Rani Durgawati Samadhi, Bargi Road, Jabalpur, MP| | रानी दुर्गावती समाधि स्थल

Rani Durgawati Samadhi, Bargi Road, Jabalpur, MP| | रानी दुर्गावती समाधि स्थल ‪@GauravGunjaGupta‬ #ranidurgavati #durgawati #jabalpur #jabalpurcity #jabalpurnews अभी मैं जबलपुर मध्य प्रदेश में हूं आज वीरों में वीरांगना रानी दुर्गावती का 461वांबलिदान दिवस है कल परिवार के साथ रानी दुर्गावती के अति पावन समाधि स्थल पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन स्थल पर रानी दुर्गावती के समाधि बनी है यह समाधि स्थल नर्रई नाला स्थल पर बना हुआ है। यहां शौर्य स्मारक है।समाधि स्थल पर प्राचीन पाषाण प्रतिमा है जिसमें रानी दुर्गावती हाथी पर सवार हैं और उसके बाजू में पाषाण की ही दुर्गावती की प्रतिमा हाथों में तलवार लिए हुए हैं हवन वेदी है। रानी की पूजा देवी की तरह की जाती है। समाधि स्थल के चारों तरफ प्रांगण में वीरांगना दुर्गावती की शौर्य गाथा के चित्र दीवार पर पेंटिंग से उकेरे गए हैं। प्रांगण के बीच में रानी दुर्गावती की भव्य विशाल प्रतिमा है और उनकी सवारी हाथी भी विराजमान है। इस स्थल पर नगरपालिक निगम जबलपुर द्वारा रानी दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान शपथपत्र भी अंकित है - ओ वीरांगना दुर्गावती हमने तुम्हें नहीं देखा लेकिन मातृभूमि की रक्षार्थ तुम्हारा प्रेरणा दायी आत्मोसर्ग हमें हमेशा देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। तुम्हारी स्मृति में हम नतमस्तक हैं।हम संकल्प लेते हैं कि तुम्हारा बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।जिस धरती को तुम अपने रक्त से सींचा है वह धरती कभी वीरों से खाली नहीं होगी। हम शपथ लेते हैं कि जाति भाषा और संप्रदाय की संकीर्णताओं से देश की एकता अखंडता को कभी खंडित नहीं होने देंगे।और देश की आजादी और अखंडता की रक्षा अपने रक्त की अंतिम बूंद तक करेंगे।(24-6-2009) आज मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश माननीय मोहन यादव दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पधार रहे हैं अतः रंग रोगन से समाधि स्थल चमचम रहा है। सुंदर वृक्षारोपण है।समाधि स्थल के सामने की दिशा में रानी दुर्गावती के पुत्र वीर नारायण शाह की भी प्रतिमा है जो चौरागढ़ के युद्ध में शहीद हुए थे और यहीं है गौंड देवता बड़ा देव जी का चबूतरा। शासन ने इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है। यहां प्रतिवर्ष रानी दुर्गावती जयंती पर मेला भरता है। इस ऐतिहासिक स्थल पर आकर मन रोमांचित हो उठता है। गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। आज ऐसी वीरांगनाओं के पाठ बच्चों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने चाहिए। रानी दुर्गावती भारत की महानतम वीरांगना थी। कहते हैं उन्हें यदि कभी पता चल जाता कि अमुक स्थान पर शेर दिखाई दिया है तो वह शस्त्र उठाकर तुरंत शेर का शिकार करने चल देती और जब तक उसे मार नहीं लेती पानी भी नहीं पीती थी। कालिंजर के दुर्ग में दुर्गा अष्टमी को 5 अक्टूबर सन 1524 को जन्मी दुर्गावती दुर्गा की तरह शौर्यशाली साहसी और सुंदर थी। वीरों में वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य पराक्रम की चर्चा आज भी जन-जन की जुबान पर है। रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा शिलापट्ट पर अंकित है जिसके छायाचित्र मैंने यहां प्रस्तुत किए हैं। आप पढ़ेंगे तो रोम रोम साहस शौर्य और पराक्रम से रोमांचित हो उठेगा। मुगल शासक अकबर गोंडवाना राज्य को अपने अधीन करना चाहता था परंतु रानी को पराधीनता स्वीकार नहीं थी।आसिफ खान के नेतृत्व में गढ़ मंडला पर हमला कर आसिफ खान बुरी तरह हार गया उसे भागना पड़ा। आसिफ खान ने पुन: अधिक सैन्य बल के साथ गढ़ मंडला में हमला किया। उस समय रानी के पास सैन्य बल कम था। कम सैन्य बल होते हुए भी आसिफ खान के 3000 सैनिकों को रानी ने मार गिराया। दूसरे दिन नर्रई नाला के समीप मोर्चा था।रानी अल्प सैन्य बल होते हुए भी वीरता से लड़ रही थी और गढ़ मंडला की ओर बढ़ रही थी तभी मुगल सैनिकों ने उन्हें अचानक घेर लिया।रानी की गर्दन और भुजा पर दो तीर लगे। फिर भी रानी युद्ध करती रही। अचानक एक तीर आंख में लगा।तभी रानी ने अंत समय निकट जानकर अपनी कटार स्वयं सीने में भौंक ली और 24 जून सन 1564 में देश के हित मेंअपना बलिदान कर दिया। साहस शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा अमर रहेगी। बांदा जिले के कालिंजर किले में राजा कीर्तिसिंह चंदेल की इकलौती संतान के रूप में 5 अक्टूबर सन 1524 में जन्मी वीरों में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मन उन्हें शत-शत नमन करता है। जब तक सूरज चांद रहेंगा तब तक रानी दुर्गावती का नाम अमर रहेगा।

