Datia By-Election: कैसे हुआ नरोत्तम मिश्रा का पत्ता साफ? जिस ताकत पर भरोसा था वही बनी वजह! |ABPLIVE
समुद्र की लहरें अगर पीछे जाती दिखें... तो किनारे पर घर मत बना लेना... क्योंकि मैं लौटकर आऊंगा 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ये लाइन कही थी। उस वक्त इसे सिर्फ एक शायराना बयान नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक वापसी का ऐलान माना गया था। करीब ढाई साल तक उन्होंने उसी वापसी की तैयारी भी की। दतिया में लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, छोटी-बड़ी सभाएं, पुराने नाराज लोगों को मनाना, लोगों से माफी मांगना और यहां तक कि उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र तक खरीद लेना... हर कदम यही बता रहा था कि इस बार नरोत्तम मिश्रा की विधानसभा में वापसी लगभग तय है। लेकिन आखिरी वक्त में भाजपा ने ऐसा फैसला लिया, जिसने सिर्फ दतिया ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी। पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया। अब दतिया का उपचुनाव सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के सामने अपने ही घर को संभालने की बन गई है। जैसे ही भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान किया, दतिया में माहौल पूरी तरह बदल गया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। कई संगठन पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे दे दिए। पार्षदों ने नाराजगी जताई। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी भी सड़कों पर उतर आए। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया गया और देर रात तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। साफ दिखने लगा कि भाजपा की असली लड़ाई कांग्रेस से पहले अपने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की है। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को पूरा भरोसा था कि टिकट उन्हीं को मिलेगा। इसकी वजह भी थी। 2023 की हार के बाद उन्होंने दतिया से दूरी नहीं बनाई। अक्सर चुनाव हारने के बाद नेता अपने क्षेत्र में कम दिखाई देते हैं, लेकिन नरोत्तम मिश्रा लगातार जनता के बीच रहे। गांव-गांव जाकर लोगों से मिले। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। जहां लोगों को लगा कि उनसे कोई गलती हुई थी, वहां उन्होंने खुले मंच से माफी भी मांगी। जैसे-जैसे उपचुनाव की संभावना बढ़ती गई, उनकी सक्रियता भी बढ़ती चली गई। यही वजह थी कि समर्थकों को लगने लगा था कि टिकट पर सिर्फ औपचारिक मुहर लगनी बाकी है। #datiabyelection #narottammishra #mppolitics #mpnews #madhyapradesh #bjp #bjppolitics #datia #breakingnews #hindinews #abplive #politicalnews #bjpnews #ticketcontroversy #election2026 #latestnews datia byelection, narottam mishra, narottam mishra latest news, datia bypoll, mp politics, madhya pradesh news, mp news, bjp ticket, bjp ticket controversy, narottam mishra ticket cut, datia news, bjp latest news #ABPLIVE #ABPLIVEChannel Subscribe to ABPLIVE: / @abp_live About Channel: ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi. ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly. Watch Live on https://abplive.com/live-tv ABP Hindi: https://abplive.com/ ABP English: https://news.abplive.com/ Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l... Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Handles: Instagram: / abpnewstv Facebook: / abpnews Twitter: / abpnews

Punjab Congress crisis: वड़िंग बनाम चन्नी, पंजाब में कांग्रेस टूट जाएगी? | Channi-Raja Warring

Datia में बवाल के बाद डैमेज कंट्रोल करने पहुंचे मंत्रीजी का स्वागत करने नहीं पहुंचे BJP कार्यकर्ता !

Bankipur Bypolls: बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की कितनी चर्चा, जानिए कैसा है माहौल? (BBC Hindi)
![Are Indian degrees losing their value? [What ails India's Higher Education?]](https://i.ytimg.com/vi/2x_cUAYfd5U/hqdefault_custom_2.jpg?sqp=CJS2zdIG-oaymwEjCNACELwBSFryq4qpAxUIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJDeAE=&rs=AOn4CLC5h6wq0duBpN5cVcGN_C9kkkV_VA)
Are Indian degrees losing their value? [What ails India's Higher Education?]

EP 2283: Will Ujjwal Nikam be able to get Siya convicted? Was granting bail to Sonam a mistake by...

Punjab Congress Rift: Charanjit Singh Channi Arrives with 90 Rebels for Crucial Meeting| Dr.ManishKr

Narottam Mishra Supporter Protest LIVE: नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा, 27 नेताओं पर FIR

Mahaul Kya Hai : BJP के हिंदुत्व कार्ड पर चोरी का असर होगा ? Rajiv Ranjan I UP Election 2027

नरोत्तम मिश्रा ने दतिया को भाजपा के गले की फाँसी बना दिया #EP3321 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

Prashant Kishor | Bankipur Seat से BJP के नए कैंडिडेट पर PK का बड़ा दावा | Bihar | Patna | Top News

BJP में कटा टिकट तो मचा बवाल, सड़क पर उतरे समर्थक, पहली बार अंदरूनी कलह आई सामने ! | Live

