Ayushman Bhava - अल्जाइमर | Alzheimer
अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है जो ज्यादातर 65 वर्ष की उम्र के आसपास होने वाली दिमाग से जुड़ी बीमारी है। शुरूआती लक्षण में रोगी बार-बार चीज़े भूलने लगता है, बात करने में सही शब्दों का याद न आना, लोगों या साधारण वस्तुओं को ना पहचान पाना जैसी कई बातें भूल जाते हैं। रोगियों के व्यवहार में भी काफी बदलाव आ जाता है। यह रोग उन कोशिकाओं को नष्ट कर देता है जो मस्तिष्क में एक दूसरे को जोड़ती हैं। यह तब होता है जब मस्तिष्क में प्लाक बनता है जिसमें बीटा एमिलॉयड होता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सोचने में सक्षम नहीं होता है और सरल कार्यों को पूरा करने की क्षमता भी नष्ट हो जाती है। समय के साथ-साथ, अल्जाइमर के लक्षण खराब होते जाते हैं, किसी व्यक्ति के लिए हाल ही की घटनाओं को याद रखना, कारणों और यहां तक कि उन लोगों को पहचानना मुश्किल हो जाता है जिन्हें वे जानते हैं। अल्जाइमर्स डिजीज डिमेंशिया का ही एक प्रकार है। 60 वर्ष की उम्र के आसपास होने वाली इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। मस्तिष्क कोशिकाओं में केमिकल्स की मात्रा को संतुलित करने के लिए दवाओं का प्रयोग किया जाता है। दवाओं के साथ-साथ रोगियों और उनके परिजनों को काउंसलिंग की भी आवश्यकता होती है। काउंसलिंग के तहत रोगी के लक्षणों की सही पहचान कर उसके परिजनों को उनसे निपटने की सटीक व्यावहारिक विधियां बतायी जाती हैं। इलाज जितना जल्द शुरू किया जाए इतना फायदा होता है। हमसे शनिवार सुबह 11 से 12 बजे इन नम्बर पर सवाल पूछ सकते हैं : 011-23445727, 011-23445730, साथ ही हमें फेसबुक, ट्विटर और मेल के द्वारा अपने सवाल भेज सकते हैं। Facebook Page - facebook.com/RajyaSabhaTV [email protected] Twitter Handle - @rajyasabhatv Doctor: Dr Manjari Tripathi, Professor, Department of Neurology, AIIMS Dr Ashok Kumar Sharma, Chief Medical Officer, Homeopathy, Directorate of AYUSH Dr V G Huddar, Associate Professor, Department of Kayachikitsa, AIIA Description- Date - 21 September 2019: अल्जाइमर | Alzheimer

Things they DON’T talk about out loud. Insights from 20 years of family therapy practice.

How to Restore a Broken Relationship

Combat at 17,000 Feet, Batra Top & Untold Truth of Kargil War Ft. Vishal Batra, Vikram Batra's Twin

Ayushman Bhava : काला मोतिया | Glaucoma

This Bassett Hound WAS Trying to Tell me Something…He Was Right | PUPDATE

Chichvarkin Saves Putin | Vitaly Portnikov

Jon Stewart on Trump's "Meritocracy" & Desi Lydic on MAGA Moving Iran Goalposts | The Daily Show

You Can Prevent Alzheimer’s: The New Science of Brain Health

Ayushman Bhava: ऑस्टियोपोरोसिस | Osteoporosis | हड्डियों की कमज़ोरी

The Metabolic Switch That Turns Your Brain Against Itself | David Perlmutter, MD

घुटनों की “ग्रीस” (Cartilage) खत्म | कैसे पहचानें और क्या करें? | Knee Pain | Knee Replacement

Heart Diseases, Heart Attack से बचना है तो खाने की थाली कैसी हो, डॉक्टर्स से जानिए | Sehat Ep.1223

Leqembi & Kisunla: New Alzheimer's Treatments Explained | Dr. Armen J. Moughamian

Ayushman Bhava - अस्थमा | Asthma

Caring for A Loved One With Early-Onset Alzheimer's | The Agenda

Episode #68 Black Bone Disease Explained: The Journey of Alkaptonuria | Rare Info Series #68 | ORDI

Alzheimer's Disease, Symptoms, Stages, Versus, dementia, Diagnosis Treatment, Causes | Health Guru

Alzheimer's and Dementia | 60 Minutes Full Episodes

Heart Attack से बचना है तो क्या खाएं, Acidity-हार्ट अटैक में कैसे करें फ़र्क | Sehat Interview Ep 01

