Muzaffarnagar में रॉकी हत्याकांड का भयानक ख़ुलासा! पुलिस के भी फूले हाथ-पैर..

मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल! 14 दिनों से लापता रॉकी की सौतेले बेटे और पत्नी ने की बेरहमी से हत्या, धड़ से अलग की गर्दन, नमक डालकर दफनाया शव। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय विकसित उर्फ रॉकी 18 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस गुमशुदगी के पीछे एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ। सोमवार देर रात कादीपुर के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश मोंटी त्यागी को गिरफ्तार किया गया। मोंटी ने पूछताछ में जो सच उगला, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। सौतेले बेटे बादल ने मोंटी के साथ मिलकर रॉकी की गोली मारकर हत्या की। पहचान छिपाने के लिए गर्दन काटकर चित्तौड़ा झाल में फेंक दी और धड़ को एक खेत में गड्ढा खोदकर नमक के साथ दफना दिया ताकि शव जल्दी गल जाए। पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद कर लिया है और मृतक की पत्नी रेणु, सौतेले बेटे बादल व बहू निशा को हिरासत में ले लिया है। देखिए इस सनसनीखेज हत्याकांड पर हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। Gory murder mystery unraveled in Muzaffarnagar! Missing man Rocky brutally killed by stepson and family; head severed and torso buried with salt. In a chilling incident from Muzaffarnagar, Uttar Pradesh, what began as a missing person investigation has turned into one of the most horrific murder cases. 36-year-old Viksit alias Rocky went missing on May 18 after leaving with his wife. Following a tense police encounter in the Kadipur forest, a criminal named Monty Tyagi was shot and arrested, leading to the unraveling of this sinister plot. Monty confessed that Rocky's stepson, Badal, harbored deep resentment against his stepfather. Badal and Monty abducted Rocky, shot him dead, and then severed his head, throwing it into the Chhittora Jhal to prevent identification. The rest of the body was buried in a remote field with salt thrown over it to accelerate decomposition. Muzaffarnagar Police used a JCB to exhume the body and have detained Rocky's wife Renu, stepson Badal, and daughter-in-law Nisha for interrogation. Watch the complete investigative report here. #MuzaffarnagarNews #MuzaffarnagarMurder #UPCrime #UPTak #UPPolice #Encounter #CrimeStory #BreakingNews #UttarPradesh #UPT047 #P_Gau _____________________________________________________________ About the Channel: जहां कृष्ण राम की जन्मभूमि है। शिव की अविनाषी काशी है। जहां बुद्ध के महापरिनिर्वाण का कुशीनगर है। मुगलों के साम्राज्य के निशां हैं। जो भूमि है देश के 8 प्रधानमंत्रियों की। ऐसा है ये उत्तर प्रदेश। और उत्तर प्रदेश की ख़बरों का नया ठिकाना है UP Tak। हम पहुंचेंगे गांव गांव तक। राजनीति की हर हलचल तक। अब नहीं छूटेगी यूपी की कोई ख़बर। क्योंकि आपके मोबाइल में होगा UP Tak #UPTak #UPNews #UpTakLatestNews #UttarPradeshNews #UPElection2027 #YogiAdityanath #AkhileshYadav #BjpvsSp #LucknowNews #Noida #Varanasi #BreakingNews #UPTakBaithak #HindiNews #UPPolitics #LatestNews #GroundReport #UPUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #UPVikas #UPGovernment #UPCrime #UPTakViralVideo #UPTakWeatherUpdate #UPtakAMV Follow us on: FB:   / uptakofficial   Twitter: https://x.com/UPTakOfficial Instagram:   / up.tak