Bhupinder Singh ।। एक अय्याश राजा ।। जिसकी 365 रानियां ।। Shubh Chintak

Bhupinder Singh ।। एक अय्याश राजा ।। जिसकी 365 रानियां ।। Shubh Chintak . पटियाला के इन महाराजा की गतिविधियों का जिक्र महाराजा भूपिंदर सिंह के दीवान जरमनी दास ने अपनी किताब 'महाराजा' में किया है। महाराजा भूपिंदर सिंह ने पटियाला में 'लीला-भवन' या रंगरलियों का महल बनवाया था, जहां केवल निर्वस्त्र लोगों को एंट्री मिलती थी। यह महल पटियाला शहर में भूपेन्दरनगर जाने वाली सड़क पर बाहरदरी बाग़ के करीब बना हआ है। महल का एक खा़स कमरा महाराजा के लिए रिजर्व था। कमरे की दीवारों पर चारों तरफ बने चित्रों में सैकड़ों तरह के आसनों मे प्रेम क्लाप में डूबे औरत-मर्दों को दिखाया गया। कमरे को हिन्दुस्तानी ढंग से सजाया गया था। फर्श पर कीमती जवाहरात से जड़े मोटे-मोटे क़ालीन बिछे hote the। महाराजा के भोग-विलास का पूरा साजो सामान मौजूद था। महाराजा ने महल के बाहर एक 'स्विमिंग पूल' बनवाया। पूल इतना बड़ा कि 150 मर्द-औरतें एक साथ नहा सकें। यहां बड़ी शानदार पार्टियां होती थीं। पार्टियों में खुलेआम रंगरलियां चलती थी। उन पार्टियों में शरीक हाने के लिए महाराजा अपनी प्रेमिकाओं को बुलाते थे। वे सब, महाराजा और उनके दो-चार ख़ास मेहमानों के साथ तालाब में नहाती और तैरती थीं। पूरा कर्मकांड उनके महल के स्वीमिंग पूल के आसपास होता था। इसमें उनके राज्य के अंग्रेज अधिकारी और उनकी पत्नियां और अन्य अंग्रेज औऱ देसी महिलाएं भी भाग लेती थीं। दीवान जरमनी दास ने महाराजा, महारानी नामक बेस्ट सेलर बुक्स लिखी हैं। उन्होंने इस किताब में खुल कर लिखा है कि इस अवसर पर क्या-क्या होता था। इन पार्टियों में विलायती या गै़र-हिन्दुस्तानी लोग बहुत कम बुलाए जाते थे। ‌सिर्फ़ वही यूरोपियन या अमेरिकन लेडी,जो उन दिनों महाराजा के मोती बाग पैलेस में मेहमान की हैसियत से ठहरी होती और जिसके साथ महाराजा की इश्कबाजी चलती होती, इन रंग‌रलियों में शरीक की जाती थीं। महाराजा भूपिंदर सिंह पटियाला का जन्म 12 अक्तूबर 1891 को मोती बाग पैलेस, पटियाला में हुआ था। पिता महाराजा राजिंदर सिंह की मौत के बाद राज्य के शासक बनें भूपिंदर सिंह ने 38 वर्षों तक राज किया। सिख परिवार परिवार में पैदा हुए इस शासक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 10 से अधिक बार शादी की थी। 350 एक अनुमान के अनुसार महाराजा भूपिंदर सिंह 88 बच्चों के पिता थे। इनके पास विश्व प्रसिद्ध 'पटियाला हार' था, जिसे प्रसिद्ध ब्रांड कार्टियर एसए द्वारा निर्मित किया गया था। इनकी पत्नी महारानी बख्तावर कौर इतनी सुंदर थीं कि उनको क्वीन मैरी की उपाधि प्राप्त थी। पटियाला पैग भी दुनिया को महाराजा भूपिंदर सिंह की ही देन है। महाराज रजिंदर सिंह की मौत के बाद महज 9 साल की उम्र में ही भूपिंदर सिंह के पास पटियाला रियासत की बागडोर आ गई. हालांकि औपचारिक तौर पर उन्होंने राज्य की कमान 18 साल की उम्र में ली और अगले 38 सालों तक राज्य किया. इस दौरान महाराज की रंगीन मिजाजी के किस्से लगातार सामने आते रहे. उनकी रियासत के दीवान जरमनी दास ने ये वक्त करीब से देखा और महाराज भूपिंदर सिंह के जीवन पर एक किताब भी लिखी. वैसे इस किताब पर काफी विवाद रहे हैं लेकिन इसमें लगभग सारे ही लोग एकमत रहे कि महाराज भव्य और विलासिता-भरा जीवन जीते रहे. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि राजा की 10 ऑफिशियल रानियां थी. महाराज ने अपनी सारी ही रानियों के लिए पटियाला में एक से बढ़कर एक भव्य महल बनवाए थे. इन महलों में भोग-विलास की सारी सुविधा होती. यहां तक कि उस जमाने में भी, जब सेहत के लिए लोग खास जागरुक नहीं थे, महाराज ने रानियों की रुटीन जांच और सेहत के दूसरे मामलों पर नजर रखने के लिए भी देशी-विदेशी डॉक्टरों की एक टीम तैनात कर रखी थी. ये टीम लगातार देखती रहती कि रानियां स्वस्थ रहें. इसके साथ ही रानियों की हेयर स्टाइल से लेकर नाक-नक्श तक आधुनिक और खूबसूरत रहें, इसके लिए महाराज विदेशी हेयर ड्रेसरों और यहां तक कि प्लास्टिक सर्जनों की भी मदद लिया करते. जिस राजा की इतनी सारी रानियां हों, वो अपनी शामें किसके साथ गुजारेगा, इसपर बहुत शुरुआत में रानियों के बीच हल्की तकरार हुई. लेकिन जल्दी ही महाराज भूपिंदर सिंह ने इसका रास्ता निकाल लिया. जरमनी दास के मुताबिक राजा के महल में रोज 365 लालटेन जला करतीं और हरेक पर एक रानी का नाम होता. जो लालटेन सबसे पहले बुझ जाए, राजा अगली शाम और रात उसी रानी के साथ बिताता था. लालटेन को देखने के लिए भी लोगों की तैनाती हुई थी ताकि वे बता सकें कि कौन सी लालटेन सबसे पहले बुझी है. राजा के बारे में अजीबोगरीब चीजों से कई किताबें भरी पड़ी हैं, हालांकि इन बातों की सत्यता की जांच नहीं हो सकी. ऐसी ही एक किताब Freedom at Midnight में भी राजा का जिक्र है. इसमें एक एनुअल रिचुअल के बारे में लिखा है कि कैसे राजा साल में एक बार बिना कपड़ों के सिर्फ हीरों का एक हार पहनकर परेड करते. लोग इस दौरान उनकी जय-जयकार करते और मानते थे कि महाराज की ताकत ही लोगों को बुरी ताकतों से बचाए रख सकती है. . #bhupindersingh . #patiyalamaharaj . Jay Hind Jay Bharat.

