रामरक्षा प्रवचन-४६ | भगवान को दृढ़ता से थामे कैसे रखें? — श्रीराम और सुग्रीव की कथा का दिव्य रहस्य
रामरक्षा पर पिछले प्रवचन में, ‘नाभिं जाम्बवदाश्रयः’ इस पंक्ति के विवेचन के अंतर्गत, ‘परमात्मा को मानव का कौन-सा गुण सबसे अधिक प्रिय है’ यह स्पष्ट करने के पश्चात्, सद्गुरु अनिरुद्ध बापू ५ जनवरी २००६ को किए गए रामरक्षा प्रवचन में अगली पंक्ति अर्थात् ‘सुग्रीवेशः कटि पातु’ — ‘सुग्रीव के स्वामी भगवान श्रीराम मेरी कटि (कमर) की रक्षा करें’ — का विवेचन कर रहे हैं। सर्वप्रथम रामचरित्र के वानरराज सुग्रीव की कथा का संक्षिप्त वर्णन करते हुए वे ‘सुग्रीव’ शब्द का अर्थ भी समझाते हैं। ‘ग्रीव’ अर्थात् ‘गला’ और ‘सु-ग्रीव’ अर्थात् ‘सुंदर गले वाला’। यह अर्थ जानने के बाद हमारे मन में स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठता है कि गले और कटि-प्रदेश का आपस में क्या संबंध हो सकता है? और मुख्य बात यह कि अब तक की प्रत्येक पंक्ति में भगवान श्रीराम के लिए प्रयुक्त विशेषणों और नामों का हमारे जीवन से कितना निकट संबंध है, यह सद्गुरु बापू समझा चुके हैं; ऐसे में इस पंक्ति का हमारे जीवन से क्या संबंध हो सकता है, यह जिज्ञासा भी जागृत होती है। यहाँ ‘सुग्रीवेशः कटि पातु’ इस पंक्ति के संदर्भ में सुग्रीव की कथा का वर्णन करते हुए सद्गुरु अनिरुद्ध, ‘स्वामी’ शब्द का वास्तविक अर्थ स्पष्ट करते हैं। साथ ही, रामचरित्र में जहाँ से सुग्रीव की कथा आरंभ होती है, उस कालनेमि राक्षस के विषय में भी वे बताते हैं कि कालनेमि कौन है, उसका हमारे जीवन से क्या संबंध है, और हम किस प्रकार उसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। साथ ही, सुग्रीव की कथा के माध्यम से वे दैनिक जीवन के उदाहरणों द्वारा हमारे स्वभाव के सबसे बड़े विरोधाभास को भी उजागर करते हैं। विशेष रूप से, भक्तिमार्ग पर आने के बाद भी यह विरोधाभास हमारे भीतर बना रहता है। हम भक्तिमार्ग पर कदम रखते हैं, सद्गुरु के मार्गदर्शन में हमारी भक्ति धीरे-धीरे हमारे जीवन को सुंदर आकार देने लगती है; परंतु सच्चे मन से भक्ति करने की इच्छा होने पर भी, सुग्रीव की कथा से प्रकट होने वाला हमारे स्वभाव का वही विरोधाभास भक्तिमार्ग पर हमारी प्रगति को धीमा कर देता है। यदि समय पर ही उसका उपाय न किया जाए, तो उसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं, इस विषय में सद्गुरु बापू संत जनाबाई की एक कथा के माध्यम से सावधान करते हैं। अंत में वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि जीवन का वह सबसे बड़ा संकट कौन-सा है, जिसके सामने संसार की अन्य सभी विपत्तियाँ तुच्छ हैं; तथा उससे बचने का ‘रामबाण’ उपाय भी बताते हैं। साथ ही, वे हमारे जीवन में भगवान को ‘दृढ़ता से थामे रखने’ का उपाय भी समझाते हैं। #aniruddhabapu #ramraksha #ramrakshapravachan ©℗ ---------------------------------- Join the WhatsApp Channel - https://whatsapp.com/channel/0029Vb9c... For more information about Sadguru Shree Aniruddha (Bapu) - Aniruddha Devotion Sentience site - https://aniruddha-devotionsentience.com/ Samirsinh Dattopadhye blog - https://sadguruaniruddhabapu.com Watch live events - https://www.aniruddha.tv Know more about the Devotional Services carried out under the guidance of Sadguru Shree Aniruddha (Bapu) - http://www.aniruddhasadm.com https://aniruddha-aadeshpathak.com ----------------------------------

रामरक्षा प्रवचन-४७ | बल, भक्ति और संरक्षण — रामभक्त हनुमानजी का महान रहस्य | Aniruddha Bapu

शुक्रवार के दिन सभी ग्रहों से मुक्ति दिलाएगा ये #सुंदरकाण्ड पाठ मात्र 30 मिनट सुन लेना ~ #sundarkand

पानी - कब, कितना, कैसे पिएं? कब्ज, शुगर, BP, IBS की जड़ पानी? | Dr Parmeshwar Arora Podcast

Gaur Gopal Das ने सुनाया अपने पहले प्यार का अनसुना किस्सा | 😱The Kapil Sharma Show #comedy

रामरक्षा प्रवचन - 1 । रामनाम के सर्वश्रेष्ठ स्तोत्रमंत्र की महिमा । Aniruddha Bapu

मन को वश में करने का एकमात्र गुप्त नियम! | कलयुग का हैलोजन लाइट वाला सच |Shri Premanand Ji Maharaj🙏😌

श्री कृष्ण लीला | श्रीमद भगवद गीता सार | मोक्षदा एकादशी | गीता जयंती विशेष | Mahabharat | Pen Bhakti

LIVE 🔴 July 10, Ashadh Friday Dashami Tithi Shiva Mahapuran Katha Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore...

भगवान जगन्नाथ की संपूर्ण कथा | The Untold Mystery of Jagannath Puri

शरीर पर हुए पांच गांठ, और जीवन बना कठिन | Aniruddha Bapu Anubhav | Health | Mumbai

अनिरुद्ध बापू की कृपा: भीषण आग से कैसे बची जान? | Aniruddha Bapu Anubhav | Disaster | Nashik

Vishal Chaturvedi On Neem Karoli Baba, Hanuman Ji, Kainchi Dham, Hanuman Ansh & More | @RJRaunac

Live 🔴 श्री शिव महापुराण कथा | प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले Shiv Mahapuran Katha Pradeep Mishra

नामजप क्यों सबसे शक्तिशाली है ? रामकृष्ण परमहंस , audiobook hindi

kumar vishwas के जीवन पर osho की philosophy का क्या असर है?

Aastha To AI, Ram Mandir To Gen Zs; Jagadguru Shankaracharya On Frankly SPeaking With Navika Kumar

बापू सिखाते है हमे चौकन्ना रहना | Aniruddha Bapu Anubhav | Distress Relief

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video|🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN |Full HD

देवगुरु बृहस्पति की पूरी कहानी — स्वर्ग का सबसे बड़ा रहस्य | The Untold Story of Guru Brihaspati

