यौवन का रहस्य पता करने की कोशिश [Decoding the Secret of Aging] | DW Documentary हिन्दी
16.02.2022 - उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को उल्टा किया जा सकता है, या पूरी तरह से रोका जा सकता है? यदि हम अपने मानव जीव विज्ञान के इस अंतिम रहस्य को समझ लें, तो जल्द ही उम्र से संबंधित बीमारियों जैसे कैंसर, डिमेंशिया और हृदय रोग की समस्याओं को मिटाने में सक्षम हो सकते हैं. इस चमत्कारिक दवा के आविष्कार की दौड़ चल रही है. आज, अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता आश्चर्यजनक रूप से मानवता के अमरत्व के सपने को साकार करने के करीब पहुँच रहे हैं. लुई रोसेरो-बिक्सबी द्वारा कोस्टा रिका के तथाकथित "ब्लू ज़ोन" की खोज के साथ अमरत्व की खोज ने एक दिशा प्राप्त कर ली है। निकोया प्रायद्वीप पर "ब्लू ज़ोन" में, उन्हें उल्लेखनीय संख्या में सौ से ज्यादा उम्र के लोग मिले. यहाँ, पुरुषों की नजीवन प्रत्याशा दुनिया में सबसे अधिक है. उनकी स्वस्थ जीवन शैली एक कारक है, लेकिन उनके दीर्घायु होने का कारण ये भी है कि उनके टेलोमेयर्स – क्रोमोजोम्स के अंत में पाए जाने वाले डीएनए का हिस्सा - औसत लोगों की तुलना में लंबे होते हैं. मैड्रिड में मारिया ब्लास्को भी शोध के इस विषय पर अनुसंधान कर रहे हैं। लेकिन यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कई संभावित कारकों में से मात्र एक है। बूढ़ी कोशिकाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. "ज़ोंबी कोशिकाओं" के रूप में जानी जाने वाली ये कोशिकाएँ, बुढ़ापे में हमारे शरीर पर हमला करती हैं और इसे अलार्म संकेतों से भर देती हैं, जब तक कि हम उनके भार से दब न जाएं। यह सिद्धांत स्पेन में एक अन्य शोधकर्ता मानुएल सेरानो ने दिया है. प्रयोगशालाओं के दरवाज़ों पर अरबों डॉलर का व्यवसाय बेसब्री से इंतज़ार में है. इस चमत्कारिक दवा को सबसे पहले बाज़ार तक लाने वाला शख्स निश्चित तौर पर बहुत ही अमीर होने वाला है. यही वजह है कि निवेशक हांगकांग में युवा बायो-स्टार्टअप की मदद कर रहे हैं। इस दौड़ में बने रहने को उत्सुक, यूएस बिग टेक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों क लुभाने की होड़ में है. एलेक्स ज़ावोरोंकोव ने उम्र बढ़ने के अनुसंधान पर अपनी कंपनी के काम के लिए 25 करोड़ डॉलर से अधिक धनराशि जुटा ली है, वो भी इस शोध का हिस्सा बनने की दौड़ मे शामिल हैं. जबकि कुछ पुराने खिलाड़ियों के सपने अचानक से टूट रहे हैं, कुछ अन्य लोग बाज़ार में अधिक संदिग्ध उत्पाद लाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. लेकिन उनकी प्रभाव अब घट रहा है. स्टीव होर्वाथ द्वारा तैयार की गई एपिजेनेटिक घड़ी हमारी जैविक आयु को माप सकती है, चाहे हमारी वास्तविक आयु वर्षों में कुछ भी हो. थाइमस ग्रंथि पर अपने शोध के साथ, कैलिफोर्निया के ग्रेग फ़ेही न केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में कामयाब रहे हैं, बल्कि इसे वापस भी मोड़ दिया है. मनुष्यों पर उनके प्रारंभिक शोध से पता चला कि एक विशेष ड्रग कॉकटेल ने उनकी उम्र से औसतन ढाई साल कम कर दिया. बॉस्टन की नीना खेरा जैसे युवा बायोहैकर चाहते हैं कि इस शोध से सबको फायदा पहुंचे. दोस्तों के साथ, वह "सभी के लिए एपिजेनेटिक घड़ी" पर काम कर रही हैं. लेकिन जब हम उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और इससे होने वाली सभी बीमारियों का मुकाबला करने की कोशिश में व्यस्त हैं, तो बुनियादी सवाल उठते हैं: क्या हमें प्रकृति के साथ इस तरह खिलवाड़ करना चाहिए? क्या हम इस ग्रह को अधिक से अधिक लोगों से भर देने वाले हैं? क्रिमिनल बायोलॉजिस्ट मार्क बेनेके का कहना है कि इन सवालों के लिए अब बहुत देर हो चुकी है. #DWDocumentaryहिन्दी #DWहिन्दी #जीवनविस्तार ------------------------------------------------ अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: / dwhindi और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

