गुरु पुष्कर चालीसा | Guru Pushkar Chalisha | Aryan Bohra | Lyrical Video 2022
LIKE !! SHARE !! COMMENT !!SUBSCRIBE 🎵Song : Guru Pushkar Chalisha 🎵Singer : Aryan Bohra (Ajmer) 🎵Music : Traditional 🎵Lyrics : Traditional 🎵Editing : Mohit Nakoda (7999926409) 🎵Category : Guru Pushkar Chalisha (Sponsored by :- Shri Dr. GL Chaplot Parivar Udaipur) श्री पुष्कर गुरू चालीसा महावीर त्रिशलातनय, हरो अनय अघ भार। पुष्कर चालीसा पढू, भर मन भक्ति उदार।। जिनका शुभ सुमरन सदा, देता शान्ति प्रकाम। आधि-व्याधि-चिन्ता मिटें, बढै रिद्धि और नाम।। विश्व सन्त हैं गुरूवर प्यारे। श्रमण-संघ के तेज सितारे।।1।। उपाध्याय कहलाने वाले। मोक्ष उपाय बताने वाले।।2।। योग मार्ग के थे अभ्यासी। क्षमाशील मोक्ष अभिलाषी।।3।। ऊँची काया, ऊँचा मन है। ऊँचा जीवन, सत्य वचन है।।4।। पुष्कर तीर्थ तुल्य गुरु पुष्कर। करणी करते दुष्कर दुष्कर।।5।। जनमे उन्नीसो सड़सठ में। ज्ञान प्रकाश साथ ले घट में।।6।। ब्राह्मण कुल पल्लीवाल सुहाया। वर्णों में जो श्रेष्ठ कहाया।।7।। सूरजमल जी पिता सुहाये। बाली माँ ने लाड़ लड़ाये।।8।। अम्बालाल नाम सुखदायी। सूरत सुन्दर जन मन भाई ।।9।। चली छोड़ बचपन में माता। कभी योग ऐसा भी आता।।10।। रहे पले ननिहाल गाँव में। चोट लगी थी कभी पाँव में।।11।। पीड़ा में भी देख उपेक्षा। जगी आन्तरिक शुभ उत्प्रेक्षा।।12।। स्वार्थ भरी दुनियां की माया। खेल समझ में सारा आया।।13।। कोई नहीं किसी का साथी। चींटी चींटी, हाथी हाथी।।14।। तारक गुरु का सुन के प्रवचन। किये श्रोत्र मन जीवन पावन।।15।। धूलकंवर जी के कर दर्शन। किया सत्य का पूर्ण विमर्शन।।16।। तारक गुरू के पास में आये। गुरुवर के मन को वह भाये।।17।। बन वैरागी ज्ञान पढ़े हैं। संयम-रथ पर शीघ्र चढ़े हैं।।18। उन्नीसौ इक्यासी आया। तारक गुरु से संयम पाया।।19।। गुरुचरणों की करते सेवा। सेवा से मिलता है मेवा।।20।। बिना परिश्रम पढ़ा न जाता। गिरि चोटी पर चढ़ा न जाता।।21।। पढ़े व्याकरण दर्शन सारे। बने सुलेखक वक्ता प्यारे।।22।। गद्य पद्य में लिखते रहते। सत्य कटुक मुख पर ही कहते।।23।। शास्त्रार्थों में आप उतरते। नहीं किसी वादी से डरते।।24।। देश-दिशावर आप विचरते। पर उपकार निरन्तर करते।।25।। ध्यानान्तर से उठकर आते। सबको मंगल पाठ सुनाते।।26।। भूत, प्रेत भय सब भग जाते। सोये भाग्य तुरन्त जग जाते।।27।। बड़े साहसी साधक योगी। काया कोमल और निरोगी।।28।। मौनी ज्ञानी ध्यानी सच्चे। मन मोहन लगते अति अच्छे।।29।। भार किसी पर नहीं डालते। प्यार सभी के साथ पालते।।30।। गुणी जनों का आदर करते। जहाँ विचरते जय जय बरते।।31।। नाम आपका लगता प्यारा। भव-सागर से तारनहारा।।32।। आगम ज्ञानी मधुरी वानी। स्वाभिमानी हैं व्याख्यानी।।33।। उदयपुर में आप पधारे। कर संथारा स्वर्ग सिधारे।।34।। हमको दे आशीषें प्यारी। खिले संघ की नित फुलवारी।।35।। दे उपदेश प्रेम रसवाला। कटे मिटे जग का जंजाला।।36।। आचार्य श्री देवेन्द्र मुनि हैं। प्रधान शिष्य महा गुणी हैं ।।37।। पांच शिष्य हैं साताकारी। जिनकी महिमा छाई भारी।।38।। पुष्कर चालीसा सुखदाई। पढ़े प्रेम से भाई-बाई।।39।। ऋद्धि-सिद्धि सुख शांति पावै। गुरु की महिमा जो नित गावै।।40।। ---------------------------- पुष्कर चालीसा पढ़ो, बड़े प्रेम के साथ। मुनि ‘‘दिनेश’’ सबसे बड़ी, भक्ति भाव की बात।। भक्ति तारती जगत से, करो भक्ति सब लोग। मन को निर्मल, सरल कर, साधो शुभ उपयोग।। जो ध्यावे गुरु को सदा, भावै निर्मल भाव। रोग-शोक-चिन्ता टलै, फलै जु चित के चाव।। ----------------------------

दादागुरु श्रीराजेंद्र सुरी गुरु चालीसा

2023 "गुरु पुष्कर स्तुति" गायक अखिलेश चंडालिया "अलबेला" 8233162431 इस स्तुति को प्रतिदिन अवय

🌸 क्या आप भी चाहते हैं मन की शांति? जुड़िए श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के LIVE जाप में

आलोचना पाठ। सुनिए जिन अर्ज हमारी जैन पाठ। Aalochana Path Jain Path with lyrics

Veer behene✨Mumukshu Ekta Ji and Bhavika Ji Jhambar#sansarasaar#dikshi#diksharti#viralshortvideo#jgr

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video |🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN | 8K

Jayest guru Chalisa

Parasnath Chalisa - Peaceful Jain Bhajan

सकारात्मक सोच का नतीजा | 1 अगस्त 2022 | || ऋषि प्रवीण || LIVE

Hanuman Chalisa Bhajans ! श्री हनुमान चालीसा ! संकटमोचन हनुमान अष्टक ! गुलशन कुमार हनुमान चालीसा

Shri Jayesth Guru Chalisa

Shree Antariksh Parshwanath Chalisa

Suvratnath Chalisa Path| श्री मुनि सुवब्रतनाथ चालीसा | Shri Suvratnath Chalisa Jain Chalisa

Shanti Gurudev Chalisa

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video |🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN | 8K

2022 "कड़िया में बनेगा ऐसा पावन धाम है" गायक - अखिलेश चण्डालिया "अलबेला" 8233162431

Meri bhavna with lyrics | बारह भावना | सुख समृद्धि दायक | रोज़ सुने और जीवन बदले | CA Anjali Jain

आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के स्वर में भक्तामर स्त्रोत#bhaktamar stotra sanskrit by purnmati Mata

संकट खत्म करने वाला सुंदरकांड पाठ 🙏 Powerful Hanuman Path 2026

