Achieved 38th Rank in First Attempt to Become an Assistant Professor of English | Shubhnandini |
Assistant Professor Shubhnandini | Talks with BMR | Biraj Mohan Ramawat | Talks with BMR" के आज के एपिसोड में हमारे साथ चर्चा के लिए उपस्थित हैं शुभनंदिनी, जिन्होंने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर 2023 भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 38वीं रैंक हासिल की है। बचपन से ही इन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें शिक्षक बनना है, और समय के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि उनकी मंजिल असिस्टेंट प्रोफेसर बनना ही है दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) इंग्लिश किया और वहीं से इंग्लिश में मास्टर्स भी पूरा किया। जैसे ही मास्टर्स पूरा हुआ, वेकेंसी निकली, और पहले ही प्रयास में इन्होंने 38वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना साकार कर लिया! -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- टॉक विद बीएमआर के प्रस्तुतकर्ता बृजमोहन रामावत साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि की अपनी जड़ों से सतत जुड़ाव के बावजूद सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों पर पैनी नजर रखने वाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। बृजमोहन रामावत को उनकी संवेदनशीलता, सहजता और विषय पर पकड़, भीड़ से एक अलग पहचान देती है। लॉयन एक्सप्रेस के संस्थापक श्री बृज मोहन रामावत का जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में बीकानेर जिले के एक बहुत ही छोटे से गांव बासी बरसिंहसर में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने परिस्थितियों से हार मानने के बजाय हिम्मत और लगन के साथ मेहनत का रास्ता चुना। असंभव शब्द तो बृजमोहन जी के शब्दकोश में है ही नहीं। वो एकबार जो सपना देख लेते हैं तो फिर उसे साकार करके ही मानते हैं। लॉयन एक्सप्रेस उनके इसी जुनून की सफल परिणीति है। आज लॉयन एक्सप्रेस पश्चिमी राजस्थान के श्रेष्ठतम और सफलतम पोर्टल्स में से एक है। जरूरतमंद लोगों की सहायता को सदैव तत्पर श्री बृजमोहन रामावत स्वयं एक बहुत ही अच्छे वक्ता, लेखक और पत्रकार हैं तथा अपनी सादगी और सहजता के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता बृजमोहन रामावत के लिए कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि समाज में सबसे पिछली पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग देने का माध्यम भर है। देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति एवम् समाज में पीड़ित व शोषित बच्चों पर उनके कई आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। बिना लाग लपेट हर वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के पुरजोर समर्थक बृजमोहन रामावत एक संस्कारी और अनुशासित समाज के पैरोकार हैं। समय के साथ चलने वाले बृजमोहन रामावत नवाचार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और टॉक विद बीएमआर उसी का परिणाम है। टॉक विद बीएमआर का उद्देश्य बिना किसी पूर्वाग्रह के समाज को दिशा देने वाले विषयों और व्यक्तियों से आपका परिचय कराना है ताकि आप भी राष्ट्र उत्थान के इस महायज्ञ में सहभागी बन सकें। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #talkswithbmr #brijmohanramawat #talkwithbmr #bikaner #interview #talkswithbmr #birajmohanramawat #educational #rpsc #topper #rpsctopper #govermentjob #hinducollege #rajasthangovernment #assistantprofessor #English #englishliterature #shubhnandini #delhiuniversity #assistantprofessorjob #motivational #collegelecturer #delhiuniversitylife #assistantprofessortopper #rajasthan #rpscresult #rank38 -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Achieved 31th Rank in First Attempt to Become an Assistant Professor of English | Manshweta Rathore

Assistant Professor Geeta Maheshwari | AP Hindi Rank 81। Assistant Professor Topper Interview

Assistant Professor Unnati Janu | English Rank 47 | Topper Interview |Talks with BMR

Husband-Wife Success Story | Hanuman Chaudhary & Kamla Punia Bane Assistant Professors ।

Ai, Anxiety & The New Classroom | Guest Dr.Vagmita Tyagi with Host Dr. Nitin Tomar | Tathastu

Assistant Professor Success Story | RPSC Assistant Professor in First Attempt | Asst Prof with MA

How Did I Become Asst. Professor in My First Attempt || My Journey & Struggle Story | HPPSC English

How Do I Get A Band 9 in IELTS Speaking?

Last minute suggestions for Prelims 2020 By: Dr. Vikas Divyakirti

English के Asst. Professor कैसे बने ? | Step By Step Complete Guidance By Prof. Aishwarya Puri

Archana Rankawat Secures 53rd Rank to Become Assistant Professor| Talks with BMR

Assistant Professor Manu choudhary | English Rank 73 | Topper Interview |Talks with BMR

Assi. Professor Deepak Tiwari | AP Library Science Rank 1st | Assistant Professor Topper Interview

Assistant Professor Interview Workshop | RPSC Assistant Professor | Assistant Professor Interview

Assistant Professor English Literature | RPSC Interview | Rank-32 | By Apni University Team

Brother-Sister Ki Success Story | Dono Bane Assistant Professor । Mahaveer Siyag । Sunita Siyag

UGC New Rules For Assistant Professor 2025 | UGC NET Kya Hota Hai?| Assistant Professor Vacancy 2025

UGC NET Exam | Strategy for English Literature | By Apoorva Singh, JRF & Asst. Professor in DU

RPSC Assistant Professor Interview Experience | Tripti Ma’am | Apni University

