उत्तर रामायण - EP 7 - काकभुशुण्डि का गरुड़ को राम लला का वर्णन। सीता के गर्भवती होने पर संत संगमन।
Uttar Ramayan - Episode 7 - Kakbhushundi's description of Ram Lalla to Garuda | Saint Sangaman when Sita is pregnant. नीलगिरी पर्वत पर विराजमान काकभुशुण्डि जी पक्षीराज गरुड़ से कहते हैं कि महर्षि वाल्मीकि आज से रामायण का लेखन करने जा रहे हैं। वह इस प्रकार रामायण की रचना करें कि फिर कोई प्राणी भगवान विष्णु के नाना रूपों को देखकर शंका न पड़े जैसे वह स्वयं एक बार शंकाग्रस्त हो गये थे। गरुड़ उनसे अपने अनुभव सुनाने को कहते हैं। तब काकभुशुण्डि जी कहते हैं कि प्रभु राम के बाल्यकाल में वे प्रायः उनके पास जाते थे। बालक राम का जूठा भोजन अपनी चोंच से झपटकर खा लिया करते थे। राम उन्हें अपने नन्हे हाथों से पकड़ने का प्रयन्त करते किन्तु वे प्रभु के हाथ न लगते। यह दृश्य देखकर आकाश से नारद मुनि काफी आनन्दित होते थे। भगवान और काक के बीच यह खेल हमेशा होता रहता था। एक बार काक बालक राम के हाथ से रोटी छीनने में सफल रहते हैं। इस पर राम रूठकर रोने लगते हैं। तब काक को लगता है कि इस भाँति रोने वाला यह बालक भगवान कैसे हो सकता है। काक वहाँ से उड़ जाते हैं लेकिन वो मुड़कर देखते हैं कि बालक राम रोते हुए आकाश मार्ग से लगातार उनके पीछे आ रहे हैं। पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के बावजूद जब काक बालक राम से पीछा नहीं छुड़ा पाते तो वह उनके चरणों में आ गिरते हैं। तब भगवान विष्णु अपने चतुर्भुज रूप में उन्हें दर्शन देते हैं और वरदान में बल, बुद्धि, ऐश्वर्य अथवा कुछ भी माँग लेने को कहते हैं। काक के नेत्रों से नीर बह निकलता है। वह प्रभु से अक्षय भक्ति का वरदान माँगते हैं। भगवान विष्णु काकभुशुण्डि जी को महाप्रलय में भी नश्वर रहने और उनके सगुण व निर्गुण दोनों रूपों से परिचित होने का वरदान देते हैं। गरुड़ को रामकथा सुनाते हुए काकभुशुण्डि जी अपने दिव्य मानस शक्ति से देखते हैं कि अयोध्या की तीनों राजमाताएं कामरूप देश में ऋंग ऋषि के आश्रम में पहुँच चुकी हैं। ऋषिवर उनसे कहते हैं कि वे तीनों तीर्थयात्रा कर रही हैं किन्तु अभी भी वे अयोध्या में अपने पुत्रों के मोह में बँधी हुई है। वे दादी बनने की लालसा रखे हुए हैं। ऋषि उन्हें बताते हैं कि उनकी पुत्रवधू सीता गर्भवती हैं और एक योग्य पुत्र को जन्म देंगी। माताएं राम व सीता को आशीर्वाद प्रेषित करती हैं। राम को ऋषि ऋंग द्वारा सीता का गर्भ संस्कार कराने का सन्देश भी मिलता है। महर्षि वाल्मीकि भी राम से मिलते हैं और बताते हैं कि अयोध्या में चारों दिशाओं से ऋषियों व मुनियों का संगमन हो रहा है। राम धर्मसभा के आयोजन की तैयारियों का आदेश देते हैं। वाल्मीकि कहते हैं कि गर्भस्थ शिशु में संस्कार डालने के लिये सीता धर्म सभा में उपस्थित रहें। वाल्मीकि के मानस में भी संत संगमन की सूचना पहुँचती है। उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक YouTube चैनल पर। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार In association with Divo - our YouTube Partner #uttarramayan #uttarramayanyoutube #uttarramayanfullepisode #fullepsiode

उत्तर रामायण - EP 8 - रामराज्य में संत संगमन। गुप्तचर द्वारा राजा राम को पीड़ित स्त्री की सूचना देना।

उत्तर रामायण - EP 10 - सीता को प्रजा की सोच का पता चलना | राम द्वारा वानप्रस्थ का निर्णय |

श्री कृष्ण बने गोवर्धन भगवान | श्री कृष्ण लीला

"Ramayan Stars Share Untold Stories on The Kapil Sharma Show | Behind the Scenes!" | #kapilsharma

कान्हा को महादेव और नारायण के साथ खाना खाते देखकर मैया हुई अंचभित || Yashomati Maiya Ke Nandlala

The Untold Story of Adi Shankaracharya || सनातन के सबसे बड़े रक्षक की कहानी

गरुड़ को हुआ अहंकार | Luv Kush Leela Special Katha | Ramayan

नन्हे कान्हा और हनुमान जी की लीला देख, मैया यशोदा हो गईं हैरान! - YASHOMATI MAIYYA KE NANDLAL

MISSION 73 (2026) Full Action Movie | Akshay Kumar | John Abraham | New Bollywood Superhit Movies

रामायण - EP 28 - मुनि सुतीक्ष्ण की हरि भक्ति। महर्षि अगस्त्य की महिमा का बखान।

ब्रह्मा जी और नारद मुनि संवाद | गरुड़ राज का टूटा अहंकार | उत्तर रामायण महाएपिसोड | Tilak

श्री कृष्ण लीला | महादेव आए बाल कृष्ण के दर्शन को | Bharat Ki Amar Kahaniyan

महाभारत के किरदार पर हुआ case| The Kapil Sharma Show| #comedyshow

🥰जब कान्हा से मिलने ब्रह्म, विष्णु ओर महेश एक साथ प्रकट हुए | यशोमती मईया के नंदलाला | Krishan Leela

उत्तर रामायण -EP 37- रामायण गायन में लवकुश ने दिया अपना परिचय। राम ने माँगा ने पुत्र होने का प्रमाण।

Garun Puran: मनुष्य का भाग्य कब लिखा जाता है❓| जैसा कर्म वैसा जन्म | Part 2 | Complete Garun Puran

आठ स्थानों से टेढ़ा शरीर वाले ऋषि अष्टावक्र की कथा | Mahima Shani Dev Ki | Ep 182

द्रौपदी का वस्त्रहरण क्यों हुआ था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 47 | Pen Bhakti

भगवान विष्णु वामन अवतार | तीन पग भूमि दान में भगवान ने तीनों लोकों को नाप लिया | विष्णु पुराण