Human Age को क्या असीमित बढ़ाया जा सकता है? Year Ender Special Duniya Jahan (BBC Hindi)
![लालच: एक घातक तमन्ना [Greed: A Fatal Desire] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/8tyCoQpuU0w/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLDAZxZWub6lXx1vr94HaT-cgRmScg)
लालच: एक घातक तमन्ना [Greed: A Fatal Desire] | DW Documentary हिन्दी

Sleep pattern: क्या थकान का हमारी नींद से कोई रिश्ता है? - Duniya Jahan (BBC Hindi)
![अपराध और भ्रष्टाचार की सच्चाई - निर्वासन में पत्रकारिता [Guardians of Truth] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/DMZcaK_j6Xc/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLCmwXOD0UAXHKCnKfQN8LwCaEvsTQ)
अपराध और भ्रष्टाचार की सच्चाई - निर्वासन में पत्रकारिता [Guardians of Truth] | DW Documentary हिन्दी

India Water Crisis Documentary 4K | PIPASA | Rajasthan | Rajat Sain Roohani

Long Life Tips: 100 साल तक जीने का नुस्ख़ा क्या है? Duniya Jahan (BBC Hindi)

National Emergency? | Unchecked Fakery Risking Lives & Killing Reputation Of India? | Akash Banerjee

Shankaracharya Vs Mandana Misra: इतिहास की सबसे बड़ी बहस में कैसे फंस गए थे शंकराचार्य? Mimansa EP22
![गूगल, फेसबुक, एमेज़ॉन: दिग्गज टेक कंपनियों का उदय [Rise of the Megacorps] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/aksYVXBUCXQ/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLB6t39rb0ZLlnPbovuVnftlTuSTkQ)
गूगल, फेसबुक, एमेज़ॉन: दिग्गज टेक कंपनियों का उदय [Rise of the Megacorps] | DW Documentary हिन्दी

Nitin Gadkari EXCLUSIVE Interview LIVE: नितिन गडकरी का 'शुद्ध' इंटरव्यू | Megha Prasad | Ethanol
![इतना शानदार स्टोरेज सिस्टम है हमारी याददाश्त [Memory: Our Storage System] | DW Documentary हिन्दी](https://i.ytimg.com/vi/QJcreOuHTM4/hqdefault.jpg?sqp=-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLBsNqCW56WKLCctZZ86mmR7U2Nffg)
इतना शानदार स्टोरेज सिस्टम है हमारी याददाश्त [Memory: Our Storage System] | DW Documentary हिन्दी

अपने वक्त से आगे के इंसान टेस्ला के साथ दुनिया ने क्या किया? | DW Documentary हिन्दी

Tsar Bomba: दुनिया का सबसे बड़ा बम, जिसे जंग में इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता था! Alif Laila EP204

Top Brain Scientist: Billionaire Brain, Anxiety & Addictions | Vidita Vaidya | FO518 Raj Shamani

What it’s like to reject a virginity test | 2024 Episode | SBS Dateline

The Renaissance - The Age of Michelangelo and Leonardo da Vinci (1/2) | DW Documentary

अटलांटिक महासागर की गहराइयों का रहस्य: 5 हफ्तों का शोध अभियान | DW Documentary हिन्दी

Boost Your Brain Power - Sleep Hacks, Neuroscience & Dreams | TOP Doc Dr. Alok Sharma | TRS

The Most Bizarre Neurological Conditions You Never Heard Of

