श्रीकृष्ण का सत्य जानकर नंद बाबा और यशोदा हुए व्यथित | श्री कृष्ण लीला
अक्रूर नंदराय के घर कृष्ण को लेने पहुँचते है। अक्रूर ने कृष्ण को मथुरा ले जाने की बात करने से पहले ही श्री कृष्ण मथुरा उत्सव को देखने के लिए खुदसे पेशकश कर देते हैं। अक्रूर नंदराय को कंस का न्योता बताते हैं की श्री कृष्ण को कंस ने मथुरा उत्सव में बुलाया है। जब नंदराय कृष्ण को मथुरा उत्सव में भेजने से मना कर देते हैं। अक्रूर उन्हें बताता है की श्री कृष्ण के माता पिता से आज्ञा लेकर ही कंस ने कृष्ण को मथुरा लाने की आज्ञा दी है। तो नंदराय कहते हैं हमने तो कोई आज्ञा नहीं दी इस पर अक्रूर नंद राय को बताते हैं की कृष्ण उनका पुत्र नहीं है। अपनी शिक्षा पूर्ण होने पर श्री कृष्ण और बलराम गुरु सांदिपनि से कहते है कि गुरु से मिली शिक्षा के ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता है, लेकिन लोक रीति अनुसार उचित गुरु दक्षिणा का आदेश दें। गुरु उनसे कहते है कि उनसे प्राप्त शिक्षा का वे जनकल्याण के लिए अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध करेंगे। लेकिन जब श्री कृष्ण गुरु माँ से उनकी इच्छा पूछते है तो वह कहती है कि उन्हें अपना समुद्र में डूब कर मरा पुत्र पुनर्दत्त चाहिए। श्री कृष्ण गुरु माँ को उनके पुत्र को जीवित लाने का वचन देकर समुद्र के किनारे पहुंच जाते है और समुद्र देव से पुनर्दत्त को वापस करने का अनुरोध करते है। समुद्र देव कहते है कि सम्भवतः पुनर्दत्त को मेरे जल के अंदर रह कर लोगों को भक्षण करने वाला पाञ्चजन्य नामक राक्षस ले गया होगा। श्री कृष्ण और बलराम पाञ्चजन्य समुद्र की तलहटी में सूक्ष्म शरीर करके शंख में विश्राम करता हुआ मिलता है। श्री कृष्ण उसे अग्नि बाण चला कर जागते है, जिसकी गर्मी से व्याकुल होकर वह अपना शरीर विशाल कर लेता है। श्री कृष्ण अपनी तलवार से पाञ्चजन्य के दो टुकड़े कर देते है, लेकिन उसके शरीर के अंदर से पुनर्दत्त की हड्डियां नहीं मिलती है। श्री कृष्ण पाञ्चजन्य के शंख को उठा लेते है और बलराम के साथ यमपुरी के द्वार पर पहुंच कर शंखनाद करते है। जिसकी ध्वनि से भयभीत यमराज स्वयं द्वार पर आते है और क्षमा मांगते हुए श्री कृष्ण के अनुरोध पर पुनर्दत्त की जीवित उनके साथ वापस भेज देते है। आश्रम पहुंच कर श्री कृष्ण पुनर्दत्त को गुरु माँ को सौंपते समय एक मनगढ़ंत कहानी भी सुनाते है। अपने पुत्र को जीवित देख गुरु माँ की आँसू की धारा बहने लगती है। " श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। Produced - Ramanand Sagar / Subhash Sagar / Pren Sagar निर्माता - रामानन्द सागर / सुभाष सागर / प्रेम सागर Directed - Ramanand Sagar / Aanand Sagar / Moti Sagar निर्देशक - रामानन्द सागर / आनंद सागर / मोती सागर Chief Asst. Director - Yogee Yogindar मुख्य सहायक निर्देशक - योगी योगिंदर Asst. Directors - Rajendra Shukla / Sridhar Jetty / Jyoti Sagar सहायक निर्देशक - राजेंद्र शुक्ला / सरिधर जेटी / ज्योति सागर Screenplay & Dialogues - Ramanand Sagar पटकथा और संवाद - संगीत - रामानन्द सागर Camera - Avinash Satoskar कैमरा - अविनाश सतोसकर Music - Ravindra Jain संगीत - रविंद्र जैन Lyrics - Ravindra Jain गीत - रविंद्र जैन Playback Singers - Suresh Wadkar / Hemlata / Ravindra Jain / Arvinder Singh / Sushil पार्श्व गायक - सुरेश वाडकर / हेमलता / रविंद्र जैन / अरविन्दर सिंह / सुशील Editor - Girish Daada / Moreshwar / R. Mishra / Sahdev संपादक - गिरीश दादा / मोरेश्वर / आर॰ मिश्रा / सहदेव Cast / पात्र Sarvadaman D. Banerjee सर्वदमन डी. बनर्जी Swapnil Joshi स्वप्निल जोशी Ashok Kumar अशोक कुमार बालकृष्णन Deepak Deulkar दीपक डेओलकर Sanjeev Sharma संजीव शर्मा Pinky Parikh पिंकी पारिख Reshma Modi रेशमा मोदी Shweta Rastogi श्वेता रस्तोगी Paulomi Mukherjee पौलोमी मुखर्जी Sunil Pandey सुनील पांडेय In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnakatha #katha #krishna #krishnakatha

