Amer Fort Jaipur : Amer fort to Jaigarh fort tunnel, Jaipur's most Beautiful fort, history of amber
आमेर का किला या आम्बेर का किला,जयपुर शहर में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है,आमेर किला जयपुर शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है व एक पर्वतीय दुर्ग है। आमेर किला जयपुर रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर है व यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। आमेर दुर्ग तक पहुंचने के लिए ई रिक्शा,ऑटो, कैब,प्राइवेट बस,सरकारी बस बड़ी चौपड़ से मिल जाती है। आमेर महल में गाइड के चार्ज एक से चार व्यक्ति के लिए ₹400, 5 से 15 व्यक्ति के लिए ₹600,15 से 35 व्यक्तियों के लिए ₹1000 है,बारगेनिंग करने पर कम भी हो सकते हैं। आमेर किले को यह नाम अंबिकेश्वर मंदिर से मिला है, यह मंदिर पुराने आमेर में है, कुछ लोग यह भी कहते हैं कि आमेर नाम माता दुर्गा के पर्यायवाची अंबा से मिला है। यहां ई-कार्ट भी उपलब्ध है,फोन नंबर है 6355116159 आमेर किला राजस्थान का सबसे बड़ा किला है व इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा मानसिंह प्रथम द्वारा करवाया गया था व करीब 150 सालों तक इस किले का विस्तार व नवीनीकरण का काम किया गया। चांदपोल गेट के पास टिकट काउंटर है,आमेर महल में भारतीय टूरिस्ट के लिए₹100 व विदेशी पर्यटक के लिए ₹500 का टिकट है, कंपोजिट टिकट के बारे में मैंने अल्बर्ट हॉल म्यूजियम वाले वीडियो में पूरी डिटेल बताई है, आमेर महल में भारतीय स्टूडेंट के लिए ₹10, विदेशी छात्र के लिए ₹100 का टिकट है। आमेर किला सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है व आमेर किले में लाइट व साउंड शो शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होता है। आमेर किले में सबसे पहला मुख्य आकर्षण मावठा सरोवर मुख्य आकर्षण है, इसमें अम्बर महल की परछाई नजर आती है, मावठा सरोवर के मध्य में केसर क्यारी है व उत्तरी छोर पर दिल आराम बाग स्थित है, दिल आराम बाग के साथ रामबाग भी है। केसर क्यारी में मुग़ल-इ-आज़म,जोधा अकबर,शुद्ध देसी रोमांस,भूलभुलैया आदि बॉलीवुड मूवीज की शूटिंग हुई है,इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर,द बेस्ट एग्जॉटिक मेरीगोल्ड होटल आदि हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां हुई है। सूरजपोल आमेर महल का मुख्य दरवाजा है, इसमें से होकर जलेब चौक में प्रवेश किया जाता है, जलेब चौक में चांदपोल दरवाजा भी है व कछवाहा राजपूतों की आराध्य देवी शीला देवी का मंदिर भी है। आमेर महल में मणिकर्णिका,मुग़ल-इ-आज़म,बाजीराव मस्तानी,बगावत,वीर आदि बॉलीवुड मूवीज की शूटिंग हुई है व कई हॉलीवुड मूवीज की भी शूटिंग हुई है। आमेर महल पर्वतीय दुर्ग है, चढ़ाई करते समय राउंडिंग गेट व भैरव पोल से गुजरना पड़ता है, भैरव पुल पर गढ़ के रक्षक भेरुजी का मंदिर है। आमेर महल के प्रथम भाग में मुख्य आकर्षण सिंह द्वार,दीवान ए आम,गणेश पोल,सुहाग मंदिर,दीवान ए खास,27 कचहरी, हम्माम(टर्किश स्नानाघर), शाही रसोई घर हैं। आमेर महल के दूसरे भाग में दीवान ए खास,दीवान ए खास मे शीश महल, सुख मंदिर,शाही शौचालय है व मावठा से आमेर महल की ऊपरी मंजिलों पर चर्खियों द्वारा पानी कैसे लाया जाता था, यह भी दिखाया गया है। पर्शियन वॉटर व्हील से पानी ऊपर के महल तक लाया जाता था। आमेर महल के तीसरे भाग में जनानी ड्योढ़ी,मानसिंह महल व मानसिंह महल का भूमिगत टाका है। आमेर किले से जयगढ़ तक करीब 2 किलोमीटर लंबी गुप्त सुरंग है। Amer Fort or Amber Fort is a major tourist destination located in Jaipur city. Amer Fort is about 7 kilometers from Jaipur city and is a mountain fort. Amer Fort is about 13 kilometers from Jaipur Railway Station and this fort is included in the list of UNESCO World Heritage Sites. Guide charges in Amer Mahal are ₹ 400 for 1 to 4 persons, ₹ 600 for 5 to 15 persons, ₹ 1000 for 15 to 35 persons, can be reduced by bargaining. To reach Amer Fort, e-rickshaw, auto, cab, private bus, government bus is available from Badi Chaupar. E-cart is also available here, phone number is 6355116159 There is a ticket counter near Chandpol Gate, in Amer Mahal the ticket is ₹ 100 for Indian tourists and ₹ 500 for foreign tourists, I have given complete details about the composite ticket in the video of Albert Hall Museum, Indian students in Amer Mahal Tickets are ₹10 for foreign students, ₹100 for foreign students. Amer Fort is the largest fort of Rajasthan and was built in the 16th century by Raja Mansingh I and the work of expansion and renovation of this fort was done for about 150 years. Amer Fort remains open from 8:00 am to 5:30 pm and the light and sound show in Amer Fort takes place from 7:00 pm to 9:00 pm. Amer fort se jaigarh Surang Music - You tube audio library (Royalty free music) / rajasthani / rajasthani Ghumakkad / rajasthani Ghumakkad You tube -़ / @rajasthanighumakkad Facebook page - Ghumakkad Rajasthani / @rajasthanighumakkad Best place to visit in Jaipur Top Sights to visit in Jaipur Jaipur fort history Amer to jaigarh fort secret tunnel Mysterious tunnel in Jaipur Rajasthan vlog Things to do in Jaipur Jaipur vlog History and mystery of amer fort #rajasthanighumakkad #amberfort #amberpalace #sheeshmahal #diwanekhas #mansinghmahal #turkishbath #jaipurtouristplaces #rajasthantouristplaces #hauntedpalace #historicalpalace

