Delhi Flood 2025: दिल्ली में यमुना हुईं बेकाबू, पॉश इलाकों-राहत कैंपों में घुसा बाढ का पानी!

#yamunaflood #yamunaflood #delhiflood #floodindelhi #floodvideo #delhifloodalert #delhifloods राजधानी दिल्ली में यमुना रौद्र रूप में बह रही है। यमुना का पानी खादर में उफान मार रहा है। कई दिनों से लोगों को खादर क्षेत्र छोड़ने के लिए मुनादी करवाई जा रही थी, लेकिन लोग अपने घरों में डटे रहे। बुधवार तड़के पानी जब उनके घरों में लबालब भर गया और उनकी जान पर बन गई तब वह प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगाने लगे। बोट क्लब ने सौ अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है। गढ़ी मांडू गांव के एक ग्रामीण ओमवीर व खादर से बाइक से गुजर रहे संतोष शर्मा नाम के एक व्यापारी लापता हैं। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई हैं। बदरपुर खादर, गढ़ी मांडू, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना बाजार, यमुना खादर स्थित विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन में लबालब पानी भर गया। यमुना खादर में प्रधान गार्डन क्षेत्र में भी चार फीट तक पानी भर गया। यहां रहने वाले लोग पानी से होते हुए घर का सामान ले जाते हुए नजर आए। इसके अलावा बच्चों को थर्मोकोल सीट को नाव बनाकर बाहर निकाला गया। जलस्तर से प्रभावित लोगों की बरसात भी परीक्षा ले रही है। अब तक करीब 15 हजार लोग राहत शिविरों में पहुंचे हैं।  पर्याप्त संख्या में राहत शिविर नहीं है। लोग फुटपाथ, डिवाइडर पर तिरपाल डालकर रह रहे हैं। कई लोगों के पास तिरपाल भी नहीं है। बुधवार को हालात यह थे एक महिला सड़क पर वर्षा में हाथ में छतरी लेकर खाना बना रही थी। वहीं लोग आपदा में अवसर भी ढूंढ रहे हैं। शिविरों में ऐसे लोग भी पहुंच गए जो खाने व दूसरी सुविधाओं के चक्कर में पहुंच गए। यमुना किनारे बने पिकनिक स्पॉट दिल्ली के दिल वाले यमुना की ऐसी झलक देखने को बेताब हैं। क्योंकि आम दिनों यमुना के क्या हालात रहते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। यमुना किनारे पिकनिक स्पाट बने हुए हैं। सिग्नेचर ब्रिज वद पुश्ता रोड पर लोग पर दोस्तों व परिवार के साथ यमुना का बदला रूप देखने पहुंच रहे हैं। ​आपको बता दें कि दिल्ली का यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट बुधवार को ही जलमग्न हो गए थे। कल यहां पानी का स्तर और बढ़ गया था। इसके अलावा, मयूर विहार में भी यमुना का पानी ऊपर आ गया है जिसके बाद कई लोगों को राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। निगमबोध घाट, पुराना लोहा पुल, ISBT, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ में भी पानी कॉलोनियों में घुस चुका है। इधर कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है जिसके बाद यहां भी कुछ इलाकों में पानी भर गया है। आज भी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बेला रोड पर यमुना नदी का उफान वाहन और इमारतों के लिए खतरे में बदल गया, पानी में कई वाहन डूब गए और कई इमारतें जलमग्न हो गईं। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार इलाके में राहत कैंपों में घुसा पानी। बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बुधवार शाम जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल का जलस्तर 207.48 मीटर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #amarujalanews #hindinews देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ : https://whatsapp.com/channel/0029Va9l... हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें -   / amarujala   ट्विटर पर फॉलो करें -   / amarujalanews   इंस्टाग्राम पर फॉलो करें -   / amarujala   अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb

Delhi : Chhath Pooja पर साफ दिखने वाली Yamuna में फिर से ज़हरीला झाग और काला पानी | Ground Report
▶︎

Delhi : Chhath Pooja पर साफ दिखने वाली Yamuna में फिर से ज़हरीला झाग और काला पानी | Ground Report

कुछ भी करना पर चुलबुल पांडे के चश्मे को हाथ मत लगाना - Salman Khan Dabangg 2 Movie Action Scene
▶︎

