Karsh dev baba ki gote || अशोक गोबिंदगढ़ #गोटिया #मोतीझील #got #karshdevbaba
Karsh dev baba ki gote || अशोक गोबिंदगढ़ #गोटिया #मोतीझील #got #karshdevbaba #अशोक गोटिया #bundeli_gote कारस देव पिता राजू चंदीला और बड़ी बहिन एला दे प्राचीन काल की बात है ,उस समय गढ़ राजौर पर राजू चंदीला गुर्जर नामक बहादुर योद्धा राज किया करता था ,उस राज्य प्रजा बहुत सुखी थी ,उनकी पत्नी सोडा बहुत ही धार्मिक विचारों बाली अत्यंत सुन्दर महिला थी ,उनके गर्भ से पहली संतान पुत्री हुई ,ज्योतिषियों ने उस कन्या का नामकरण एला दे नाम से किया ,और राजा को उसके भविष्य के बारे में बताया कि हे राजन ,यह लड़की बड़ी होकर आपके कुल का नाम रोशन करेगी ,समय बीतता गया एला दे बड़ी हुई और पास के पहाड़ के मंदिर में देवी की तपस्या करने लगी ,जिससे उसमे अध्यात्मिक बल बढ़ने लगा एक दिन दिल्ली के बादशाह अल्लाउद्दीन खिलजी का मदमस्त हाथी सांकल तोड़कर भाग छूटा ,हाथी के पीछे पीछे सैनिक और हाथी को सँभालने बाले दौड़ते हुए चल रहे थे , हाथी के पीछे पीछे सांकल जमीन पर रगड़ती जा रही थी ,लेकिन किसी भी सैनिक की हिम्मत नहीं थी कि उस हाथी की सांकल पकड़ कर रोके। वह हाथी खेत खलिहान जानवर इंसान सभी को रौंदता हुआ आगे बढ़ रहा था ,जब यह दृश्य एला ने देखा तो उसने देवी में श्रद्धा रखते हुए उनके नाम का सुमिरन कर पैर का अंगूठा सांकल पर रख दिया ,और हाथी को रोक दिया। यह दृश्य देखकर सैनिको को बहुत आश्चर्य हुआ ,उन्होंने एला दे से उसका परिचय पूछा ,एला दे ने जबाब दिया ,तुम्हारा हाथी तुम्हारी पकड़ में आ गया ,अपना हाथी वापस ले जाओ ,मेरे पिता राजू चंदीला को अगर पता लग गया कि तुम लोगों ने हाथी से जानमाल का इतना नुक्सान पहुँचाया है ,तो तुम्हारी उम्र जेल में ही बीतेगी सैनिकों ने लौट कर सारा समाचार बादशाह को सुनाया ,और बताया कि हमने शूरवीर तो बहुत देखे है ,लेकिन शूरवीरों से भी बहुत शक्तिशाली और अत्यंत सुन्दरी ,राजा राजू चंदीला की पुत्री एला दे जैसी वीरांगना कभी नहीं देखी ,बादशाह के पुत्र ने ऐसी वीरांगना से शादी की प्रबल इच्छा जताई , तो बादशाह ने अपने पुत्र से शादी करने के लिए एला दे से शादी का प्रस्ताव भिजवाया ,अन्यथा युद्ध की धमकी दी ,राजू चंदीला ने युद्ध को चुना ,भयंकर युद्ध हुआ ,,राजू चंदीला की थोड़ी सी सेना बादशाह के सामने धराशाई होने लगी अगले दिन हार निश्चित मानकर ,राजू चंदीला रात्रि में सुरंगो में होते हुए बचते बचाते ,अपनी पुत्री और पत्नी को लेकर ,भरतपुर की ओर रवाना हो गये ,जहाँ उन्होंने बैर तहसील के निठार गाँव में बसेरा किया ,दूसरे दिन बल्लभगढ़ होते बूढी जहाज पहुंचे ,जहाज पहुंचकर राजू चंदीला ने ,मान्या लुहार के यहाँ नौकरी कर लीमान्या लुहार काफी बलशाली और बात बाला योद्धा था है गोट एक कहानी है श्री कारस देव महाराज की कारस देव महाराज की जीवन शैली किस तरह उन्होंने इस धरती पर जन्म लिया और लीलाएं दिखाएं अगर गोट पसंद आए तो जाते जाते एक लाइक👍 करके जाना और ऐसी ही गोट आगे सुनने के चैनल को subscribe करे और icon को दवा दे #got #gote #मोतीझील

|| Kamlesh Gotiya || Karsh Dev Baba's gote \\ #gote #Motijheel #Hiraman #kewatbandhubundelkhand

माया गोटियां गौंती जयचंद गोटियां पहाड़ी ग्राम नरौल में तह लहार जिला भिण्ड में अशोक बघेल सेठ के यहा

कारस देव बाबा की गोट दीपेंद्र गोटिया खरुसा की बुलंद आवाज में

कारसदेव महाराज की गोट पप्पू गोटिया धमना की गोट भल्लू गोटिया के गुरुजी की तैहरवी में गोट

Baba Karasdev Ki Gote Motijheel - 2

गोटिया गोटीराम पाल

लड़ाई की गोट // श्याम लाल गोटिया// अखंड गोट दिनारा #got #kewatbandhubundelkhand #मोतीझील #gote

chatur singh ki got #bundeligot #gotgayan #चतुरसिंह की गोट

कारस देव बाबा की गोठ भाग-1|| sunman singh gothiya || singer gaurav gurjar #karasdevbabakigoth #viral

चतुरसिंह गोटिया एवं हरदयाल गोटिया का ओरछा धाम में गोट का महा मुकाबला sonu studio sakera 7477071600

Himare Jaane Ki Taiyyari Part - 1

Gotiya Pappu Pal and Chainu Pal

कारसदेव महाराज की गोट हरविलास गोटिया देवरा की गोट karashdev maharaj ki got devra ki got

मोतीझील गोटें भाग 1 दूसरा हिस्सा राजेंद्र सिंह गुर्जर फाग सम्राट ररुआ दतिया 2018 mb 9826539290

🦁 Goat Pappu Pal Goat Sthal Karas Dev Temple Dauni

जयपाल हरबिलास का मुकाबला गोट न्यू बुंदेली गोट केना की गोट करस देव महाराज की गोट

भूमिया बाबा महाराज की गोट / मोठ जि झांसी 2026/ #got #हीरामन #देवबाबा #kewatbandhubundelkhand

ऐलादी का भात किस्सा Vol 1 - कारस देव बाबा का जहाज में सिद्ध मंदिर बुंदेली गोट | मूलचंद पाल गोटिया

Prabhu Dayal Yadav Nanna - A Tribute: Harbilas Gotia Program Jhansi Pichhore