श्री कृष्ण ने कुब्जा को बनाया रूपवती | श्री कृष्ण ने शिव धनुष को तोड़ा | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण लीला और कंस के हाथी का वध | श्री कृष्ण महाएपिसोड

कान्हा के साथ बाल गणेश को दिख मैया यशोदा हुई हेरान - YASHOMATI MAIYYA KE NANDLAL

भगवान कृष्ण ने अक्रूर जी को दिखाया अपना विराट स्वरूप, कुब्जा का किया उद्धार | Shri Krishna Jeevani

बाल कृष्ण से जंगली शेर आया आशीर्वाद मांगने देखकर मैया रह गई दंग | यशोमती मईया के नंदलाला | Ymkn

Garun Puran: मनुष्य का भाग्य कब लिखा जाता है❓| जैसा कर्म वैसा जन्म | Part 2 | Complete Garun Puran

श्री राम ने क्यों बनाया महादेव और काली को बंदी ? Shrimad Ramayan || #ramayan

Mahabharat (महाभारत) | B.R. Chopra | Pen Bhakti | Episodes 82, 83, 84

कृष्ण ने राधा को दिखाया उनसे प्रेम करने वाली गोपिकाओं की वास्तविकता | Shri Krishna Jeevani

श्री कृष्ण की गोवर्धन लीला | राधा का अहंकार | श्री कृष्ण महाएपिसोड

श्री कृष्ण बने गोवर्धन भगवान | श्री कृष्ण लीला

जब माता सती का हुआ अपमान: शिव का तांडव | Dharm Yoddha | Faisal Khan | Full EP 181 - 185

श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन के लिए भगवान शिव भिक्षुक रूप में गोकुल पधारे | Shri Krishna Jeevani

आखिर क्यों भोंदू भक्त ने कान्हा को लड्डू खाने से रोका | Yashomati Maiyaa Ke Nandlala

सुदामा और श्री कृष्ण का मिलन: चावल का अद्भुत प्रसंग | श्री कृष्ण महाएपिसोड

पहली बार माता पार्वती ने पूरे परिवार संग मनाया छठ पर्व! || Vighnaharta Ganesh || Shri Ganesh Leela

श्री कृष्णा ने दिखाया अपना दिव्य रूप, तो स्तब्ध रह गए अक्रूर जी | श्री कृष्ण लीला

सती अनसूया कथा। माता अनसूया की कुटिया में ब्रह्मा विष्णु महेश ने क्यों लिया जन्म @shivkatha9

रुठी राधा को मनाने में जुटे बाल कान्हा! || यशोमती मईया के नंदलाला || Shree Krishan leela ||

