हरियाणा में थाने से शराब की पेटियां गायब, SHO सस्पेंड! |Haryana News| |Inkhabar Haryana
हरियाणा में थाने से शराब की पेटियां गायब, SHO सस्पेंड! |Haryana News| |Inkhabar Haryana #Fatehabad #HaryanaNews #HaryanaPolice #FatehabadPolice #BreakingNews #SIT #LiquorScam #inkhabarharyana फतेहाबादएंकरफतेहाबाद के सदर थाना से शराब की सैकड़ो पेटिंया गायब होने का मामला आया सामने, अंग्रेजी शराब 2538 बोतले की गई खुर्द-बुर्द, एएसपी की जांच में हुआ खुलासा, एसपी ने सदर थाना प्रभारी प्रदलाद सिंह को किया सस्पेंड, दर्ज किया गया केस, पूरे थाने का स्टाफ बदला, एसआईटी कर रही है पूरे मामले की जांच..वाइसफतेहाबाद के सदर पुलिस थाने के मालखाने से शराब की 2544 बोतलों की गडबडी करने का मामला सामने आया है। एक पेटी में 12 बोतलें होती है। इस हिसाब से 211 पेटी शराब की पेटी शराब के खुर्द बुर्द की गई है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब ASP दिव्यांशी सिंगला ने मालखाने की रूटीन जांच के दौरान रिकॉर्ड का मिलान किया। जिसके बाद ASP ने अपनी रिपोर्ट SP निकिता खट्टर को सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने तत्काल कार्रवाई की। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई और पूरे थाने का स्टाफ बदल दिया गया। 48 पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें अन्य स्थानों पर भेज दिया गया है।यह जो शराब गायब हुई है यह दो अलग-अलग मामलों की बताई जा रही है।एक मामला मुक्दमा नंबर 80 में सदर थाना प्रभारी के द्वारा पकड़ी गई शराब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डिस्ट्रॉय करना था। लेकिन कागजों में तो वह शराब डिस्ट्रॉय कर दी गई। लेकिन सदर थाना प्रभारी ने 1977 पेटी शराब असल में एक कैंटर में छिपा कर रखी हुई थी।दूसरा मामला मुकदमा नंबर 153 का बताया जा रहा है जो कि वर्ष 2021 में शराब पकड़ने का मामला है। इसमें शराब की 561 बोतले माल खाने में कम पाई गई।कुल मिलाकर सदर थाना में 2544 शराब की बोतलें खुर्द बुर्द की गई है। खास बात यह है कि इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह को पिछले हफ्ते ही गुडवर्क के लिए सम्मानित किया गया था। मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश काजल ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गायब हुई शराब की पेटियों का क्या हुआ। उन्हें किसी को बेचा गया या किसी अन्य तरीके से ठिकाने लगाया गया।मालखाने का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है और उसकी नियमित जांच भी होती है। एएसपी की जांच में मामला सही पाए जाने पर SP ने इसे थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह की लापरवाही माना। शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल लाइनहाजिर कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 256 और 316 (5) के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थाने के पूरे स्टाफ को बदल दिया। हटाए गए कर्मचारियों में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के अलावा 7 सब-इंस्पेक्टर, 3 ASI, 11 हेड कॉन्स्टेबल, 16 कॉन्स्टेबल, 9 SPO और 3 HKRN कर्मी शामिल हैं। सभी को अन्य थानों और यूनिटों में तैनात किया गया है।बताया जा रहा है कि सदर थाना प्रभारी रात के अंधेरे में शराब की बोतलों को अपनी गाड़ी में रखवाता नजर आ रहा है। यही कारण रहा की सबसे पहले गाच सदर थाना प्रभारी पर गिरी है। हो सकता है इस मामले में कई अन्य है पुलिस कर्मचारी भी शामिल हो। जिसकी रिपोर्ट एसआईटी द्वारा दी जानी है।बाईट : जगदीश काजला, डीएसपी, फतेहाबाद। Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana

चैनत हांसी गांव जीत गया टी लग गई

जब प्लेन की टिकट ना मिलने पर Shahrukh Khan ने टिकट काउंटर पर बैठी लड़की पर गुस्सा निकाला

JANITOR vs THE BIGGEST GUY IN THE GYM. HE Didn’t Expect THAT

85 Incredible Moments Caught on CCTV Camera

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging

अभिजीत दीपके live, जंतर मंतर की light काटी गई, नहीं डरे कॉकरोच तो कर दी बत्ती गुल

Unbelievable Workers | Working with Talented Engineers #46 #fail #adamrose #smartworkers

Incredible Metal Magazine Manufacturing in Local Factory

आधी रात को 3 लाख की 2 भैंस चोरी, खेत में किसान को पिकअप वालों ने मारी चोट, गांव कोथ खुर्द हांसी

Travel To Tajikistan | History & Documentary | Interesting facts about Tajikistan |تاجکستان کی سیر

DESTROYING Scammers With a VIRUS Live On CCTV!

मां बेटे ने सुनाई बर्बादी की कहानी...

Back out of hibernation in Canada! Why Arsh Dalla issues warning to arch rivals Goldy-Godara, LB ?

Incredibly tasty spaghetti ready in 10 minutes! A quick, delicious pasta dinner recipe!

प्यार में अंधी इस महिला ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं | Vinod Bharara Case | Panipat

Women Betray Each Other After $3M Drug Bust

पुराणा हथियार | Episode 437 | Kunba Dharme Ka | KDK | Haryanvi Web Series

Funny Football Moments That Actually Happened 😂

Welcome to hell: Inside the Colorado supermax prison

