Bahraich के अंदरूनी इलाकों में दंगाइयों द्वारा मचाई गई तबाही की पहली Ground Report

#bahraichviolence #uttarpradesh #groundreport यूपी का जिला बहराइच सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है. रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद इलाके में हिंसा फैल गई. नतीजा ये रहा कि इस हिंसा में एक युवक की मौत के बाद बहराइच दंगे की चपेट में आ गया. दरअसल, 13 अक्टूबर रविवार को बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार से प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी. यात्रा के दौरान डीजे बजाया जा रहा था. स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, डीजे पर कुछ ऐसा गाना बजाया जा रहा था, जिससे कि तनाव की स्थिति बन गई. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस गाने का विरोध करते हुए इसे बंद करने को कहा. यहीं से बवाल शरू हो गया. इस बीच यात्रा में शामिल रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा एक घर की छत पर चढ़ कर वहां लगे हरे रंग के झंडे को उतारकर भगवा ध्वज फहराने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. आरोप है कि इससे नाराज मुस्लिम पक्ष के लोग उसे घसीट ले गए और पिटाई के बाद हत्या कर दी. हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल बहराइच में दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा. महसी तहसील गेट पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया. हत्या से गुस्साए लोगों ने सोमवार को आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. न्यूज़लॉन्ड्री की टीम ने ग्राउंड पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की. घटनास्थल से 15 किलोमीटर पहले से ही भारी पुलिस तैनात है. वाहनों की एंट्री पर बैन है. अघोषित कर्फ्यू जारी है. इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. घटनास्थल तक कई जगहों पर भारी बैरिकेडिंग है. जहां पर हमें भी रोका गया. हालांकि, प्रेस कार्ड दिखाने के बाद एंट्री मिल गई. इस बीच रास्ते में कई वाहन जलते मिले. दुकानें बंद पड़ी हैं, माहौल इतना खराब है कि इलाके में कोई बात करने को तैयार नहीं है. लोग गाड़ी देखकर ही घरों में छुप रहे हैं. मौके पर पहुंचने पर कई घरों, दुकानों और वाहनों में आग लगी दिखती है. बाइक शोरूम, अस्पताल और मेडिकल स्टोरी आदि को आग के हवाले कर दिया गया है. जिनके घरों में आगजनी की गई है, उन्होंने फिलहाल हरदी पुलिस चौकी में शरण ली हुई है. वहीं, आगजनी के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हमने आगजनी के पीड़ितों से बात की. इसके अलावा मृतक मिश्रा के परिजनों से भी बात की. देखिए बहराइच से हमारी ये वीडियो रिपोर्ट. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://hindi.newslaundry.com/subscri... हमारे नए एनएल सेना प्रोजेक्ट में योगदान दें : https://pages.razorpay.com/pl_On59YPp... अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप- https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री के उतपाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं. यहां खरीदें : https://kadakmerch.com/collections/ne... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi  

किसकी Funding, कितनी आई Public, Cockroach Janta Party के Protest में और क्या देखा | Anmol Pritam
▶︎

किसकी Funding, कितनी आई Public, Cockroach Janta Party के Protest में और क्या देखा | Anmol Pritam

अपने ही जाल में फंसे प्रधानसेवक | 3 चहेते मुख्यमंत्रियों ने किया बेड़ा गर्क | Deepak Sharma |
▶︎

अपने ही जाल में फंसे प्रधानसेवक | 3 चहेते मुख्यमंत्रियों ने किया बेड़ा गर्क | Deepak Sharma |

Turkey की Israel को सीधी चुनौती, Pakistan में फ़ेल मो साद का प्लान? || Ashok Kumar Pandey
▶︎

Turkey की Israel को सीधी चुनौती, Pakistan में फ़ेल मो साद का प्लान? || Ashok Kumar Pandey

Quran में Jerusalem का नाम नहीं — फिर Islam में इसका इतना महत्व क्यों? | Dr. Vikas Divyakirti
▶︎

Quran में Jerusalem का नाम नहीं — फिर Islam में इसका इतना महत्व क्यों? | Dr. Vikas Divyakirti