एक राजा जिनकी थी 365 पत्नियां और बेहद अजबोगरीब शौक। King Of Patiala Bhupinder Singh
▶︎

एक राजा जिनकी थी 365 पत्नियां और बेहद अजबोगरीब शौक। King Of Patiala Bhupinder Singh

Bhupinder Singh of Patiala: कहानी उस भारतीय राजा की, जो दो बड़े तानाशाहों से मिले Vivechana (BBC)
▶︎

Bhupinder Singh of Patiala: कहानी उस भारतीय राजा की, जो दो बड़े तानाशाहों से मिले Vivechana (BBC)

Historical Amer Fort Detailed Documentary 2025 || आमेर किला गाइड के साथ देखो
▶︎

Historical Amer Fort Detailed Documentary 2025 || आमेर किला गाइड के साथ देखो

35 ਕਰੋੜ ਦੇ ਸ਼ਾਹੀ ਮਹਿਲ 'ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ Capt Amarinder Singh, ਦੇਖੋ ਸ਼ਾਹੀ ਠਾਠ | Captain Amarinder Singh
▶︎

35 ਕਰੋੜ ਦੇ ਸ਼ਾਹੀ ਮਹਿਲ 'ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ Capt Amarinder Singh, ਦੇਖੋ ਸ਼ਾਹੀ ਠਾਠ | Captain Amarinder Singh

Satluj Movie Explained In Hindi | पुलिस ने ऐसा क्या किया जो OTT से फिल्म हटानी पड़ी
▶︎

Satluj Movie Explained In Hindi | पुलिस ने ऐसा क्या किया जो OTT से फिल्म हटानी पड़ी

Have Sikhs Forgiven Indira Gandhi for Operation Blue Star?
▶︎

Have Sikhs Forgiven Indira Gandhi for Operation Blue Star?

