त्रिपुर सुंदरी मंदिर जबलपुर। Tripur Sundari Jabalpur। Mata Temple। 4K। दर्शन 🙏

जय माता दी. आप सबका हमारे कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन, भक्तों, देश में मां शक्ति के अनेक चमत्कारिक मंदिर हैं इन्ही में से आज हम आपको माता के एक ऐसे स्वरूप के दर्शन कराते हैं, जिनके दर्शन मात्र से लौकिक और पारलौकिक वैभव सहज ही प्राप्त हो जाते हैं, और वो सुंदर स्वरुप हैं माँ त्रिपुर सुंदरी, जिनके दर्शनों की महिमा का गुणगान संभव नहीं है। भक्तों, माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर जबलपुर से लगभग 13 किलोमीटर दूर तेवर में भेड़ाघाट रोड पर स्थित है, वैसे तो यह मंदिर बहुत प्राचीन है पर मंदिर का पुनरुत्थान लगभग 42 वर्ष पूर्व किया गया था, मंदिर के इतिहास से सम्बंधित एक कथा के अनुसार तेवर में महाराज कर्णदेव का राज्य था राजा कर्ण, देव माँ त्रिपुर सुंदरी को अपना इष्ट मानते थे और मां त्रिपुर सुंदरी ही राजा कर्ण देव की कुलदेवी भी थी, राजा कर्ण देव मां त्रिपुर सुंदरी की बड़े ही भाव से पूजा आराधना किया करते थे, कहा जाता है कि राजा कर्ण देव मां त्रिपुर सुंदरी के सम्मुख यज्ञ में अपने आप को समर्पित कर दिया करते थे जिससे प्रसन्न होकर मां त्रिपुर सुंदरी राजा कर्ण देव को जीवित कर उनके वज़न बराबर ही सोना उन्हें दे दिया करती थी, उस सोने से राजा कर्ण देव प्रजा की सेवा किया करते थे इसलिए राजा कर्ण देव के राज्य में सभी प्रकार के वैभव उपस्थित थे तथा प्रजा बहुत सुखी थी. भक्तों समय बड़ा बलवान है, समय के प्रभाव से रात दिन, सुख -दुःख , जय -पराजय, हानि लाभ आते ही रहते हैं, राजा कर्ण देव के साथ भी यही हुआ समय का पहिया घूमा और राजा कर्ण देव का राज्य और अस्तित्व समय के पहिए के साथ विलुप्त हो गया, तेवर में जहां राजा कर्ण देव ने माँ त्रिपुर सुंदरी की स्थापना की थी उस स्थान पर खंडहर बन गए, इन्ही खंडहरों में एक गड़रिया लगभग ४२-४३ वर्ष पूर्व भेड़ चराया करता था, वो भेड़ो को वहीँ लेकर जाने लगा जहाँ महल में राजा कर्ण देव ने माँ त्रिपुर सुंदरी का मंदिर बनाया था, अब माता की मूर्ति खंडहरों में दबी हुयी थी, कुछ ज्ञानी विद्वान महापुरषो ने वहां आकर माता की मूर्ति को खंडहरों से निकालकर पुनः स्थापना की। जो आज वर्तमान मंदिर आप देख रहे हैं ये वही मंदिर है जिसका निर्माण कार्य माता की पुनर -स्थापना के समय किया गया था। Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #hinduism #matatripursundari #mata #tilak #temple