से सदोक उत्पन्न हुआ; और सदोक से अखीम उत्पन्न हुआ; और अखीम से इलीहूद उत्पन्न हुआ। और इलीहूद से इलियाजार उत्पन्न हुआ; और इलियाजर से मत्तान उत्पन्न हुआ; और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ। और याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ; जो मरियम का पति था जिस से यीशु जो मसीह कहलाता है उत्पन्न हुआ॥ इब्राहीम से दाऊद तक सब चौदह पीढ़ी हुई और दाऊद से बाबुल को बन्दी होकर पहुंचाए जाने तक चौदह पीढ़ी और बन्दी होकर बाबुल को पहुंचाए जाने के समय से लेकर मसीह तक चौदह पीढ़ी हुई॥ अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उस की माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उन के इकट्ठे होने के पहिले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई। सो उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की। जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है। वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा। यह सब कुछ इसलिये हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था; वह पूरा हो। कि, देखो एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा जिस का अर्थ यह है “ परमेश्वर हमारे साथ”। सो यूसुफ नींद से जागकर प्रभु के दूत की आज्ञा अनुसार अपनी पत्नी को अपने यहां ले आया। और जब तक वह पुत्र न जनी तब तक वह उसके पास न गया: और उस ने उसका नाम यीशु रखा॥ #Today'sBibleVerse #BibleVerseToday #HindiBibleVerse #DailyBibleVerse #JesusChrist #ChristianMotivation #BibleStudyHindi Today's Bible Verse, James 4:8, James 4:8 Hindi, Bible Verse Today, Daily Bible Verse Hindi, Hindi Bible Verse, Today's Verse, Jesus Christ, Draw Near to God, Christian Motivation Hindi, Bible Study Hindi, Jesus Christ Message, Daily Scripture, Christian YouTube Shorts, Hindi Christian Video, Prayer and Bible Verse, Gospel Message Hindi, Faith in God, Spiritual Growth, Christian Devotional Hindi #Today's Bible Verse #BibleVerseToday #HindiBibleVerse #DailyBibleVerse #JesusChrist #ChristianMotivation #BibleStudyHindi #FaithInGod #GospelMessage ✝️ May the Lord bless you. 🔔 Subscribe to receive a daily Hindi Bible verse and share this message with your friends and family.

🕊️ क्या आप पवित्र आत्मा की आवाज़ सुनते हैं? | आत्मा द्वारा संचालित जीवन के लिए शक्तिशाली प्रार्थना

रिश्तों में शांति के 6 बाइबिलीय रहस्य | याकूब 3:17-18 का अध्ययन

Kuldhara Village Mystery • आखिर क्यों सुना हुआ ये गाव #kuldharavillage

Have 1 zucchini and 2 eggs! My village grandmother taught me this recipe!

Uvijek započni svoj dan molitvom | Jutarnja molitva

Morning Special - Shukar Karan Prabhu Tera - Hindi Punjabi Masihi Geet

May Every Word You Speak Today Carry God's Grace and Healing | Prayer and Devotional (Proverbs 16)

10-7-2026 morning prayer Gurjeet kaur.

Prarthna dil se honi jaruri hoti hai

Powerful Morning Prayer to Start Your Day | Thank God for His Mercy, Grace & Blessings

आज का बाइबल वचन (हिंदी) || 29 जून 2026 || Today's Bible Verse Hindi || June 29,2026

Who Is Blessed? | Full Explanation of Matthew 5 | Jesus' Sermon on the Mount | Bible Study Hindi

The Second Coming of Christ | Billy Graham Classic Sermon

40 حاجه هتحصلك لما تقرأ سورة البقرة يوميا

Peaceful Adventist Hymns Instrumental | SDA Prayer Music for Bible Study, Rest & Worship (1 Hour)

परमेश्वर के चुने हुए लोगों के जीवन में ये 5 दर्द जरूर आते हैं | बाइबल के गुप्त संकेत

How Did DANIEL See the Strait of HORMUZ 2,500 Years Ago?

MARATHI 22 - कृत्ये आपल्या मागे येते का | MEDITATION SERIES | https://upperroomministries.in

Dios Te Dice Hoy: Mantén Tu Calma — Él Se Encarga De Lo Imposible

