Sarv Ramayan Saar | Dhyansagarji Maharaj | सर्व रामायण सार | आगमधारा | Aagamdhara

Sarv Ramayan Saar | Dhyansagarji Maharaj | सर्व रामायण सार सर्व रामायण सार जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । धर्म-कर्म का मर्म बता कर, मन में धीरज लाय ॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । राजा दशरथ अधिक हर्ष-वश, वर दे कर पछताय, माँ कौसल्या दोषी पर भी, कभी न दोष लगाय । माँ कैकेयी पुत्रमोह-वश, अपना नाम गँवाय मात सुमित्रा पुत्र लखन को, सेवा-भाव सिखाय ॥१॥ जिया में रामायण बस जाय .... विनय-दया-कर्त्तव्य परायण, शान्त-चित्त अभिराम, धीर-वीर-गम्भीर विवेकी, राम गुणों के धाम । राम वन गये, राम बन गये, सब जग के आदर्श, मर्यादा-पुरुषोत्तम उनसे, उन्नत भारतवर्ष ॥२॥ जिया में रामायण बस जाय .... मन्त्र सुनाकर दयामूर्ति ने, किया गिद्ध-उद्धार, फेरा हाथ गिलहरी पर भी, राम प्रेम अवतार । शरणागत के शरण, मित्र के, मित्र परम निःस्वार्थ, जो रिपु को भी अवसर देते, सबको करे कृतार्थ ॥३॥ जिया में रामायण बस जाय .... धीर-वीर बजरंगबली कपि, सूझ-बूझ की खान, करे असम्भव को भी संभव, रामदूत हनुमान । रामनाम हनुमान लिखे तो, पत्थर डूब न पाय, राम स्वयं पत्थर डाले तो, जल के भीतर जाय ॥४॥ जिया में रामायण बस जाय .... लखन सजग प्रहरी रामानुज, भरत भक्ति-वैराग्य, सीता सती अखण्ड समर्पण, पृथिवी का सौभाग्य । नीति-निपुण गुणवन्त विभीषण, तजे पक्ष अन्याय, कुम्भकर्ण ले पक्ष अनैतिक और पराभव पाय ॥५॥ जिया में रामायण बस जाय .... दल-बल-मण्डित, बली दशानन, मानी राक्षसराज, त्रिखण्ड-विजयी हुआ पराजित, परनारी के काज । जब विनाश की बेला आए, सुमति कुमति बन जाय, मन्दोदरी लाख समझाए, रावण को न सुहाय ॥६॥ जिया में रामायण बस जाय .... युद्ध-भूमि में मेघनाद को, भेद समझ में आय, दिव्य-शक्तियाँ भी अधर्म को, विजयी बना न पाय । अक्षौहिणी महासेनाएँ, रण में प्राण गँवाय, लेकिन अपने सर्वनाश को, रावण देख न पाय ॥७॥ जिया में रामायण बस जाय .... मरते-मरते कहे दशानन, "सुनो लखन ! यह सार, शुभ को शीघ्र नहीं करने से, खुले अशुभ के द्वार । नीति-वचन को ठुकराने से, होता बंटाढार, क्रोधपूर्ण निर्णय लेने से, अरि का हो उपकार” ॥८॥ जिया में रामायण बस जाय .... "सुनो राम ! क्यों मुझे लगी है, आज पराजय हाथ ? मेरे साथ न खड़ा विभीषण, लखन तुम्हारे साथ । तीन काल में भी न कभी भी, हो सकते दो काम, रावण की सीता बन जाए, शूर्पणखा के राम” ॥९॥ जिया में रामायण बस जाय .... राम-लखन के संग सिया को, वन में जाती देख, अवधपुरी की भरी भीड़ में, रोया था प्रत्येक । राम-राज्य में उसी प्रजा ने, किया नहीं विश्वास, लाँछित कर गर्भिणी सती को, दिलवाया वनवास ॥१०॥ जिया में रामायण बस जाय .... अपने युगल-पुत्र के सम्मुख, हुये निरुत्तर राम, सतीपुत्र, संग्राम-विजेता, लव-कुश जिनके नाम । जब तक पिता नहीं मिल पाए, माँ का था संयोग, पिता मिल गये तब लव-कुश को, माँ का हुआ वियोग ॥११॥ जिया में रामायण बस जाय .... खट्टे-मीठे दिन जीवन में, सबके सन्मुख आय, अपने ही कर्मों के कारण, प्राणी सुख-दुख पाय । जैसी करनी वैसी भरनी, रामायण सिखलाय, ममता को तज समता को भज, जीव परम पद पाय ॥१२॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । धर्म-कर्म का मर्म बता कर, मन में धीरज लाय ॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । रोज़ाना ध्यानमोती पाने के लिए और महाराजजी के बारे में अपडेट जानने हेतु Facebook Page को like और Follow करे   / shridhyansagarjimaharaj   ---------------------------------------------------------------------- Visit us for More Pravachans and Swadhyay: https://www.aagamdhara.com ---------------------------------------------------------------------- To find us on Google Play Store Click Below Link: https://play.google.com/store/apps/de... ---------------------------------------------------------------------- ★★★ Our Some Other Playlists ★★★ 1. ध्यानसरिता Dhyansarita    • Dhyansarita ध्यानसरिता   2. महामंत्र णमोकार- (203 videos)    • महामंत्र णमोकार   3. अकृतपुण्य कथा Akrutpunya Katha (Audio)- (11 videos)    • Akrutpunya Katha(अकृतपुण्य कथा) (Audio))   4. रत्नकरंड श्रावकाचार (कारकल २०१९) Ratnakarand Shravakachar -(59 videos)    • रत्नकरंड श्रावकाचार (कारकल २०१९) Ratnakara...   5. इष्टोपदेश, श्रवणबेलगोला २०२०- (30 videos)    • इष्टोपदेश, श्रवणबेलगोला २०२०   6. आगमधारा २०१६ Aagamadhara Pravchan 2016 - 167 videos    • Aagamadhara Pravchan 2016 (आगमधारा २०१६)   #namokar #jainism #jain #guru #tirthankara #digambar #dhyansagar #bhakti #monk #jainbhajan #religion #pray #heaven #soul #worship

