A Historical Place Gujari Mahal Hisar Haryana

हरियाणा के हिसार क़िले में स्थित गूजरी महल आज भी सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ और गूजरी की अमर प्रेमकथा की गवाही दे रहा है। गूजरी महल भले ही आगरा के ताजमहल जैसी भव्य इमारत न हो, लेकिन दोनों की पृष्ठभूमि प्रेम पर आधारित है। ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में १६३१ में बनवाना शुरू किया था, जो २२ साल बाद बनकर तैयार हो सका। हिसार का गूजरी महल १३५४ में फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने अपनी प्रेमिका गूजरी के प्रेम में बनवाना शुरू किया, जो महज़ दो साल में बनकर तैयार हो गया। गूजरी महल में काला पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जबकि ताजमहल बेशक़ीमती सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों में एक और बड़ी असमानता यह है कि ताजमहल शाहजहां ने मुमताज़ की याद में बनवाया था। ताज एक मक़बरा है, जबकि गूजरी महल फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने गूजरी के रहने के लिए बनवाया था, जो महल ही है। गूजरी महल की स्थापना के लिए बादशाह फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने क़िला बनवाया। यमुना नदी से हिसार तक नहर लाया और एक नगर बसाया। क़िले में आज भी दीवान-ए-आम, बारादरी और गूजरी महल मौजूद हैं। दीवान-ए-आम के पूर्वी हिस्से में स्थित कोठी फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ का महल बताई जाती है। इस इमारत का निचला हिस्सा अब भी महल-सा दिखता है। फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ के महल की बंगल में लाट की मस्जिद है। अस्सी फ़ीट लंबे और 29 फ़ीट चौड़े इस दीवान-ए-आम में सुल्तान कचहरी लगाता था। गूजरी महल के खंडहर इस बात की निशानदेही करते हैं कि कभी यह विशाल और भव्य इमारत रही होगी। सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ और गूजरी की प्रेमगाथा बड़ी रोचक है। हिसार जनपद के ग्रामीण इस प्रेमकथा को इकतारे पर सुनते नहीं थकते। यह प्रेम कहानी लोकगीतों में मुखरित हुई है। फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ दिल्ली का सम्राट बनने से पहले शहज़ादा फ़िरोज़ मलिक के नाम से जाने जाते थे। शहज़ादा अकसर हिसार इलाक़े के जंगल में शिकार खेलने आते थे। उस वक्त यहां गूजर जाति के लोग रहते थे। दुधारू पशु पालन ही उनका मुख्य व्यवसाय था। उस काल में हिसार क्षेत्र की भूमि रेतीली और ऊबड़-खाबड़ थी। चारों तरफ़ घना जंगल था। गूजरों की कच्ची बस्ती के समीप पीर का डेरा था। आने-जाने वाले यात्री और भूले-भटके मुसाफ़िरों की यह शरणस्थली थी। इस डेरे पर एक गूजरी दूध देने आती थी। डेरे के कुएं से ही आबादी के लोग पानी लेते थे। डेरा इस आबादी का सांस्कृतिक केंद्र था। एक दिन शहज़ादा फ़िरोज़ शिकार खेलते-खेलते अपने घोड़े के साथ यहां आ पहुंचा। उसने गूजर कन्या को डेरे से बाहर निकलते देखा तो उस पर मोहित हो गया। गूजर कन्या भी शहज़ादा फ़िरोज़ से प्रभावित हुए बिना न रह सकी। अब तो फ़िरोज़ का शिकार के बहाने डेरे पर आना एक सिलसिला बन गया। फ़िरोज़ ने गूजरी के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा तो उस गूजर कन्या ने विवाह की मंजरी तो दे दी, लेकिन दिल्ली जाने से यह कहकर इंकार कर दिया कि वह अपने बूढ़े माता-पिता को छोड़कर नहीं जा सकती। फ़िरोज़ ने गूजरी को यह कहकर मना लिया कि वह उसे दिल्ली नहीं ले जाएगा। 1309 में दयालपुल में जन्मा फ़िरोज़ 23 मार्च 1351 को दिल्ली का सम्राट बना। फ़िरोज़ की मां हिन्दू थी और पिता तुर्क मुसलमान था। सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने इस देश पर साढ़े 37 साल शासन किया। उसने लगभग पूरे उत्तर भारत में कलात्मक भवनों, किलों, शहरों और नहरों का जाल बिछाने में ख्याति हासिल की। उसने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी काम किए। उसके दरबार में साहित्यकार, कलाकार और विद्वान सम्मान पाते थे। दिल्ली का सम्राट बनते ही फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने महल हिसार इलांके में महल बनवाने की योजना बनाई। महल क़िले में होना चाहिए, जहां सुविधा के सब सामान मौजूद हों। यह सोचकर उसने क़िला बनवाने का फ़ैसला किया। बादशाह ने ख़ुद ही करनाल में यमुना नदी से हिसार के क़िले तक नहरी मार्ग की घोड़े पर चढ़कर निशानदेही की थी। दूसरी नहर सतलुज नदी से हिमालय की उपत्यका से क़िले में लाई गई थी। तब जाकर कहीं अमीर उमराओं ने हिसार में बसना शुरू किया था। किवदंती है कि गूजरी दिल्ली आई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद अपने घर लौट आई। दिल्ली के कोटला फ़िरोज़ शाह में गाईड एक भूल-भूलैया के पास गूजरी रानी के ठिकाने का भी ज़िक्र करते हैं। तभी हिसार के गूजरी महल में अद्भुत भूल-भूलैया आज भी देखी जा सकती है। क़ाबिले-गौर है कि हिसार को फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ के वक्त से हिसार कहा जाने लगा, क्योंकि उसने यहां हिसार-ए-फ़िरोज़ा नामक क़िला बनवाया था। 'हिसार' फ़ारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है 'क़िला'। इससे पहले इस जगह को 'इसुयार' कहा जाता था। अब गूजरी महल खंडहर हो चुका है। इसके बारे में अब शायद यही कहा जा सकता है- सुनने की फ़ुर्सत हो तो आवाज़ है पत्थरों में, उजड़ी हुई बस्तियों में आबादियां बोलती हैं।..

