2 महीने पहले लंदन जाते समय 'खुशबू कंवर' से ये बात बोलकर गए पति विपुल, अधूरा रह गया वादा!
2 महीने पहले लंदन जाते समय 'खुशबू कंवर' से ये बात बोलकर गए पति विपुल, अधूरा रह गया वादा! अहमदाबाद में हुए दुखद प्लेन क्रैश हादसे में बालोतरा की 21 साल की खुशबू कंवर राजपुरोहित की जान चली गई. खुशबू का ससुराल पाली में था और वह शादी के 5 महीने बाद पहली बार लंदन में अपने पति से मिलने जा रही थी. लेकिन उनका विमान हादसे में जान चली गई. खुशबू बुधवार, 11 जून को अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट गई थी. वह लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार हुई, लेकिन उड़ान के दौरान हुए हादसे में उसकी मौत हो गई. खुशबू के सास-ससुर इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमें पता होता कि हमारी बहू के साथ ऐसा होगा, तो हम उसे लंदन जाने ही नहीं देते." खुशबू की शादी इसी साल 18 जनवरी 2025 को जोधपुर के खाराबेरा पुरोहितान निवासी 25 साल के विपुल सिंह राजपुरोहित से हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी और उनका परिवार बहुत खुश था. शादी के दो महीने बाद विपुल वापस लंदन चले गए. वे लंदन के एक सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं. विपुल ने खुशबू से वादा किया था कि वह जल्द ही उसे लंदन बुला लेंगे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. खुशबू का अपने पति से मिलने का सपना अधूरा रह गया. जैसे ही विपुल को हादसे की खबर मिली, वह लंदन से भारत के लिए रवाना हो गए. खुशबू के ससुराल वाले मूल रूप से जोधपुर के खाराबेरा पुरोहितान गांव के हैं, लेकिन पिछले करीब 30 सालों से वे पाली शहर के जवाहर नगर मंडिया रोड पर रह रहे हैं. खुशबू के ससुर गजेंद्र सिंह राजपुरोहित पाली में कपड़े के व्यापारी हैं. उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. लंदन जाने से पहले खुशबू 11 जून को अपने पिता के साथ पाली आई थी. यहां उन्होंने अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लिया और शाम करीब छह बजे अपने जेठ और पिता के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हो गईं. 12 जून को उन्होंने अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट ली थी. इस दुखद हादसे के बाद गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के परिवार को सांत्वना देने के लिए समाज के लोग, मोहल्ले वाले और कई जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे. पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, पूर्व पार्षद शिवराम जाट, रमेश परिहार, एडवोकेट महेंद्र सिंह राजपुरोहित, राजू तिवारी, शांतिलाल चौपड़ा सहित कई लोग गजेंद्र सिंह के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया खुशबू का जन्म 27 जून 2002 को हुआ था और प्लेन क्रैश हादसा भी 12 जून 2025 को हुआ है. इस हादसे ने खुशबू के मायके और ससुराल दोनों पक्षों को पूरी तरह से तोड़ दिया है. उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि खुशबू अब इस दुनिया में नहीं है. खुशबू की सास की आंखों से तो आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं खुशबू का अहमदाबाद एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए दिखाई दे रही है. राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak

Ahmedabad Plane Crash: खुशबू के गम में परिजन बेसुध, आसमान भी जमकर रोया! |

Ahmedabad Plane Crash : पिता का Khushboo Rajpurohit को आखिरी मैसेज | Air India Plane Crash

Top Brilliant Recycling and Manufacturing Mass Production Factory Process Videos

Ahmedabad Plane Crash: जानिए Khushbu Rajpurohit की पूरी कहानी | Air India | Breaking News

Ahmedabad Plane Crash: DNA टेस्ट के बाद Khushbu का शव परिजनों को सुपुर्द,परिवार का रो -रोकर बुरा हाल

Ahmedabad Plane Crash: Khushboo की शादी का Video Social Media पर Viral, लग रही थी एकदम राजकुमारी

Ahmedabad Plane Crash Know the full story of Khushbu Rajpurohit | Air India | Top News | Latest

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

Ahmedabad Plan हादसे की शिकार खुशबू का अस्तित्व फरीदाबाद से जुड़ा...

Sawai Madhopur 7 महीने में 25 शादियां करने वाली एक दुल्हन की रोचक कहानी

Air India Plane Crash: Ahemedabad Plane Crash में Dr. Prateek Joshi का पूरा परिवार हुआ खत्म

Air India 171: Heartbreaking Stories from a Flight That Never Landed

EP 2277: Where was Ali Khamenei’s body kept for 4 months? The Mossad plot to stop the final journey

Rajasthan की बेटी खुशबू के साथ हुए हादसे से फैला घर में सन्नाटा,देखें घर के आगे से ग्राउंड रिपोर्ट ~

चंबल के बीहड़ों में कैसे रहता था डकैत जगन गुर्जर ? दूध बेचने से लेकर गैंग बनाने तक की पूरी कहानी !

बालोतरा की बिटिया खुशबू राजपुरोहित की सिर्फ यादे बाकी,परिजन बोले ऐसा होगा सोचा नही था...

Jodhpur की बहु खुशबू के घर में छाया मातम,देखें ग्राउंड रिपोर्ट ~ Jodhpur News

Ahmedabad Plane Crash: Khushboo Rajpurohit का अंतिम संस्कार, लंदन से आए पति | Jodhpur | Rajasthan

Amazing Process of Making Millions of Padlocks & key In Factory | Manufacturing process