एकीभाव स्तोत्र  |  Ekibhav Stotra | Dhyansagarji Maharaj
▶︎

एकीभाव स्तोत्र | Ekibhav Stotra | Dhyansagarji Maharaj

सोमवती अमावस्या : आशुतोष शशाँक शेखर, कर्पूर गौरम करुणावतारं, ॐ नमः शिवाय, शिव अमृतवाणी व शिव आरती
▶︎

सोमवती अमावस्या : आशुतोष शशाँक शेखर, कर्पूर गौरम करुणावतारं, ॐ नमः शिवाय, शिव अमृतवाणी व शिव आरती

#video || श्री हनुमान चालीसा 🌹|| Shree Hanuman chalisa || #2026 #nonstopbhaktisong
▶︎

#video || श्री हनुमान चालीसा 🌹|| Shree Hanuman chalisa || #2026 #nonstopbhaktisong

Mrutyu Mahotsav | मृत्यु-महोत्सव | Kshullak Shree Dhyansagarji Maharaj
▶︎

Mrutyu Mahotsav | मृत्यु-महोत्सव | Kshullak Shree Dhyansagarji Maharaj

पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन सुनें गीता अध्याय 15 का भाग ,Purushottam Yog,Bhagavad Gita Chapter 15।
▶︎

पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन सुनें गीता अध्याय 15 का भाग ,Purushottam Yog,Bhagavad Gita Chapter 15।

अवगुन चित्त न धरो =सूरदास Avgun chit na dharo-Ayodhyadas
▶︎

अवगुन चित्त न धरो =सूरदास Avgun chit na dharo-Ayodhyadas

महाराज जी की इन कड़वी बातों ने करोड़ों युवाओं का जीवन बदल दिया। Sadguru Shri Riteshwar Ji Maharaj
▶︎