The Koh-i-Noor Is Not Just a Diamond | It Is a Witness To Empire, Power, Conquest & Colonial History
▶︎

The Koh-i-Noor Is Not Just a Diamond | It Is a Witness To Empire, Power, Conquest & Colonial History

Operation Bluestar : Indian Army के बागी General Shabeg Singh की कहानी (BBC Hindi)
▶︎

Operation Bluestar : Indian Army के बागी General Shabeg Singh की कहानी (BBC Hindi)

ਬਾਬਰ ਦੀ ਕੈਦ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਜੀ ਦੀ ਚੱਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਚੱਲਣ ਲੱਗ ਪਈ । ਭਾਈ ਲਾਲੋ ਦਾ ਘਰ~ Chakki Sahib Pak 19
▶︎

ਬਾਬਰ ਦੀ ਕੈਦ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਜੀ ਦੀ ਚੱਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਚੱਲਣ ਲੱਗ ਪਈ । ਭਾਈ ਲਾਲੋ ਦਾ ਘਰ~ Chakki Sahib Pak 19

पटियाला रियासत की कहानी | Maharajas of Patiala | History of Patiala | Maharaja Bhupinder Singh
▶︎

पटियाला रियासत की कहानी | Maharajas of Patiala | History of Patiala | Maharaja Bhupinder Singh

PILOT की एक गलती और Boeing 737 Amazon में खो गया! 😱 | VARIG Flight 254
▶︎

PILOT की एक गलती और Boeing 737 Amazon में खो गया! 😱 | VARIG Flight 254

Maharaja Duleep Singh Biography | ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ Bare jo koi nhi janda | fall of sikh empire
▶︎

Maharaja Duleep Singh Biography | ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ Bare jo koi nhi janda | fall of sikh empire

Pakistan's First President: Iskandar Mirza Kaun Thy? - Podcast with Nasir Baig #Martiallaw #History
▶︎

Pakistan's First President: Iskandar Mirza Kaun Thy? - Podcast with Nasir Baig #Martiallaw #History

ਸਿੱਖ ਮਹਾਰਾਜਾ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਹਿਲ;ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰ ਰਿਆਸਤ ਨਾਭਾ|Hira mehal Nabha|Harbhej Sidhu|Monuments
▶︎

ਸਿੱਖ ਮਹਾਰਾਜਾ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਹਿਲ;ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰ ਰਿਆਸਤ ਨਾਭਾ|Hira mehal Nabha|Harbhej Sidhu|Monuments

Prostitute Gives Me a Tour of the Red Light District
▶︎

Prostitute Gives Me a Tour of the Red Light District

The Burka Case That Shocked India | Hindi Crime Story | Vikal Here
▶︎

The Burka Case That Shocked India | Hindi Crime Story | Vikal Here

Scientists Reveal Surprising Origins of Punjabi Genetics
▶︎

Scientists Reveal Surprising Origins of Punjabi Genetics

भगत सिंह का पैतृक घर | खटकड़ कलाँ | पंजाब | माँ का चरखा चूल्हा चक्की और बहुत कुछ | त्याग का मूक गवाह
▶︎

भगत सिंह का पैतृक घर | खटकड़ कलाँ | पंजाब | माँ का चरखा चूल्हा चक्की और बहुत कुछ | त्याग का मूक गवाह

Humayun's Tomb Delhi - A Guided Tour Through History 😱 हुमायूं टॉम्ब दिल्ली गाइड के साथ देखों
▶︎

Humayun's Tomb Delhi - A Guided Tour Through History 😱 हुमायूं टॉम्ब दिल्ली गाइड के साथ देखों

ਮਹਾਰਾਜੇ ਦੇ ਆਖਰੀ 4 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਕਹਾਣੀ  The story of the last 4 days of the Maharaja #history #motivation
▶︎

ਮਹਾਰਾਜੇ ਦੇ ਆਖਰੀ 4 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਕਹਾਣੀ The story of the last 4 days of the Maharaja #history #motivation