माता कौशल्या को अयोध्या में सीता की कमी खटकना | Ramayan Katha

बड़े भाई राम के अश्वमेध यज्ञ में सम्मिलित होने के लिये शत्रुघ्न सपरिवार अयोध्या आते हैं। पूरे बारह वर्ष पश्चात पूरे परिवार का मिलन होता है क्योंकि मधुरा का राजा बनने के बाद शत्रुघ्न राजधर्म का निर्वाह करने के लिये वहीं रुक गये थे। राम कहते हैं कि आज बारह वर्ष बाद पूरा परिवार एक साथ बैठा है लेकिन माता कौशल्या को सीता की कमी खटकती है। वह कहती हैं कि सीता के बिना अयोध्या सूनी लगती है। राम दुःखी होते हैं। भारत स्थिति को सम्भालने के लिये माता से कहते हैं कि वह इस तरह की चर्चा छेड़कर भैया राम के मर्म पर चोट न करें। उधर आश्रम में लवकुश जीवन की एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हैं। गुरुदेव वाल्मीकि उन्हें ऐसे दिव्यास्त्र प्रदान करते हैं जो पूरे संसार में किसी अन्य के पास नहीं हैं। यह सभी अस्त्र इच्छानुसार रूप धारण करने वाले हैं। वाल्मीकि लवकुश से तीन प्रतिज्ञा करवाते हैं कि वे इन दिव्यास्त्रों का प्रयोग असहाय की सहायता करने तथा अन्याय का अन्त करने में करेंगे। वह अन्तिम प्रतिज्ञा यह करवाते हैं कि वे दिव्यास्त्रों का प्रयोग अनाथ और समूह से बिछड़े प्राणी पर नहीं करेंगे। महर्षि वाल्मीकि के आवाहन पर सभी देव लवकुश को अपने दिव्यास्त्र आत्मसात कराते हैं। उस रात्रि महर्षि वाल्मीकि सीता से कहते हैं कि उनके पुत्रों को इस योग्य बना दिया गया है कि अब वे अयोध्यावासियों से अपनी माता पर किये गये अन्याय का उत्तर माँग सकें। वह कहते हैं कि संयोगकरण व्रत के अनुष्ठान के लिये सीता को दो नदियों के संगम वाले क्षेत्र में चलना होगा। इसके बाद उन्हें राम के दर्शन होंगे और लवकुश को उनके पिता मिल सकेंगे। सीता लवकुश से इस व्रत के अनुष्ठान के लिये कमल के सैकड़ों पुष्प एकत्र करने को कहती हैं। लवकुश इस व्रत के बारे में जानकर यह भी जानने का हठ करते हैं कि उनके पिता कौन हैं और क्या उन्होंने उनकी माता को दुख दिये हैं। सीता कहती हैं कि व्रत पूर्ण होने पर इसका उत्तर गुरु वाल्मीकि ही दे सकते हैं। उधर अयोध्या के राजमहल में अश्वमेध यज्ञ के लिये सीता की स्वर्ण प्रतिमा बनकर तैयार हो जाती है। इसे देखकर राम, भरत और लक्ष्मण भावुक होते हैं। राम शिल्पकार की प्रशंसा करते हुए उसे पुरस्कार प्रदान करते हैं। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #ramayan #ramayana #shriram #lordrama #ramkatha #ramayanserial #ramayanbhajan #rambhakt #sitaram #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindumytho #hindudevotional

Reclaiming Lost Dreams
▶︎

Reclaiming Lost Dreams

राम-सीता दिव्य दंपत्ति (भाग -1, 2 ) | Ramayan
▶︎

राम-सीता दिव्य दंपत्ति (भाग -1, 2 ) | Ramayan

उत्तर रामायण - EP 26 - रामायण सुन कुश को आया श्री राम पर क्रोध। अश्वमेध यज्ञ की शुरुआत।
▶︎

उत्तर रामायण - EP 26 - रामायण सुन कुश को आया श्री राम पर क्रोध। अश्वमेध यज्ञ की शुरुआत।

श्री राम से दूर जाने की आज्ञा | माँ सीता साध्वी वेशभूषा वन में जाने की तैयारी|उत्तर रामायण महाएपिसोड
▶︎

