मिसिर बेसरा टीम में मतभेद। दर्जनों माओवादी आत्मसमर्पण की दिशा में
झारखंड का पश्चिम सिंहभूम जिला अब नक्सल मुक्त की तरफ आगे बढ़ रहा है । इस वीडियो में बात करेंगे कि कैसे भाकपा माओवादी संगठन के भीतर फूट पड़ चुकी है । दर्जनों माओवादी सदस्य संगठन छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं । साथ ही बात करेंगे मिसिर बेसरा के टीम के बारे की आखिर वो कौन से सदस्य हैं जिसके वजह से मिसिर बेसरा आज भी जंगलों में सशस्त्र संघर्ष जारी रखने के जिद्द पर अड़ा हुआ है। सबसे पहले आपको बता दे एक मुठभेड़ ने पूरे भाकपा माओवादी संगठन को ज़ोरदार झटका दिया है । संगठन के भीतर आपसी फूट नाराज़गी और दिशाहीन विचार धारा के कारण अब माओवादी मिसिर बेसरा को छोड़ कर भागने को मजबूर हो रहे हैं ।जब माओवादियों का पूरा दस्ता सारंडा के घने जंगलों में छुपा हुआ था तब जवानों ने पूरे सारंडा में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया जिसके बाद माओवादियों का 9 सदस्यों का दस्ता जिसमें सालुका कायम , राहत,चन्दन लोहारा, उसकी पत्नी पारुल, पिंकी, कोड़ोमुनि, रीता,अनीशा कोड़ा ,सारंडा छोड़ कोल्हान के तरफ आ गए और पातुंग बांगुरकिया, दुगुनिया इलाके में सक्रिय हो गए उसके 7 दिन बाद ही माओवादियों का और एक दस्ता जिसमें सागेन, इजराइल,बिरसा ,नीतिमई , करण, बसंती, दामु, अश्विन,सोहन,मुनि,मौजूद थे वो भी वन पोसेता दुगनिया आ गए और आते साथ ही इजराइल पूर्ति के द्वारा दुगुनिया गांव के चमरा की हत्या कर दी गई । उसके बाद सागेन का दस्ता अपने गांव इलाके सांगाजाता होते हुए रूटा गुतू इलाके में सक्रिय हो गए ।जहां सुरक्षा बलो के साथ एक बड़ी मुठभेड़ देखने को मिली जिसमें इजराइल पूर्ति मारा गया ।वही सागेन अंगरिया को गोली लगी साथ ही कई हथियार और अपने सामनों को छोड़ माओवादी किसी तरह वहां से उस समय बच निकले थे । लेकिन इस मुठभेड़ ने और इजरायल पूर्ति के मारे जाने के बाद पूरे कोल्हान में माओवादियों की मजबूत पकड़ पूरी तरह खत्म कर दी है । यूं कहे तो पूरा कोल्हान नक्सल मुक्त होने कगार पर पहुंच चुका है । कोल्हान के दर्जनों माओवादीयों के मुख्य धारा में जुड़ने की संभावना भी अब काफी बढ़ चुकी है । वहीं दूसरी तरफ भाकपा माओवादी के शीर्ष नेतृत्व मिसिर बेसरा, असीम मंडल ,साथ में उनके साथी सचिन मारडी,अजय महतो मोछू , विश्वनाथ,और अन्य कुछ माओवादी उनके साथ अभी मौजूद हैं । मिसिर बेसरा की दो टीम उनके हाथ से निकल चुके हैं ।अब संगठन में न के बराबर गोरिल्ला फाइटर हैं और ज्यादातर बूढ़े हो चुके हैं ।ऐसे में मिसिर बेसरा की टीम को अब जंगलों में सरवाइव करना बेहद मुश्किल होने वाला है । उनके लिए सारंडा और कोल्हान दोनों जगहों में छुप पाना असंभव होता दिखाई दे रहा है । वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन के मजबूत सदस्य अजय महतो भी मिसिर बेसरा के टीम से अलग होने की संभावना जताई जा रही । ऐसे में संगठन के भीतर लगातार बढ़ती फूट नाराज़गी ने पूरे संगठन को काफी कमजोर कर दिया है । माओवादियों के लिए ग्रामीणों से समर्थन मिलना भी बेहद मुश्किल हो गया है ऐसे में चर्चा ये तेज हो गई कि क्या मिसिर बेसरा जल्द कोई निर्णय लेगा या फिर सशस्त्र संघर्ष जारी रखेगा । ये देखना दिलचस्प होगा । लेकिन जिस तरह से सारंडा में माओवादी ने कई महीनों तक अपनी गुप्त गतिविधियां चला कर सबको चौंका दिया था उससे ये लगने लगा था कि माओवादी संगठन एक जुट होकर एक ग्रुप में रहकर आने वाले समय में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं । लेकिन जिस तरह से मिसिर टिम से हटकर अलग अलग गुट में माओवादी भ्रमण शील रहने लगे और उनको बड़ा नुकसान उठाना पड़ा ।और संगठन के भीतर चल रही आपसी मतभेद को भी उजगार कर दिया । एक समय में जल जगह जमीन की रक्षा का संदेश वाले और अपनी विचार धारा से प्रभावित करने वाले अब भाकपा माओवादी संगठन अपनी अंतिम दौर से गुजर रहा है ।ऐसे में संभावना जताया जा रहा है 2 से 3 महीने के भीतर पूरा पश्चिम सिंहभूम नक्सल मुक्त हो जाएगा । नेक्स्ट अपडेट के लिए देखते रहे न्यूज आपका । #Jharkhand #

जंगल में माओवादियों का रहन सहन देखिए

शांति की लाल साजिश? क्या बस्तर में बंदूकें खामोश हैं… या जंगलों में नई रणनीति लिखी जा रही है?

अलग-अलग लड़कर हारे वंशवादी एकता का सपना देख रहे #EP3271 #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar

कास्ट सर्टिफिकेट की राजनीति पर भ*ड़के बेसरा | ST को लड़ाने वाले नेताओं को धोया || surya singh Besra

अबूझमाड़ की जमीन से फिर निकला माओवादियों का करोड़ों रुपिया और हथियार

Russia bombards Kyiv, sets fire to famed cathedral

Raushan Sir के भाई Prince Yadav के साथ रात में क्या हुआ? Khan Sir आरोपों पर क्या बोले?

The Naxal Billionaire: India's Richest Rebel (The Untold Story)

झारखंड में नक्सलियों का सफाया..दो दर्जन नक्सलियों का सरेंडर..!

Misir Besra is surrounded in Saranda! His squad is disbanding, and the threat of surrender has in...

BREAKING NEWS: President Trump Arrives In Geneva, Switzerland Ahead Of The G7 Summit

माओवादी सागेन अंगरिया के सरेंडर की पूरी कहानी

Madvi Hidma: The Rs 1 crore 'ghost' and that last night | India's Biggest Documentary

बादल मुर्मू की बाइक मिली । 3 साल से परिवार को इंसाफ नहीं मिला

जिस घटना ने पूरा गांव को रुला😭 दिया || पर बिना लिखित मुआवजे के कर दिया गया दफ़न @jharkhandvinesno1

Naxal Operation |31 मार्च क्यों नक्सल खात्मे की तैयारी, क्या जमीन पर है सरकार की नजर!उठा सवाल

रांची RIMS-2 का रण नगडी का प्रण, ग्रामीणों ने निकाला मौन पदयात्रा, निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे

53 Naxalites trapped in the Saranda forest! The Maoist network began to crumble after the death o...

Khunti: द'फनाने के कुछ दिन बाद जिंदा लौट आया घर विश्राम मुंडा