Amer Fort Jaipur History(in Hindi) | आमेर का किला और कछवाहा राजपूतों का गौरवशाली इतिहास | Amber Fort

Inside the Secret Royal Life of Amer Fort | Detailed Documentary

Rajput vs Maratha: दोस्ती जंग में कैसे बदली? | Rajasthan History | Alif Laila E167

Jaigarh Fort Detailed Guide Tour In Monsoon 2025 || रहस्यों से भरा जयगढ़ किला डॉक्यूमेंट्री

JAIPUR FORT COMPLETE EXPLORE & TOUR GUIDE|EP:-3 RAIPUR TO RAJSHTAN TRIP 2026| #jaipur #amerfort

आगरा किला का पूरा इतिहास! Agra Fort Detailed History

KANKWARI FORT SARISKA RAJASTHAN Since 1611 | दिन में भी बहुत डर लगा 😨😳😨

Discover The Mysterious Things Hidden In Amer Fort With Guide || आमेर किला जयपुर

Udaipur City Palace History | 400 Saal, 22 Maharana aur Ek Amar Kahani | Rajasthan Documentary Hindi

Chokhi Dhani Rajasthani Food Village Jaipur | Chokhi Dhani Jaipur Tour

Amer Fort 😱 | Made a World Heritage Site because of its Water System

किसने बनवाया जयपुर का सबसे रहस्यमय महल ? | History of Jaipur City

Amer fort jaipur history in hindi | Amer ka kila | Amer fort at night | Jaipur ka kila | Amer jaipur

What Secrets Lie Inside Rajasthan’s Forgotten Palaces? — Documentary - AMP

बीकानेर Junagarh Fort: कभी न हारा किला! 🏰 400 साल पुराने Secrets Exposed | Complete Documentary

Historical Amer Fort Detailed Documentary 2025 || आमेर किला गाइड के साथ देखो

Galtaji Vlogs Part 1 31,MARCH,2024

Detailed Guide Tour & Information Of Fatehpur Sikri || अकबर की फतेहपुर सीकरी

Mehrangarh Fort Jodhpur History(in Hindi) | मेहरानगढ़ दुर्ग का इतिहास और रहस्य! Mehrangarh ki Kahani