श्री राम से दूर जाने की आज्ञा | माँ सीता साध्वी वेशभूषा वन में जाने की तैयारी|उत्तर रामायण महाएपिसोड

रविवार भक्ति भजन -  श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, गोविन्द तुम्हारे चरणों में, मेरे अलबेले राम
▶︎

रविवार भक्ति भजन - श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, गोविन्द तुम्हारे चरणों में, मेरे अलबेले राम

अतिकाय का लक्ष्मण को ललकारना | नरान्तक देवान्तक मृत्यु | १ घंटे का महा एपिसोड
▶︎

अतिकाय का लक्ष्मण को ललकारना | नरान्तक देवान्तक मृत्यु | १ घंटे का महा एपिसोड

धृतराष्ट्र से मिलने पहुँचे द्वारका के राजदूत | श्री कृष्ण लीला
▶︎

धृतराष्ट्र से मिलने पहुँचे द्वारका के राजदूत | श्री कृष्ण लीला

रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji
▶︎

रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan
▶︎

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan

राम का ऋष्यमूक पर्वत पहुँचना और हनुमान से मिलना | Ramayan Katha
▶︎

राम का ऋष्यमूक पर्वत पहुँचना और हनुमान से मिलना | Ramayan Katha

सीता माता धरती की गोद में समाई | Ramayan Katha  | Bharat Ki Amar Kahaniyan
▶︎

सीता माता धरती की गोद में समाई | Ramayan Katha | Bharat Ki Amar Kahaniyan

उत्तर रामायण - EP 14 - सीता परित्याग के बाद जनक राम से मिलने आते हैं। सीता का शपथ पत्र।
▶︎

उत्तर रामायण - EP 14 - सीता परित्याग के बाद जनक राम से मिलने आते हैं। सीता का शपथ पत्र।

उत्तर रामायण - EP 3 - रामायण की रचना के लिये वाल्मीकि को ब्रह्मा जी का सन्देश। गरुड़ का गर्व भंग।
▶︎

उत्तर रामायण - EP 3 - रामायण की रचना के लिये वाल्मीकि को ब्रह्मा जी का सन्देश। गरुड़ का गर्व भंग।

Luv Kush Leela | लव कुश लीला | Day - 16 | Live | Ramanand Sagar’s Ramayan
▶︎

Luv Kush Leela | लव कुश लीला | Day - 16 | Live | Ramanand Sagar’s Ramayan

श्री कृष्ण ने पांडवों को भीष्म प्रतिज्ञा से बचाने के लिए द्रौपदी को बताया उपाय | श्री कृष्ण लीला
▶︎

श्री कृष्ण ने पांडवों को भीष्म प्रतिज्ञा से बचाने के लिए द्रौपदी को बताया उपाय | श्री कृष्ण लीला

राज्याभिषेक से पहले भी आप तो मेरे हृदय के राजा थे | Ramayan Vachan Compilation
▶︎

राज्याभिषेक से पहले भी आप तो मेरे हृदय के राजा थे | Ramayan Vachan Compilation

किस्मत बदल देने वाले श्री राम भजन | Nonstop Ram Bhajan 2026 | Ram Bhakti Songs
▶︎

किस्मत बदल देने वाले श्री राम भजन | Nonstop Ram Bhajan 2026 | Ram Bhakti Songs

रामायण - EP 56 - राम का अंगद को दूत बनाकर भेजना। अंगद रावण संवाद।
▶︎

रामायण - EP 56 - राम का अंगद को दूत बनाकर भेजना। अंगद रावण संवाद।

हनुमान जी चले माँ सीता को खोजने | रामायण महाएपिसोड | Tilak
▶︎

हनुमान जी चले माँ सीता को खोजने | रामायण महाएपिसोड | Tilak

उत्तर रामायण - EP 28 - राम का दूसरे विवाह से इनकार और सीता की स्वर्ण मूर्ति का निर्माण।
▶︎

उत्तर रामायण - EP 28 - राम का दूसरे विवाह से इनकार और सीता की स्वर्ण मूर्ति का निर्माण।