महाराज जी की इन कड़वी बातों ने करोड़ों युवाओं का जीवन बदल दिया। Sadguru Shri Riteshwar Ji Maharaj

Shri Ramchandra Kripalu Bhajuman! SHRI RAM STUTI | Parul Mishra
▶︎

Shri Ramchandra Kripalu Bhajuman! SHRI RAM STUTI | Parul Mishra

Bhavna : Hamare Kasht Mit Jaye
▶︎

Bhavna : Hamare Kasht Mit Jaye

Top Bhajan By Jagjit Singh | जगजीत सिंह | Har Har Mahadev | Om Namah Shivay | Hey Gobind Hey Gopal
▶︎

Top Bhajan By Jagjit Singh | जगजीत सिंह | Har Har Mahadev | Om Namah Shivay | Hey Gobind Hey Gopal

Kalyan Mandir Stotra Hindi | कल्याण मंदिर स्तोत्र हिन्दी
▶︎

Kalyan Mandir Stotra Hindi | कल्याण मंदिर स्तोत्र हिन्दी

शिव भक्ति भजन : आशुतोष शशाँक शेखर, ॐ नमः शिवाय, कर्पूर गौरम करुणावतारं, शिव अमृतवाणी व शिव आरती
▶︎

शिव भक्ति भजन : आशुतोष शशाँक शेखर, ॐ नमः शिवाय, कर्पूर गौरम करुणावतारं, शिव अमृतवाणी व शिव आरती

तिर्यंच से मोक्षगामी प्रीतिंकर | १० जून २०२६ | रायपुर | श्री ध्यानसागरजी महाराज
▶︎

तिर्यंच से मोक्षगामी प्रीतिंकर | १० जून २०२६ | रायपुर | श्री ध्यानसागरजी महाराज

!! SRI RAMKATHA !! PUJYA  RAJAN JEE !! LUCKNOW 2017 !! SRI RAMKATHA MAHIMA !! DAY-1 !! PART-2
▶︎

!! SRI RAMKATHA !! PUJYA RAJAN JEE !! LUCKNOW 2017 !! SRI RAMKATHA MAHIMA !! DAY-1 !! PART-2

Bhaktamar Stotra in Malkauns Raag | भक्तामर स्तोत्र मालकौंस राग| Kshullak Shree Dhyansagarji Maharaj
▶︎

Bhaktamar Stotra in Malkauns Raag | भक्तामर स्तोत्र मालकौंस राग| Kshullak Shree Dhyansagarji Maharaj

सुबह की प्रार्थना के 30 श्लोक - 30 Slokas of Morning Prayer। Subah Ki Prathna morning mantra
▶︎

सुबह की प्रार्थना के 30 श्लोक - 30 Slokas of Morning Prayer। Subah Ki Prathna morning mantra

Nervous System Healing with Krishna Flute Music 🌙 | Deep Sleep, Stress Relief & Inner Peace
▶︎

Nervous System Healing with Krishna Flute Music 🌙 | Deep Sleep, Stress Relief & Inner Peace

Listen Daily During Purushottam Month || Purushottam Stotram || Purushottam Stotram || Adhik Maas...
▶︎

Listen Daily During Purushottam Month || Purushottam Stotram || Purushottam Stotram || Adhik Maas...

पूर्ण सामायिक ध्यान | Experience DEEP RELAXATION with Samayik Dhyan | मुनि श्री प्रणम्य सागर जी
▶︎

पूर्ण सामायिक ध्यान | Experience DEEP RELAXATION with Samayik Dhyan | मुनि श्री प्रणम्य सागर जी

Somvati Amavasya 2026 | Powerful Shiv Stuti for Success, Peace & Protection | Mahadev Bhakti
▶︎

Somvati Amavasya 2026 | Powerful Shiv Stuti for Success, Peace & Protection | Mahadev Bhakti