जौनपुर के लाल रोहित यादव ने कर दिया कमाल नीरज चोपड़ा को भी छोडा पीछे, गाँव मे जश्न #jaunpurnews
रोहित ने 87.05 मीटर भाला फेंक जीता स्वर्ण एशियन गेम मे किया क्वालीफाई गाँव मे खुशी का माहौल मीरगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के अदारी डभिया गाँव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र व युवा जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) रोहित यादव के ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र और गाँव में खुशी का माहौल है। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए रोहित ने खेल जगत में जिले और देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रोहित ने अपने आखिरी प्रयास में 87.05 मीटर की ऐतिहासिक दूरी तक भाला फेंककर न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि मौजूदा वैश्विक शीर्ष सूची (Global Top List) में दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर बन गए हैं। दिग्गज नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे, बने नंबर-1 भारतीय इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ जौनपुर के लाल रोहित यादव इस सीजन के सबसे अग्रणी भारतीय जैवलिन थ्रोअर बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस मामले में देश के सबसे बड़े स्टार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान वैश्विक रैंकिंग में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे (92.62 मीटर) पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित यादव (87.05 मीटर) दूसरे और नीरज चोपड़ा (85.69 मीटर) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। जापान एशियाई खेल 2026 के लिए किया क्वालीफाई रोहित ने इस महा-थ्रो के साथ ही नागोया, जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने वर्ष 2022 में मनु डीपी द्वारा बनाए गए 84.35 मीटर के मीट रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता में रोहित की थ्रो सीरीज शानदार रही, जिसमें उन्होंने क्रमशः 77.71 मीटर, 77.63 मीटर, नो मार्क, 77.51 मीटर, 79.40 मीटर और अंत में 87.05 मीटर का जादुई आंकड़ा छुआ। अभ्यास की मेहनत प्रतियोगिता में रंग लाई: रोहित जीत के बाद रोहित यादव ने भावुक होते हुए कहा: "मैं अभ्यास के दौरान लगातार 86 और 87 मीटर की दूरी पार कर रहा था, लेकिन प्रतियोगिताओं में यह थ्रो नहीं निकल पा रहा था, जिससे मैं काफी परेशान था। आज आखिरी प्रयास में मुझे सही लय मिली और मैं यह मुकाम हासिल कर सका। इस प्रदर्शन से आगामी राष्ट्रमंडल खेल (ग्लास्गो) और एशियाई खेलों (जापान) के लिए मेरा आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।" गाँव में बंटी मिठाइयाँ, पिता ने जताया गर्व रोहित की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही मीरगंज के अदारी डभिया गाँव पहुंची, ग्रामीणों में जश्न का माहौल हो गया। पिता सभाजीत यादव (जो स्वयं मैराथन धावक रहे हैं) के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर रोहित की सफलता का जश्न मनाया। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और संभ्रांत नागरिकों ने इसे जौनपुर के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया है। एक नज़र में मुख्य परिणाम जैवलिन थ्रो: रोहित यादव (87.05 मीटर - स्वर्ण), यशवीर सिंह (83.72 मीटर - रजत), सचिन यादव (82.32 मीटर - कांस्य)। टीम चैंपियनशिप: रोहित के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 71 अंकों के साथ पुरुषों की टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

WWE स्क्रिप्टेड है या नहीं? स्टेज के पीछे का असली खेल तो अब Khali ने खोलकर रख दिया! GITN

Who's Gunning For Gadkari? | Using E20 Outrage To Push Out RSS's Man In The BJP?!! | Akash Banerjee

LIVE PC में वीडियो चलाते ही मचा हंगामा, मोदी हो गए EXPOSE! | Shakti Singh Gohil | Ram Mandir

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

From Kashmir to Dhurandhar: Inside India's Secret Wars ft. Aditya Raj Kaul | Shubhankar Mishra

Rahat indori | तुझ से नहीं मिलेंगे तो मर थोड़ी जायेंगे | best kavi sammelan | super hit mushaira

चंपत राय अभी कई लोगों के राज खोलेंगे, मोदी-RSS पर फटेगा 'बम'? Ayodhya | Ram Mandir | Abhay Dubey

वो मैच जिसने धोनी को दुनिया का सबसे महान कप्तान बना दिया I Ind vs Aus I 90's Cricket Kid

ईरान-US के बीच फिर शुरु हुआ युद्ध, शेयर मार्केट में 'स्वाहा' |Trump | US-Iran | Share Market | Stock

किस वजह से अचानक शरजील और उमर ख़ालिद पर कोर्ट ने बदल दिया फैसला ? Millat Times

Treasurer trapped after writing letter, Trust President expresses faith in Modi, Nripendra on tar...

अनुज चौधरी के भाई को फांसी की सजा! कोर्ट के फैसले से हाहाकार | Anuj Chaudhary Brother | the live tv

Ram Mandir Donation Scam LIVE: चढ़ावे का पैसा गर्लफ्रेंड पर उड़ाया | Avinash Shukla | SIT | Breaking

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

Full Donald Trump NATO press conference: President addresses Iran war, tariffs and AI

Mahaul Kya Hai : VHP का माहौल क्या है ? | ट्रस्ट के सदस्यों में माहौल क्या है ? Rajiv Ranjan

Saayoni Ghosh के साथ बड़ा कांड! भारी पड़ी TMC से गद्दारी! ASP Anuj Chaudhary के भाई को फांसी की सजा!

BREAKING: US conducts additional strikes against Iran after Trump says 'ceasefire is over'

Not Ram Mandir. Not Ethanol. This Is the Real Scam!

