43 वां रावत नाच महोत्सव 2020 स्मार्ट सिटी बिलासपुर छत्तीसगढ़ 43rd Rawat Nach Mahotsav 2020 Bilaspur
राउत नाच या राउत-नृत्य, यादव समुदाय का दीपावली पर किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में राउत लोग विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। गांव में प्रत्येक गृहस्वामी के घर में नृत्य के प्रदर्शन के पश्चात् उनकी समृद्धि की कामना युक्त पदावली गाकर आशीर्वाद देते हैं। टिमकी, मोहरी, दफड़ा, ढोलक, सिंगबाजा आदि इस नृत्य के मुख्य वाद्य हैं। नृत्य के बीच में दोहे गाये जाते हैं। ये दोहे भक्ति, नीति, हास्य तथा पौराणिक संदर्भों से युक्त होते हैं। राउत-नृत्य में प्रमुख रूप से पुरुष सम्मिलित होते हैं तथा उत्सुकतावश बालक भी इनका अनुसरण करते हैं। #लोकनृत्य #छत्तीसगढ़महतारी #जयछत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़चिन्हारी #जयजोहार #रावतनाचबिलासपुर #हमरबिलासपुर #hamarbilaspur #rautnach #Chhattisgarh
