आओ रानी हम ढोएंगे पालकी। नेहरू जी पर बाबा नागार्जुन का व्यंगय। Aao Rani Ham Dhoyenge Palki. Nagarjun
आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी, यही हुई है राय जवाहरलाल की रफ़ू करेंगे फटे-पुराने जाल की यही हुई है राय जवाहरलाल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी! आओ शाही बैण्ड बजायें, आओ बन्दनवार सजायें, खुशियों में डूबे उतरायें, आओ तुमको सैर करायें उटकमंड की, शिमला-नैनीताल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी! तुम मुस्कान लुटाती आओ, तुम वरदान लुटाती जाओ, आओ जी चाँदी के पथ पर, आओ जी कंचन के रथ पर, नज़र बिछी है, एक-एक दिक्पाल की छ्टा दिखाओ गति की लय की ताल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी ! सैनिक तुम्हें सलामी देंगे लोग-बाग बलि-बलि जायेंगे दॄग-दॄग में खुशियां छ्लकेंगी ओसों में दूबें झलकेंगी प्रणति मिलेगी नये राष्ट्र के भाल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी! बेबस-बेसुध, सूखे-रुखडे़, हम ठहरे तिनकों के टुकडे़, टहनी हो तुम भारी-भरकम डाल की खोज खबर तो लो अपने भक्तों के खास महाल की! लो कपूर की लपट आरती लो सोने की थाल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी! भूखी भारत-माता के सूखे हाथों को चूम लो प्रेसिडेन्ट की लंच-डिनर में स्वाद बदल लो, झूम लो पद्म-भूषणों, भारत-रत्नों से उनके उद्गार लो पार्लमेण्ट के प्रतिनिधियों से आदर लो, सत्कार लो मिनिस्टरों से शेकहैण्ड लो, जनता से जयकार लो दायें-बायें खडे हज़ारी आफ़िसरों से प्यार लो धनकुबेर उत्सुक दिखेंगे, उनको ज़रा दुलार लो होंठों को कम्पित कर लो, रह-रह के कनखी मार लो बिजली की यह दीपमालिका फिर-फिर इसे निहार लो यह तो नयी-नयी दिल्ली है, दिल में इसे उतार लो एक बात कह दूँ मलका, थोडी-सी लाज उधार लो बापू को मत छेडो, अपने पुरखों से उपहार लो जय ब्रिटेन की जय हो इस कलिकाल की! आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी! रफ़ू करेंगे फटे-पुराने जाल की यही हुई है राय जवाहरलाल की आओ रानी, हम ढोयेंगे पालकी!

Iran vs America WAR 2.0? खामेनेई का ताबूत IRAQ क्यों? 1 Coffin. 2 Countries. 80 Airstrikes.

Gewalttat an Gymnasium in Schongau: mehrere Verletzte, eine Festnahme | BR24

Guys, grab your POPCORN, this is going to be BRILLIANT! 😂😂

AfD: Alice Weidel attacks the government! "The axe against Germany"

अवकाश वाली सभ्यता। रामधारी सिंह दिनकर। #hindi_poetry #motivation #हिंदी

IS IT ALL OVER OR NOT? 💔❤️ They're revealing it now! | The Bachelors 2026 🌹| The Bachelors 2026 🌹

Zeenat Aman: The Journey of a Poor Girl | Old Actress Zeenat Aman Life Story | Zeenat Aman Biogra...

1000 Ameisen vs. Naturkatastrophe

Schweiz – Kolumbien Highlights | Achtelfinale, FIFA WM 2026 | sportstudio

🤔पटेल बन सकते थे, PM..फिर क्या हुआ||PATEL HISTORY||JAWAHARLAL NEHRU||MAHATMA GANDHI ||AANAND CHANDRA

Sam Bahadur की वो चेतावनी जिससे कांप गया था पाकिस्तान! 93,000 सैनिकों का सच | Dr. Vikas Divyakirti

Will Trump order the crushing of Russia?

AfD-Fraktionschefs sind fassungslos über den Haushaltsentwurf 2027! - AfD-Fraktion im Bundestag

Merz' Schulden-Desaster: Ökonom rechnet ab – Bernd Raffelhüschen im Interview

जिसने हिन्दी को नई पहचान दी | भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का पूरा जीवन परिचय | Hindi Sahitya

The 2026 FIFA World Cup is worse than you thought

When Ugrayudha Arrived at Hastinapur to Take Satyavati | The Fiercest Battle of the Mahabharata

Open ANY Lock without a key in a flash!Smart DIY Tips

WARNING: SPD-linked getaway driver "suddenly" vanished!

