रामायण - EP 73 - राम रावण संग्राम
Watch the video song of ''Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav"' here - • हर घर मंदिर हर घर उत्सव। Sri Ram Janmbhoom... प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और उनके स्वागत के प्रति उल्लास एवं उत्साह व्यक्त करती हुई लिए तिलक की नवीन प्रस्तुति "हर घर मंदिर हर घर उत्सव"। "Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav" -A new presentation by Tilak expressing joy and enthusiasm for the grand temple construction at Lord Shri Ram's Janmbhoomi, Ayodhya. Ramayana - Episode 73 - Ram Ravan Sangram Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak रावण रणभूमि में उतरता है। रावण की तैयारियों को देखने उपरान्त विभीषण का मन तमाम आशंकाओं से घिरता है। वह राम से कहते हैं कि रावण कवच धारण कर रथ पर आरूढ़ है जबकि राम कवच विहीन, रथ विहीन और नंगे पाँव हैं। वे किस भाँति पराक्रमी रावण का सामना कर पायेंगे। तब मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहते हैं कि मनुष्य को जीत के लिये लोहे और लकड़ी से बना रथ नहीं चाहिये। जीत के लिये आवश्यक रथ के पहिये शौर्य और धैर्य के बने होते हैं, सत्य और शील जिसकी दृढ़ पताका और ध्वजा है। बल, विवेक, दम और परोपकार ये चार घोड़े हैं जो क्षमा, दया और क्षमतारूपी डोरी से रथ में जोड़े गये हैं। ईश्वर भजन उस रथ का सारथी है और गुरुजनों का पूजन अभेद्य कवच है। ऐसा धर्ममय रथ जिसके पास हो, वह अजेय शत्रु को भी जीत सकता है। रावण का रथ वानर सेना को क्षति पहुँचाते हुए आगे बढ़ता है। हनुमान और अंगद भी उसे बहुत देर रोक नहीं पाते। लक्ष्मण बड़े भाई राम से आज्ञा लेकर रावण के सामने आते हैं। रावण लक्ष्मण के कई प्रहारों को विफल करता है। तब राम स्वयं रण में आते हैं। राम रावण से कहते हैं कि वह अपनी वीरता काफी बखानता रहा है, अब वह इसे करके भी दिखाये। राम रावण मोह और मृत्यु का भय त्याग कर युद्ध आरम्भ करते हैं। एक ओर धर्मपथगामी राम हैं तो दूसरी तरफ कामी फलकामी रावण है। सत्य और असत्य के बीच महासंग्राम में निर्णय की घड़ी आन पड़ती है। तभी रावण की दृष्टि विभीषण पर पड़ती है। वह उसे कुलद्रोही कहकर उसपर प्रचण्ड शक्ति आघात करता है। राम विभीषण को पीछे ढकेल कर शक्ति आघात को अपने वक्ष पर झेल जाते हैं। यह देखकर विभीषण, हनुमान, सुग्रीव और जामवन्त मिलकर रावण पर प्रहार करते हैं और उसे मूर्च्छित कर देते हैं। चतुर सारथी अपने महाराज पर संकट आया जान, रथ रणभूमि से बाहर ले जाता है। चेतना लौटने पर रावण सारथी पर क्रोधित होता है और वापस रणभूमि में ले चलने का आदेश देता है। विभीषण भी राम से शिविर में चलकर घावों का उपचार कराने को कहते हैं किन्तु राम छोटे मोटे घावों को क्षत्रिय की शोभा बताते हैं। राम रावण के बीच पुनः युद्ध आरम्भ होता है। दोनों तरफ से दिव्यास्त्रों का प्रयोग होता है। राम अपने चारों ओर एक अभिमंत्रित सुरक्षा कवच बनाते हैं और फिर रावण को अपने बाणों से ऐसा परेशान करते हैं मानो वे उसके साथ युद्ध नहीं कर रहे वरन् कोई खेल खेल रहे हों। सूर्य अस्त होता। अंगद युद्ध विराम का शंख बजाते हैं। रावण अगले दिन राम को काल के गाल में भेजने का दम्भ भरता है। राम रावण को अपना परलोक सुधारने की सीख देते हैं। आज का युद्ध अनिर्णीत रहता है। शिविर में लक्ष्मण राम के घावों पर औषधि का लेप लगाते हैं। लक्ष्मण को पश्चाताप होता है कि यदि वह उस दिन भाभी सीता के कटु वचनों को बर्दाश्त कर लेते और कुटिया से बाहर न जाते तो आज उनके जीवन में लंकाकाण्ड न लिखा जाता। राम उन्हें सांत्वना देते हैं कि यह सब विधि का विधान है। सम्भवतः धरती से पापियों के नाश की भूमिका रचने के लिये ही विधाता ने सीता हरण का अध्याय लिखा है। राम लक्ष्मण को अगले दिन युद्ध से पहले विश्राम करने भेजते हैं। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला को 2020 के कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित किया गया था और इसने विश्व स्तर पर कई धारावाहिकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किये, जिनमें 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा दुनिया भर में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक होने का कीर्तिमान भी शामिल है। Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube

रामायण - EP 74 - देवराज इन्द्र का राम के लिए रथ भेजना।

कौरवों ने मत्स्यदेश पर हमला क्यों किया था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 59

प्रभु की दासी लाइव हैं आज हम रामचरित्र मानस के अयोध्या कांड के 142 दोहे से गुणगान करेंगे 🌺

Ramayan EP 74 - इंद्र का श्री राम के लिए रथ भेजना | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles

Shrimad Devi Bhagwat Katha !! Maa Kankeshwari devi Ji !! 09 July !! Dwarka, Gujarat !! Day 01

रामायण - EP 71 - मेघनाद वध

अखंड राम धुन - श्री राम जय राम जय जय राम - Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram - Best Shri Ram Dhun

Scienist Bol Jethalal Ne Uddaya Iyer Ka Mazak ! | FULL MOVIE | Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

महाभारत युद्ध से पहले कर्ण अर्जुन से मिलने क्यों गया था? 😱 99% लोग नहीं जानते ये गुप्त संवाद

रामायण - EP 75 - रावण वध। मन्दोदरी विभीषण का विलाप।

सम्पूर्ण सुंदर कांड - Sampurn Sunder Kand | Ram Charitra Manas | Ramayan | Sampurn Sunderkand Path

सम्पूर्ण रामायण चौपाई ~ मंगल भवन अमंगल हारी | रामायण ~ Ramayan Chaupai || #Ram Katha 2026

Ramayan EP 76 - रावण की अन्त्येष्टि| विभीषण राज्याभिषेक | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles

अष्टावक्र महागाथा: 12 साल के बालक ने कैसे तोड़ा सबका अहंकार | Ashtavakra Gita #AshtavakraGita

Nattu Kaka Kyun Huye Jetha Se Naraz ? | TMKOC Movies| Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah |

श्री कृष्ण बने गोवर्धन भगवान | श्री कृष्ण लीला

रामायण - EP 74 - देवराज इन्द्र का राम के लिए रथ भेजना।

महादेव की बात न मानने पर माता सती का प्राश्चित | #anugrahbhaktidarshan

गरीब भक्त को भगवान जगन्नाथ ने खुद दी चमत्कारी पोटली | LordJagannath True Story | 3D Animation #04