कुछ भी करना पर चुलबुल पांडे के चश्मे को हाथ मत लगाना - Salman Khan Dabangg 2 Movie Action Scene

Amitabh Bachchan, Rahul Gandhi, Gautam Adani & Many Attends  Supriya Sule Daughter marriage Ceremony
▶︎

Amitabh Bachchan, Rahul Gandhi, Gautam Adani & Many Attends Supriya Sule Daughter marriage Ceremony

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने किया Kapil Sharma को नमस्ते | Kapil Sharma Show | New Episode
▶︎

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने किया Kapil Sharma को नमस्ते | Kapil Sharma Show | New Episode

See How a 453kg Giant Bluefin Tuna Is Flawlessly Carved in Seconds
▶︎

See How a 453kg Giant Bluefin Tuna Is Flawlessly Carved in Seconds

Man Builds HIDDEN LOG CABIN to Survive Wild Animals | by @Ruslan in the Woods
▶︎

Man Builds HIDDEN LOG CABIN to Survive Wild Animals | by @Ruslan in the Woods

Inside The World Of Bageshwar Baba!😳
▶︎

Inside The World Of Bageshwar Baba!😳

Delhi Flash Floods| दिल्‍ली की 'बाढ़' के लिए Yamuna का कोई दोष नहीं, ये Satellite तस्‍वीरें सबूत हैं
▶︎

Delhi Flash Floods| दिल्‍ली की 'बाढ़' के लिए Yamuna का कोई दोष नहीं, ये Satellite तस्‍वीरें सबूत हैं

AAJTAK 2 LIVE | MONSOON | Mumbai में बारिश से भारी तबाही, महाराष्ट्र के कई शहरों में रेड अलर्ट !|
▶︎

AAJTAK 2 LIVE | MONSOON | Mumbai में बारिश से भारी तबाही, महाराष्ट्र के कई शहरों में रेड अलर्ट !|

When Animals Surprise Photographers in the Sweetest Way! 😍
▶︎

When Animals Surprise Photographers in the Sweetest Way! 😍

Best Street Food In Punjab | Jalandhar Street Food | Indian Street Food
▶︎

Best Street Food In Punjab | Jalandhar Street Food | Indian Street Food

Surviving -50°C: How Shepherds COOKS and SLEEPS in a Frozen Tent
▶︎

Surviving -50°C: How Shepherds COOKS and SLEEPS in a Frozen Tent

Yamuna Crosses Danger Mark: यमुना के रौद्र रूप से दिल्ली में हाहाकार! देखें लाइव रिपोर्ट! | Rain
▶︎

Yamuna Crosses Danger Mark: यमुना के रौद्र रूप से दिल्ली में हाहाकार! देखें लाइव रिपोर्ट! | Rain

10 Massive Dam Failures Caught On Camera
▶︎

10 Massive Dam Failures Caught On Camera

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||
▶︎

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

Mumbai Heavy Rain : महाराष्ट्र में किन किन इलाकों में मॉनसूनी आफत? Maharashtra Heavy Rain
▶︎

Mumbai Heavy Rain : महाराष्ट्र में किन किन इलाकों में मॉनसूनी आफत? Maharashtra Heavy Rain

Delhi में मॉनसून से पहले बड़ी तैयारी! नदी-नालों की सफाई, जलभराव रोकने का प्लान | Monsoon 2026
▶︎

Delhi में मॉनसून से पहले बड़ी तैयारी! नदी-नालों की सफाई, जलभराव रोकने का प्लान | Monsoon 2026

Most Cheap Street food in Afghanistan | Kabuli pulao, Roasted Chicken, Biryani recipe, Punjabi Curry
▶︎

Most Cheap Street food in Afghanistan | Kabuli pulao, Roasted Chicken, Biryani recipe, Punjabi Curry

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput
▶︎

Ram Mandir Chori | Nitish Rajput

MOST CHEAP STREET FOOD IN AFGHANISTAN | KABULI PULAO | ROAS CHICKEN | BIRYANI RECIPE | STREET FOOD
▶︎

MOST CHEAP STREET FOOD IN AFGHANISTAN | KABULI PULAO | ROAS CHICKEN | BIRYANI RECIPE | STREET FOOD