ASMR Best Triggers For Sleep Collection (No Talking) 3 Hours of Tapping & Scratching
▶︎

ASMR Best Triggers For Sleep Collection (No Talking) 3 Hours of Tapping & Scratching

वीरांगना रानी दुर्गावती का आल्हा भाग 1 संजो बघेल Rani Durgawati Aalha Sanjo Baghel Part 1
▶︎

वीरांगना रानी दुर्गावती का आल्हा भाग 1 संजो बघेल Rani Durgawati Aalha Sanjo Baghel Part 1

Jhansi Fort History (in Hindi) | यहाँ से कूद गई थी रानी पुत्र के साथ
▶︎

Jhansi Fort History (in Hindi) | यहाँ से कूद गई थी रानी पुत्र के साथ

Bargi dam jabalpur / Maikal Resort Bargi MP / MP Tourism / बरगी बांध जबलपुर / Jabalpur tourism place
▶︎

Bargi dam jabalpur / Maikal Resort Bargi MP / MP Tourism / बरगी बांध जबलपुर / Jabalpur tourism place

MPT Maikal Resort Jabalpur | Bargi Dam | Best place to Visit in Jabalpur | Vlog @AnkS_official 🌸
▶︎

MPT Maikal Resort Jabalpur | Bargi Dam | Best place to Visit in Jabalpur | Vlog @AnkS_official 🌸

राजा भोज की असली कहानी || The Real History of Raja Bhoj
▶︎

राजा भोज की असली कहानी || The Real History of Raja Bhoj

263 DIOS TE DICE HOY: ESA ANGUSTIA QUE TE ROBA LA PAZ SERÁ CAMBIADA POR DESCANSO
▶︎

263 DIOS TE DICE HOY: ESA ANGUSTIA QUE TE ROBA LA PAZ SERÁ CAMBIADA POR DESCANSO

Raaj Tilak (1984) | Full Hindi Movie | Raaj Kumar | Sunil Dutt | Dharmendra | Hema Malini | Kamal H
▶︎

Raaj Tilak (1984) | Full Hindi Movie | Raaj Kumar | Sunil Dutt | Dharmendra | Hema Malini | Kamal H

Unplugged ft. Akshat Gupta | Mahabharat | Ramayana | Love Story | Spirituality | Bhagwat Geeta
▶︎

Unplugged ft. Akshat Gupta | Mahabharat | Ramayana | Love Story | Spirituality | Bhagwat Geeta

UNREAL INDIA - World's Most Breathtaking Place You May Never See!!
▶︎

UNREAL INDIA - World's Most Breathtaking Place You May Never See!!

मदन महल पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ?? मदन महल पहाड़ी पर ट्रैकिंग, Trekking on Madan Mahal Pahadi Jabalpur
▶︎

मदन महल पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ?? मदन महल पहाड़ी पर ट्रैकिंग, Trekking on Madan Mahal Pahadi Jabalpur

Madan Mahal || Rani Durgavati Kila || Madan Mahal Fort Jabalpur Madhya Pradesh || CHHATTISGARH RIDER
▶︎

Madan Mahal || Rani Durgavati Kila || Madan Mahal Fort Jabalpur Madhya Pradesh || CHHATTISGARH RIDER

🚩 Tirupati Balaji Mystery 😱 कर्ज़ में क्यों हैं वेंकटेश्वर? 🔥 1000 वर्षीय दीप | Full Documentary
▶︎

🚩 Tirupati Balaji Mystery 😱 कर्ज़ में क्यों हैं वेंकटेश्वर? 🔥 1000 वर्षीय दीप | Full Documentary

पाकिस्तान में अमीर हिंदुओं का गाँव | Rich Hindu Village in Pakistan | Kailash Manjirana vlogs
▶︎

पाकिस्तान में अमीर हिंदुओं का गाँव | Rich Hindu Village in Pakistan | Kailash Manjirana vlogs

INSANE PAKISTANI STREET FOOD 😱 ULTIMATE STREET FOOD COMPILATION | BEST STREET FOOD COMPILATION 2025
▶︎

INSANE PAKISTANI STREET FOOD 😱 ULTIMATE STREET FOOD COMPILATION | BEST STREET FOOD COMPILATION 2025

EP - 1  Kurukshetra Yatra | Brahma sarovar, Jyotisar Teerth, Abhimanyu Vadh, Chakravyuh sthal
▶︎

EP - 1 Kurukshetra Yatra | Brahma sarovar, Jyotisar Teerth, Abhimanyu Vadh, Chakravyuh sthal

Barabar - The Archeological Site of the Future - Narrated by Jahannah James
▶︎

Barabar - The Archeological Site of the Future - Narrated by Jahannah James

Wonders of India | Most Amazing Places in India | 4K Travel Guide
▶︎

Wonders of India | Most Amazing Places in India | 4K Travel Guide

विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट जबलपुर | लाल बाबा के दुर्लभ दर्शन | Ehasas Prakrati ka.
▶︎

विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट जबलपुर | लाल बाबा के दुर्लभ दर्शन | Ehasas Prakrati ka.

Chittorgarh Fort History | रानी पद्मावती का जौहर कुंड / चित्तौड़गढ़ का किला
▶︎

Chittorgarh Fort History | रानी पद्मावती का जौहर कुंड / चित्तौड़गढ़ का किला