EP 81: प्रमोद महाजन की MURDER MYSTERY:वो गलती जिस कारण रो पड़े थे BJP के चाणक्य,शम्स की ज़ुबानी
#pramodmahajan #murdermystery #deathmystery भाजपा नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की हत्या करने वाले उनके भाई प्रवीण महाजन ने जेल में लिखी किताब में प्रमोद को दोहरे चरित्र का इनसान बताया है। वे प्रधानमंत्री भी बनना चाहते थे। प्रवीण महाजन ने 'माझा अलबम' नामक पुस्तक में प्रमोद महाजन को महिला प्रेमी के रूप में दर्शाया है। इसके अलावा उन्हें भाजपा के लिए अर्थ उपलब्ध कराने वाला भी बताया है। मराठी दैनिक समाचार लोकसत्ता में पुस्तक से लिए गए कुछ अंश छापे गए हैं, जिससे कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवीण ने प्रमोद महाजन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिससे जनता आश्चर्यचकित है। उन्होंने अपनी पुस्तक में प्रमोद की हत्या के बाद जेल में उनकी दुर्दशा पर भी लिखा है कि जेल में मेरे आराम और शांति का कोई स्रोत नहीं था इसलिए मैंने अपनी यादों को सहेजने के लिए पुस्तक लिखने का निर्णय किया। प्रमोद की हत्या के पीछे का सत्य किसी को मालूम नहीं है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा, आरएसएस और कुछ पत्रकारों ने मुझे 'हत्यारा दिमाग' का कहा। मैं पिछले तीन वर्ष से जेल में हूँ, मुझे पेरोल पर भी छोड़ने से मना कर दिया गया। मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और मुझे राजनीति में आने के लिए इसकी जरूरत भी नहीं थी। उन्होंने आगे लिखा है कि प्रमोद की पत्नी और पुत्री भी उनके अवांछनीय संबंधों से परेशान थीं, यहाँ तक कि उनकी पत्नी ने उनसे तलाक लेने का रास्ता अपना रही थीं। प्रवीण ने लिखा है कि दिल्ली और मुंबई के मीडिया के कुछ लोग उनकी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को जानते थे। उन्होंने अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ पर दबाव भी बनाया था। पुस्तक में यह भी लिखा है कि प्रमोद का विचार था कि वे पार्टी की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, इसलिए उनके चरित्र के संबंध में कोई सवाल न करे। प्रवीण ने आरोप लगाया है कि प्रमोद महाजन सटोरिया, दोहरे मापदंड वाले, षड्यंत्रकारी और सफल राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1989 से 2004 के बीच हुए लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अपने और पार्टी के लिए धन एकत्र किया। उन्होंने पार्टी को बताए बगैर बहुत सारे धन अपने हित के लिए खर्च किए। उन्होंने अपनी प्रसिद्धि, धन और ताकत के बल पर सब को खरीद रखा था। उनका शिवसेना के बाल ठाकरे से लेकर शरद पवार तक सबसे अच्छा संबंध था। प्रवीण महाजन को प्रमोद महाजन के हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। वह नासिक जेल में बंद है। छवि धूमिल करने की कोशिश : स्वर्गीय महाजन पर प्रवीण द्वारा की गई टिप्पणी पर उनके दूसरे भाई प्रकाश महाजन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि प्रमोद को बदनाम करने की यह एक राजनीतिक चाल है। प्रकाश महाजन ने कहा कि बिना किसी सबूत के पुस्तक के कुछ अंश छापे गए हैं, लेकिन मैं किसी पर दोष मढ़ना नहीं चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रवीण ने प्रमोद महाजन पर 22 अप्रैल 2006 को गोली चलाई थी जिससे 3 मई 2006 को उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि वे प्रमोद को अच्छी तरह जानते हैं, उनके चरित्र पर लगाया गया लांछन सही नहीं है। वह हम सभी को बहुत प्यार करते थे, विशेष रूप से प्रवीण महाजन को। इस पुस्तक के संबंध में भाजपा के महासचिव और प्रमोद महाजन के जीजा गोपीनाथ मुंडे ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की है। सारंगी महाजन ने कहा कि पुस्तक में जो कुछ भी लिखा गया है, वह सच है लेकिन हम किसी को दुख पहुँचाना नहीं चाहते। --------- About the Channel: आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। मगर आने वाले वक़्त की नीयत क्या है ये तभी जाना जा सकता है जब हम अपने आंख और कान खुले रखें। और इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बरों से आपको आगाह करके। ताकि आप सुरक्षित रहें। Nowadays we are living in such a age, where one knows that what will happen in next moment? In such scenario what we can do is to be stay aware each moment. We can prepare for future only if we keep our eyes and ears open. CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe. Follow us on: FB: / crimetakofficial Twitter: / crimetakbrand #ShamskiZubani