Gujari Mahal Hisar (ये डरावना था)- Part 1
▶︎

Gujari Mahal Hisar (ये डरावना था)- Part 1

7वर्ष की उम्र में हुआ वैराग्य 60 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद ठाकुर जी ने दिए साक्षात् दर्शन
▶︎

7वर्ष की उम्र में हुआ वैराग्य 60 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद ठाकुर जी ने दिए साक्षात् दर्शन

700 साल पुराना श्राप आज भी काम कर रहा है!  क्यों तुग़लक़ाबाद आज भी वीरान है?
▶︎

700 साल पुराना श्राप आज भी काम कर रहा है! क्यों तुग़लक़ाबाद आज भी वीरान है?

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging
▶︎

50 के बाद रोज़ 4 अंडे खाने का सच – कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा या ज़िंदगी बदलेगी? @StrongAging

हिसार (हरियाणा): टॉप 10" खुबसूरत और अनदेखी जगहे | Top 10 Places to Visit in Hisar | #hisarharyana
▶︎

हिसार (हरियाणा): टॉप 10" खुबसूरत और अनदेखी जगहे | Top 10 Places to Visit in Hisar | #hisarharyana

Ep 1 Patiala, Punjab | Qila Mubarak | Baba Aala Singh Samad | Patiala Market | Malwai Giddha
▶︎

Ep 1 Patiala, Punjab | Qila Mubarak | Baba Aala Singh Samad | Patiala Market | Malwai Giddha

Tribal Women Marriage Ceremony in Desert Pakistan | Unique Cultural Marriage in Village
▶︎

Tribal Women Marriage Ceremony in Desert Pakistan | Unique Cultural Marriage in Village

Gwalior and Chambal in 2 days 1 night
▶︎

Gwalior and Chambal in 2 days 1 night

राजा भोज की असली कहानी || The Real History of Raja Bhoj
▶︎

राजा भोज की असली कहानी || The Real History of Raja Bhoj

Nur Jahan Tomb I Painful Ending of Beauty I Bones of Mughal Empress Were Eaten By Dogs
▶︎

Nur Jahan Tomb I Painful Ending of Beauty I Bones of Mughal Empress Were Eaten By Dogs

Gujari Mahal Hisar (गुजरी महल की ये गुफाए चौंकाने वाली हैं):-Part2
▶︎

Gujari Mahal Hisar (गुजरी महल की ये गुफाए चौंकाने वाली हैं):-Part2

आपणे हिसार का इतिहास || (हिसार ऐ फिरोजा)Hisar ka itihaas||Hisar wiki in hindi ||Distic hisar history
▶︎

आपणे हिसार का इतिहास || (हिसार ऐ फिरोजा)Hisar ka itihaas||Hisar wiki in hindi ||Distic hisar history

KANKWARI FORT SARISKA RAJASTHAN Since 1611 | दिन में भी बहुत डर लगा 😨😳😨
▶︎

KANKWARI FORT SARISKA RAJASTHAN Since 1611 | दिन में भी बहुत डर लगा 😨😳😨

हरिद्वार बिलकुल अभी के दृश्य II Haridwar latest Update II Haridwar New Video
▶︎

हरिद्वार बिलकुल अभी के दृश्य II Haridwar latest Update II Haridwar New Video

Inside the Secret Royal Life of Amer Fort | Detailed Documentary
▶︎

Inside the Secret Royal Life of Amer Fort | Detailed Documentary

Podcast With Faqir Syed Saifuddin | Maharaja Ranjit Singh | Punjabi Podcast | EP 08 | Suno Punjab
▶︎

Podcast With Faqir Syed Saifuddin | Maharaja Ranjit Singh | Punjabi Podcast | EP 08 | Suno Punjab

Mithi: The Largest Hindu City in Pakistan’s Thar Desert
▶︎

Mithi: The Largest Hindu City in Pakistan’s Thar Desert

Jindal Tower Hisar Haryana
▶︎

Jindal Tower Hisar Haryana

Mohenjo daro: Unsealing an Ancient Indus City
▶︎

Mohenjo daro: Unsealing an Ancient Indus City

| Buria Fort | Yamunanagar Heritage | राजा महाराजाओं की बेशकीमती Car आज भी है इस किले में।
▶︎

| Buria Fort | Yamunanagar Heritage | राजा महाराजाओं की बेशकीमती Car आज भी है इस किले में।