I Explored China’s Most Beautiful Village 🇨🇳
▶︎

I Explored China’s Most Beautiful Village 🇨🇳

"Modi Shifts to Iran? Israel Stunned as Delhi Changes Stance | Turkey-Pak Now in Crosshairs"
▶︎

"Modi Shifts to Iran? Israel Stunned as Delhi Changes Stance | Turkey-Pak Now in Crosshairs"

Delhi के Sarojini Nagar के Ring Road Market में व्यापारियों की दुकानों पर संकट, Sharad Sharma Report
▶︎

Delhi के Sarojini Nagar के Ring Road Market में व्यापारियों की दुकानों पर संकट, Sharad Sharma Report

भारत के एक नौजवान ने ट्रंप की चिंता बढ़ाई, नेतान्याहू के खिलाफ हो रहे यहूदी
▶︎

भारत के एक नौजवान ने ट्रंप की चिंता बढ़ाई, नेतान्याहू के खिलाफ हो रहे यहूदी

Passport Not Proof of Citizenship? क्या है भारतीय नागरिकता का सबूत? | Ashutosh Analysis
▶︎

Passport Not Proof of Citizenship? क्या है भारतीय नागरिकता का सबूत? | Ashutosh Analysis

मुख्यमंत्री और ऐसा फ्रॉड? Bhagwant Mann के खिलाफ सबूतों का अंबार लगा ! | Punjab, AAP | Harsh Kumar
▶︎

मुख्यमंत्री और ऐसा फ्रॉड? Bhagwant Mann के खिलाफ सबूतों का अंबार लगा ! | Punjab, AAP | Harsh Kumar

चापलूसी चलीसा, ईरानी थाली, EMI वाली और NewsClick की बातें | NL Tippani 286
▶︎

चापलूसी चलीसा, ईरानी थाली, EMI वाली और NewsClick की बातें | NL Tippani 286

Bahraich में रामगोपाल मिश्रा का गाँव.. दंगों की जो सच्चाई बताई.. Yogi भी दंग रह जाएँगे
▶︎

Bahraich में रामगोपाल मिश्रा का गाँव.. दंगों की जो सच्चाई बताई.. Yogi भी दंग रह जाएँगे

भाषण मत दो मुझे ! | जिनके बच्चे जलकर मरे उनसे क्या कह दिया मुख्यमंत्री ने ? | Deepak Sharma |
▶︎

भाषण मत दो मुझे ! | जिनके बच्चे जलकर मरे उनसे क्या कह दिया मुख्यमंत्री ने ? | Deepak Sharma |

योगी के सिपाही ने खोला बड़ा भ्रष्ट्राचार ! 'आग बुझाने के लिए 3 लाख की बाइक 11 लाख में खरीदी गई'
▶︎

योगी के सिपाही ने खोला बड़ा भ्रष्ट्राचार ! 'आग बुझाने के लिए 3 लाख की बाइक 11 लाख में खरीदी गई'

Ayodhya main Chande ka Dhanda | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E53
▶︎

Ayodhya main Chande ka Dhanda | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E53

कौन माई का लाल है जो मदरसों को मिटा सके ? पहली बार इतने गुस्से में दिखे मौलाना | Arshad madni
▶︎

कौन माई का लाल है जो मदरसों को मिटा सके ? पहली बार इतने गुस्से में दिखे मौलाना | Arshad madni

26 June 2026 | Aaj Ki 50 Sabse Badi Khabrein | Top 50 Breaking News Today | Ravish Kumar Prime Time
▶︎

26 June 2026 | Aaj Ki 50 Sabse Badi Khabrein | Top 50 Breaking News Today | Ravish Kumar Prime Time

Sambhal हिंसा का पूरा सच: परत दर परत | Ground Report
▶︎

Sambhal हिंसा का पूरा सच: परत दर परत | Ground Report

Bahraich Violence:  बहराइच हिंसा के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम
▶︎

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम

Patna’s Yarpur Slum: Life Inside Bankipur’s Forgotten Mahadalit Basti,Ground Report #patna #bankipur
▶︎

Patna’s Yarpur Slum: Life Inside Bankipur’s Forgotten Mahadalit Basti,Ground Report #patna #bankipur