EP 82: PRAMOD MAHAJAN और INDIAN EXPRESS की SHIVANI BHATNAGAR का क्या था कनेक्शन?| Crime Tak

EP 89: THUG BEHRAM:गिनीज़ बुक में दर्ज़ है इस SERIAL KILLER का नाम, सुने शम्स की ज़ुबानी | Crime Tak

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ…निक्की के साथ जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया! | एक दर्दनाक इंसाफ की कहानी Ep 1920

Modi On Mute? | World's Fastest-Growing Major Economy Becoming The Most Vulnerable? | Akash Banerjee

अजमेर सेक्स स्कैंडल का 30 साल पुराना बदला | एक दादी की खौफनाक कहानी | शम्स की ज़ुबानी |

EP 79: BURARI फांसी घर में उस पुलिसवाले की आंखों देखी दास्तां पूरी कहानी शम्स की ज़ुबानी| Crime Tak

EP 74: BJP नेता और गुजरात के पूर्व गृह मंत्री के क़त्ल में क्या है DG VANZARA का कनेक्शन

How Punjab became a hub of Gangsters ft. Jupinderjit Singh & Mukul | Jist

EP 49: LIVE:Lal Bahadur Shastri की मौत की Mystery...शम्स की ज़ुबानी| Crime Tak

EP 45: LIVE: SUNANDA PUSHKAR मर्डर MYSTERY की पूरी कहानी...शम्स की ज़ुबानी| Shashi Tharoor|Crime Tak

EP 46: बाटला हाउस की INSIDE STORY शम्स की ज़ुबानी| DELHI ENCOUNTER| Crime Tak

EP 114: ISHRAT JAHAN ENCOUNTER:GUJRAT POLICE,CBI के OFFICER को जाना पड़ा JAIL | CRIME TAK

EP 77: सुहागरात के बाद पत्नी को खिला देता था साइनाइड,औरतों के SERIAL KILLER की कहानी| Crime Tak

Punjab CM Beant Singh Assassination और 3 Plane Hijack पर CBI Officer ने क्या बताया?: Crime Branch

EP 143: काश MUMBAI POLICE उसकी सुन लेती, 93 MUMBAI BLAST INSIDE STORY शम्स की ज़ुबानी | Crime Tak

EP 83: चंबल की BANDIT QUEEN PHOOLAN DEVI की कहानी जिसने GANG RAPE का बदला 22 RAJPUT को मार कर लिया

EP 53: JESSICA LAL मर्डर MYSTERY की पूरी कहानी...शम्स की ज़ुबानी|BIGGEST MYSTERY| Crime Tak

EP 73: LIVE:RAEES फ़िल्म में DON ABDUL LATIF की वो अनसुनी कहानी...शम्स की ज़ुबानी | Crime Tak

इंदिरा के बॉडीगार्ड की पत्नी कैसे बनी सांसद? | बिमल कौर खालसा की असली कहानी | Kissa Ep 139

